Delhi Red Fort Blast: Terrorist Mirza Shadab Baig 2008 serial blast mastermind Al Falah Connection Delhi Red Fort Blast: दिल्ली-अहमदाबाद सीरियल धमाकों में निकला अल-फलाह कनेक्शन, शादाब ने की थी यहीं से पढ़ाई
" Delhi Red Fort Blast : दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार धमाके की जांच जारी है. इस दौरान जांच एजेंसियों को अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े एक के बाद एक नए कनेक्शन जुड़ रहे हैं. अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम साल 2008 के दिल्ली और अहमदाबाद धमाकों से भी जुड़ रहा है.
दरअसल, दिल्ली और अहमदाबाद सीरियल धमाकों का मास्टरमाइंड मिर्जा शादाब बेग का भी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन सामने आया है. मिर्जा शादाब बेग आज भी फरार चल रहा है. Advertisment जानें क्या है मिर्जा शादाब का अल-फलाह से कनेक्शन दरअसल, आजमगढ़ जिले के लालगंज के बरीदी गांव में पैदा हुआ शादाब का बचपन आम बच्चों की तरह गुजरा. वह नौवीं क्लास में फेल हो गया. लेकिन उसने आजमगढ़ के चिल्ड्रेन स्कूल से किसी तरह से 12वीं की परीक्षा पास कर ली. उसके बाद उसने फरीदाबाद की अल-फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया. ये साल 2007 की बात है. उसने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.टेक कर लिया. इसके बाद वो इंडियन मुजाहिदीन का खतरनाक कमांडर बन गया. जहां उसने कई बम धमाकों की साजिश रची. आजमगढ़ मॉड्यूल का बॉस था शादाब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को पता चला कि शादाब आजमगढ़ यूनिट का सरगना था. उसने भटकल ब्रदर्स यानी रियाज और यासिन के साथ मिलकर इंडियन मुजाहिदीन को खड़ा किया. सूत्रों की मानें तो वह अभी भी पाकिस्तान में हैं. इस बीच कुछ समय के लिए वह ट्रेनिंग या फंडिंग के लिए सऊदी अरब की भी यात्रा कर चुका है. दिल्ली में शुरू किया जिहादी खेल मिर्जा शादाब ने अपने चचेरे भाई साकिब निसार को भी इंडियन मुजाहिदीन में भर्ती कर लिया. उसके बाद उसने दिल्ली के जाकिर नगर में किराए का एक मकान लिया. जहां वह नए युवकों को जिहादी वीडियो और किताबें दिखाने लगा. उसी घर में मोहम्मद शकील जैसे दूसरे ऑपरेटिव भी ठहरते थे. पुलिस की छापेमारी में उसका आईकार्ड बरामद किया गया था. इंडिया गेट पर लगाया था बम दिल्ली में जब 2008 में धम धमाके हुए तो उसके पीछे शादाब का ही हाथ था. उसने ही इंडिया गेट पर बम लगाया था. यही नहीं उसका नेटवर्क अहमदाबाद और दिल्ली दोनों सीरियल ब्लास्ट में जुड़ा था. शादाब दिल्ली के स्टूडेंट ग्रुप और आजमगढ़ के आतिफ अमीन के ग्रुप को एक साथ लाने वाला मुख्य व्यक्ति था. जिसके लिए वह कर्नाटक से डेटोनेटर लेकर आया था. पुणे के जर्मन बेकरी ब्लास्ट में भी शादाब का नाम सामने आया था. उसी ने जयपुर ब्लास्ट के लिए कर्नाटक के उदुपी में भारी मात्रा में डेटोनेटर और बेयरिंग्स सप्लाई किए थे. बटला हाउस एनकाउंटर के बाद इंडियन मुजाहिदीन के चार सदस्य पकड़े गए थे. लेकिन शादाब और मोहम्मद खालिद फरार हो गए. जो आज भी फरार चल रहे हैं. ये भी पढ़ें: नीतीश भले ही फिर बने सीएम पर सरकार में बढ़ी बीजेपी की ताकत, 14 मंत्रियों के साथ हुआ ये फायदा ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी के बढ़े दाम, जानें गुरुवार को कितना बदला भाव"
Delhi Blast Al Falah University Mirza Shadab Baig Red Fort Blast Delhi Blast दिल्ली में धमाके दिल्ली में ब्लास्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Red Fort Blast: দিল্লির বুকে হামাস-ISIS ধাঁচে হামলার ভয়ংকর ছক! হাড়হিম করা ভিডিয়োয় ফিঁদায়ে ডা. উমর নবি বলছে...Delhi Red Fort Blast: they planned a Hamas-style drone attacks in Delhi, Umar Nabi Chilling Video
Read more »
Delhi Red Fort Blast: NIA, ED Continue Investigation - Biggest Crackdown UnderwayDelhi Red Fort Blast: The early findings reportedly point towards a coordinated network involving financing, recruitment, and the systematic movement of weapons, operating through encrypted platforms and trusted personal links. A full-fledged investi
Read more »
Delhi Blast: Al Falah Chairman Jawad Siddiqui Remanded To ED Custody For 13 Days In PMLA ProbeDelhi Red Fort Blast: The ED on Tuesday arrested Siddiqui, the founder of Al Falah University and Chairman of the Al Falah Group, in a money-laundering case linked to terror financing.
Read more »
Delhi Red Fort Blast: हो गई Dr. Umar Nabi की Suicide Attack वाली साजिश, देखेंDelhi Red Fort Blast: फोन में आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े कई वीडियो भी मिले हैं, जिनसे साफ संकेत मिलता है कि उमर युवाओं का ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहा था. देश
Read more »
ब्लैकबोर्ड-'दिल्ली में धमाका हुआ, लोग हमें पाकिस्तान भेजने लगे': मानो मुस्लिम होना गुनाह है; कभी-कभी तो खुद...India Terrorist Bomb Blast Targeted Victim Muslims Story; Follow Delhi Red Fort Blast, Islamophobia Latest News, Details And Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
Al-Falah University Back In Focus As Ahmedabad Blast Accused Traced To Alumni NetworkAl-Falah University is under the spotlight after the arrest of multiple doctors linked to the November 10 blast near Delhi’s Red Fort, which claimed 15 lives and left several injured.
Read more »
