Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ी ठंड, हवा में जहर नहीं कम... एयर क्वालिटी खराब, कई इलाकों में AQI फिर 400 पार

Delhi Pollution News

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ी ठंड, हवा में जहर नहीं कम... एयर क्वालिटी खराब, कई इलाकों में AQI फिर 400 पार
Delhi AQIDelhi GRAPDelhi Weather
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 63%

प्रदूषण की मार झेल रही राष्ट्रीय राजधानी में लोग बेहाल हैं. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब है. इस बीच एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने पूर्वानुमान में चेतावनी दी है कि अभी दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने वाली नहीं है.

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का औसत AQI फिर 349 पहुंच गया है. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली को अभी प्रदूषण से राहत मिलने वाली नहीं है.

.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंदरअसल, दिल्ली में सर्दी का असर बढ़ते ही हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. तापमान गिरने से वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स तेजी से बिगड़ रहा है. गुरुवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 349 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषक हवा में फंस गए हैं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है.#WATCH | Delhi | Visuals from AIIMS as a layer of toxic smog blankets the city. AQI around the area is 347, categorised as 'Very Poor', as claimed by CPCB . pic.twitter.com/yndukz4v1y— ANI November 27, 2025दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार चला गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में है. वजीरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां AQI 406 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अन्य प्रभावित इलाकों में...रोहिणी- 400 विवेक विहार- 400 बावना- 405 आनंद विहार- 390 नेहरू नगर - 395इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि PM2.5 और PM10 का स्तर बहुत ऊंचा है, जो फेफड़ों और दिल की बीमारियों को बढ़ावा देता है. Advertisement #WATCH | Delhi | Visuals from the Jawaharlal Nehru Stadium area as a layer of toxic smog blankets the city. AQI around the area is 350, categorised as 'Very Poor', as claimed by CPCB . pic.twitter.com/u9h0IWdMZ5— ANI November 27, 2025मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज , 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम 25-27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला. NCR शहरों में भी हालात खराबदिल्ली के साथ-साथ पूरे एनसीआर में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है. नोएडा में AQI 364, ग्रेटर नोएडा में 375, गाजियाबाद में 357 और गुरुग्राम में 300 दर्ज किया गया. ग्रेटर नोएडा और नोएडा में निर्माण कार्य और ट्रैफिक जाम मुख्य वजह माना जा रहा है. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, अगले 24 घंटों में कोई खास सुधार नहीं होगा. 28-29 नवंबर तक AQI 'गंभीर से बहुत खराब' के बीच रह सकता है.बता दें कि बीते दिन यानी बुधवार को AQI में मामूली सुधार होने पर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने GRAP-3 की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी थीं. ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत स्टेज-1 और 2 के नियम लागू हैं. जिसके तहत... सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव होगा. निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और ढकना अनिवार्य होगा. कचरा, पत्तियां और बायोमास जलाने पर रोक. पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई. भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक प्वॉइंटस पर विशेष निगरानी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Delhi AQI Delhi GRAP Delhi Weather IMD Update Delhi-NCR Mausam Weather Forecast CPCB Data Delhi Air Quality AQI Delhi Air Pollution Delhi Delhi Smog PM2.5 Delhi PM10 Delhi NCR Pollution Delhi Weather Air Quality Index Pollution Health Risks

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर, AQI 400 के पारदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर, AQI 400 के पारदिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, जिससे लोगों का जीवन दूभर हो गया है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। स्वास्थ्य पर इसके गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां भी इस संकट का कारण हैं।
Read more »

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, गंभीर स्तर पर AQI, जानें कहां है हवा ज्यादा खराबDelhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, गंभीर स्तर पर AQI, जानें कहां है हवा ज्यादा खराबराजधानी दिल्ली एक बार फिर घने जहरीले स्मॉग की चादर में लिपट दिखी। इंडिया गेट, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, आनंद विहार और आईटीओ जैसे प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच
Read more »

दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित राज्य, चंडीगढ़-हरियाणा की हवा भी खराब, रिपोर्ट में खुलासादिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित राज्य, चंडीगढ़-हरियाणा की हवा भी खराब, रिपोर्ट में खुलासाPollution Report: उत्तर भारत में वायु प्रदूषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. हालात ऐसे हैं कि अधिकतर राज्यों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का औसत 400 के करीब पहुंच चुका है. सिर्फ दिल्ली-NCR ही नहीं बल्कि पंजाब एवं चंडीगढ़ में भी हवा की स्थिति खराब है.
Read more »

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा लगातार 12वें दिन 'बहुत खराब'; AQI गिरा, लेकिन सांस लेना अभी भी मुश्किलDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा लगातार 12वें दिन 'बहुत खराब'; AQI गिरा, लेकिन सांस लेना अभी भी मुश्किलदिल्ली में लगातार 12वें दिन हवा की गुणवत्ता &39;बहुत खराब&39; श्रेणी में रही, हालांकि हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में भले ही थोड़ा सुधार आया है, लेकिन जहरीली फिजा से लोगों को राहत
Read more »

Delhi AQI Alert: GRAP-3 Curbs Revoked, WFH Order Also AffectedDelhi AQI Alert: GRAP-3 Curbs Revoked, WFH Order Also AffectedCAQM has directed authorities to intensify actions under Stage I and Stage II of GRAP to ensure that pollution levels do not rise again. The forecast by IMD and IITM predicts the AQI to remain in the very poor category in the coming days.
Read more »

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की हवा 'बेहद खराब', बवाना में AQI 400 के पार; क्या है आपके इलाके का हाल?Delhi Pollution: दिल्ली-NCR की हवा 'बेहद खराब', बवाना में AQI 400 के पार; क्या है आपके इलाके का हाल?दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है, कई क्षेत्रों में AQI बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है, वहीं, कई जगहों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी के करीब है। धीमी हवा और पराली जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सरकार प्रदूषण कम करने के प्रयास कर रही है, लेकिन स्थिति चिंताजनक...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:02:33