Delhi School Closed: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अब भी गंभीर श्रेणी में है. इस स्थिति में दिल्ली के ज्यादातर स्कूलों में क्लास 5 तक हाइब्रिड मोड एक्टिव कर दिया गया है. अधिकतर पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं.
नई दिल्ली . दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग खराब हवा के कहर से जूझ रहे हैं. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद आदि में एक्यूआई का स्तर लगातार बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है.
प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते ही स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन क्लासेस लगाने का आदेश दिया था. दिल्ली के सभी स्कूलों में ग्रेड 5 तक की क्लासेस ऑनलाइन मोड में चल रही हैं. आज रविवार होने की वजह से ज्यादातर पेरेंट्स कल की स्थिति को लेकर कंफ्यूज्ड हैं. कई लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि कल, 17 नवंबर 2025 को दिल्ली के स्कूल खुले हैं या बंद. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर स्कूलों ने सर्कुलर या मेसेज भेजकर पेरेंट्स को डिटेल भेज दी है. दिल्ली के कई स्कूलों में कल से ग्रेड 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में क्लासेस आयोजित की जाएंगी. पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चे के स्कूल का स्टेटस चेक कर लें. हाइब्रिड मोड में लगेगी क्लास हाइब्रिड मोड का मतलब है कि क्लासेस ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोड में लगेंगी. पेरेंट्स चाहें तो बच्चे को स्कूल भेज सकते हैं और अगर वे बच्चे को बाहरी हवा के संपर्क में आने से बचाना चाहते हैं तो ऑनलाइन क्लास अटेंड करवा सकते हैं. दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास कब तक चलेगी, फिलहाल इस पर कोई अपडेट नहीं आया है. आज तापमान में गिरावट के बाद प्रदूषण का स्तर पहले से भी बढ़ गया है. दिल्ली के निवासी लगातार सर्दी, खांसी, सिरदर्द आदि परेशानियों की शिकायत कर रहे हैं. जरूरी है एन95 मास्क स्कूल आकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं. बच्चा 5वीं क्लास तक का हो या छठी से 12वीं क्लास में, सभी को विंटर यूनिफॉर्म में स्कूल जाना होगा. सिर्फ यही नहीं, दिल्ली की खराब हवा से खुद को बचाने के लिए एन 95 मास्क का भी अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना होगा. इसलिए सभी पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि बच्चों को एन 95 मास्क के साथ ही स्कूल भेजें. दिल्ली एक्यूआई में गिरावट दर्ज होने तक स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज बंद रहेंगी. यह भी पढ़ें- जामिया से MBA, तेजस्वी के करीबी हैं रमीज खान, रोहिणी आचार्य ने लिया नाम
Delhi AQI Delhi Pollution Delhi School Closed School Closed School Closed Tomorrow दिल्ली स्कूल बंद स्कूल बंद दिल्ली के स्कूल दिल्ली एक्यूआई दिल्ली में प्रदूषण दिल्ली का मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Red Fort Blast: ডাক্তারি পড়েছে বলেই এরা মানুষ হয়েছে এমন নয়, কারণ ওরা ইসলামও পড়েছে! ইসলাম মানুষকে খুন করতে শেখায়...Taslima Nasrin penned regarding Delhi Blast that muslim terrorist harms muslims most
Read more »
VIDEO: दिल्लीतील बॉम्ब स्फोटाचा एक व्हिडिओ समोर, 40 फूट खोलपर्यंत हादरे अन्...Delhi Bomb Blast Update: दिल्ली लाल किल्ला स्फोट प्रकरणाचा एक व्हिडिओ सध्या समोर आला आहे.
Read more »
Delhi Red Fort Blast: দিল্লি বিস্ফোরণের তদন্তে চমক, আল ফালাহ বিশ্ববিদ্যালয়ের অন্তত ১৫ চিকিত্সক নিখোঁজ!At last 15 doctors associated with Al Falah University mssing after Delhi Blast
Read more »
दिल्ली में 213 साल पुरानी फूलवालों की सैर पर ब्रेक: जिस मेले में नेहरू-इंदिरा आए, उसे परमिशन नहीं; आयोजक बो...Delhi Hindu Mulsim Phool Walon Ki Sair Mela Festival Controversy.
Read more »
New Twist In Delhi Blast Case: Suspect Hid In Nuh, Moved Out Only After SunsetDelhi Blast: Twelve people were killed and several others injured when a Hyundai i20 detonated near the Red Fort in Delhi earlier this week.
Read more »
Delhi School: दिल्ली के स्कूल का गजब हाल, 60 हजार है महीने की फीस, फिर भी खराब हवा में सांस ले रहे बच्चेDelhi School Fees: दिल्ली की एक शिक्षिका का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने लिखा कि वह जिस स्कूल में पढ़ाती हैं, वहां की फीस 60 हजार रुपये मासिक है. इसके बावजूद क्लासेस में एयर प्यूरिफायर नहीं लगे हैं.
Read more »
