Delhi Mausam News: 74 साल में सबसे गर्म, क्या अब हमें ऐसे ही जीने की आदत डालनी होगी?

Delhi Rain News

Delhi Mausam News: 74 साल में सबसे गर्म, क्या अब हमें ऐसे ही जीने की आदत डालनी होगी?
Delhi SummerDelhi RainfallDelhi June Month Rain
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम नए-नए रेकॉर्ड बना रहा है। मई-जून में 74 साल का गर्मी का रेकॉर्ड टूटा, तो वहीं अब 88 साल बाद एक दिन में इतनी ज्यादा बारिश हुई। आखिर दिल्ली का मौसम इतने मोड़ क्यों ले रहा है?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भले ही इन दिनों बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया हो, लेकिन इस साल गर्मी ने दिल्लीवालों को खूब परेशान किया। दिल्ली में इस साल मई और जून के महीने 74 साल बाद इतने गर्म रहे। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के डेटा के मुताबिक, सफदरजंग स्टेशन पर दर्ज किए गए आंकड़ों में मई और जून दोनों महीनों का अधिकतम तापमान और मई-जून का औसत अधिकतम तापमान इस साल सबसे ज्यादा रहा है।जून में औसतन अधिकतम तापमान 42°C के करीब रहा, जो कि 2012 में दर्ज किए गए 41.

9°C के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया। 1951 के बाद से यह आठवीं बार ही हुआ है कि जून में औसतन अधिकतम तापमान 41°C से ऊपर रहा है। इसके साथ ही, ग्लोबल वार्मिंग के कारण ज्यादा गर्म मौसम की संभावना जताने वाले अनुमानों के अनुरूप, पिछले 13 सालों में जून के चार सबसे ज्यादा तापमानों में से तीन दर्ज किए गए हैं।गर्मी ने तोड़े कई साल के रेकॉर्डयह सच है कि जून में दिल्ली में कई गर्मी के रेकॉर्ड टूट गए। लेकिन इस गर्मी को असहनीय बनाने वाली असल चीज गर्मी का इतना लंबा दौर रहा। इस साल, मई-जून के महीनों में, जो आम तौर पर दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्मी वाले महीने होते हैं, औसतन अधिकतम तापमान पिछले रिकॉर्ड से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इस साल का औसत अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 2012 में ये 41.2 डिग्री सेल्सियस था।बता दें कि पिछले 74 सालों में सफदरजंग में मई-जून के औसत अधिकतम तापमान ने सिर्फ चार ही बार 41 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छुआ है। इसके अलावा सिर्फ दो ही साल ऐसे रहे हैं जब मई-जून में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ी हो।मई का महीना भी रहा बेहालदिल्ली वालों के लिए इस साल गर्मी का मौसम वाकई में बहुत मुश्किल भरा रहा। मई का महीना 1951 के बाद से सातवां सबसे गर्म महीना रहा, जिसका औसत अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौर करने वाली बात ये है कि पिछले 74 सालों के आंकड़ों के अध्ययन में ये पहली बार हुआ है कि मई और जून दोनों महीनों में औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।इस दौरान 40 दिनों तक लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रहा। ऐसा घटनाक्रम पहले कभी नहीं देखा गया था। इसके अलावा, सफदरजंग में जून में तो 9 दिन और मई में 5 दिन लू चली। हाल के दिनों में इतनी लू के दिन भी एक नया रेकॉर्ड है।1951 के बाद तीसरा सबसे गर्म मौसमपिछले दो महीनों में अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण, पूरी दिल्ली में गर्मी का मौसम 1951 के बाद से अब तक का तीसरा सबसे गर्म मौसम रहा। इन तीन महीनों का औसत तापमान इस साल 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सिर्फ 2010 और 2022 में ही इतनी गर्मी पड़ी थी। गौर करें तो सिर्फ यही तीन साल वो साल हैं जिनमें अप्रैल से जून तक के औसत अधिकतम तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार किया है।गर्मी के बाद रेकॉर्ड बारिशलेकिन दिल्ली वालों को सिर्फ गर्मी का ही सामना नहीं करना पड़ा। इस मौसम में मूसलाधार बारिश का भी कहर देखने को मिला। 28 जून, शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश पिछले 28 सालों में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश थी और जून के महीने के लिहाज से पिछले 88 सालों में सबसे ज्यादा बारिश थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Delhi Summer Delhi Rainfall Delhi June Month Rain Delhi June Month Summer Heat Rain Broke Record Delhi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan News: जवानों के जज्बे को सलाम! 50 डिग्री की गर्मी में देश की सुरक्षा में तैनात जवानRajasthan News: जवानों के जज्बे को सलाम! 50 डिग्री की गर्मी में देश की सुरक्षा में तैनात जवानRajasthan News: पूरा देश गर्मी की चपेट में है ऐसे में अब देश का अंतिम कोना और देश की सरहदें यानी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

भास्कर एक्सप्लेनर- वोट 5% बढ़ा तो 344 तक पहुंचेगी बीजेपी: 5% फिसला तो घट सकती हैं 41 सीटें; नतीजों में वोट ...भास्कर एक्सप्लेनर- वोट 5% बढ़ा तो 344 तक पहुंचेगी बीजेपी: 5% फिसला तो घट सकती हैं 41 सीटें; नतीजों में वोट ...साल 2019, भाजपा ने अपनी स्थापना से अब-तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भाजपा को लोकसभा चुनाव में 37.
Read more »

Heat Wave: मई में चली हीटवेव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सामान्य से भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहीHeat Wave: मई में चली हीटवेव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सामान्य से भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहीवैज्ञानिकों ने बताया कि देश में जो सबसे गर्म हीटवेव दर्ज की गई थी, मई में चली हीटवेव उससे भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रही।
Read more »

‘नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन ने दिया था पीएम पद का ऑफर…’, JDU के बड़े नेता ने किया दावाकेसी त्यागी ने कहा कि हमें विपक्ष की ओर से काफी प्रपोजल आए, लेकिन अब इंडिया गठबंधन में जाने का सवाल ही नहीं उठाता।
Read more »

सुलग रही दिल्ली: राजधानी में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात, 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान; कब होगी राहत की बारिश?सुलग रही दिल्ली: राजधानी में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात, 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान; कब होगी राहत की बारिश?दिल्ली में बुधवार को 12 साल की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।
Read more »

Rohit-Virat: विराट का टी20 करियर जून में शुरू होकर जून में ही खत्म; रोहित ने भी बतौर चैंपियन किया खेल का अंतRohit-Virat: विराट का टी20 करियर जून में शुरू होकर जून में ही खत्म; रोहित ने भी बतौर चैंपियन किया खेल का अंतकोहली ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 12 जून 2010 को की थी। अब 14 साल बाद जून में ही अपना आखिरी मैच भी खेला।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:23:31