Delhi Election Results: 'और लड़ो आपस में!', दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर जानिए किसने क्या कहा

Delhi Assembly Election Results News

Delhi Election Results: 'और लड़ो आपस में!', दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर जानिए किसने क्या कहा
Delhi Election ResultsAapArvind Kejriwal
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। दिल्ली, आम आदमी पार्टी का गढ़ रही है, ऐसे में अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का किला ढहता है तो यह

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। दिल्ली, आम आदमी पार्टी का गढ़ रही है, ऐसे में अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का किला ढहता है तो यह अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की राजनीति के लिए तगड़ा झटका कहा जाएगा। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ी ही दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'और लड़ो आपस में!' साथ ही उमर अब्दुल्ला ने एक जीआईएफ भी साझा किया है, जिसमें लिखा है कि 'जी भर कर लड़ो, समाप्त कर दो एक दूसरे को!' माना जा रहा है कि उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के बजाय अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। दोनों ही पार्टियां INDI गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और प्रचार के दौरान एक दूसरे पर जमकर तीखा हमला भी बोला। Aur lado aap as mein!!! https://t.

co/f3wbM1DYxk pic.twitter.com/8Yu9WK4k0c — Omar Abdullah February 8, 2025 संजय राउत बोले- भाजपा की हार तय थी, अगर.... दिल्ली चुनाव के रुझानों पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि 'शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला दिखा। अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा होता तो नतीजें अलग हो सकते थे? कांग्रेस और आप की विरोधी पार्टी भाजपा है। दोनों ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन ये लड़ाई अलग-अलग लड़ी, अगर वे साथ होते तो भाजपा की हार तय थी।' 'दिल्ली की जनता प्रयोग की राजनीति से थके' भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कहा कि 'हम अभी अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमें लगता है कि अंतिम नतीजे और भी बेहतर होंगे। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी के वादों में लोगों का विश्वास है। ये हमारे लिए सकारात्मक नतीजे हैं। दिल्ली के लोग प्रयोग की राजनीति से थक चुके थे।' 'अरविंद केजरीवाल अपनी छवि को बेदाग नहीं रख सके' दिल्ली चुनाव के रुझानों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि 'मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए और उसके पास अच्छे विचार हों और उसकी छवि बेदाग हो, लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकी। वे शराब और पैसे के फंदे में फंस गए। उनकी छवि पर दाग लगे हैं और इसी वजह से उन्हें कम वोट मिले। लोगों ने देखा कि जो अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते थे, उन पर शराब घोटाले के आरोप लगे। राजनीति में आरोप लगते हैं। लोगों को साबित करना होता है कि वे बेदाग हैं और सच्चाई हमेशा सच्चाई रहती है। मैंने पहले ही तय किया था कि मैं राजनीति में नहीं आऊंगा और मैं अभी भी उस पर कायम हूं।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Election Results Aap Arvind Kejriwal Congress India Alliance Omar Abdullah India News In Hindi Latest India News Updates दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 आप अरविंद केजरीवाल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीजेपी पर आप का गंभीर आरोप: प्रवेश वर्मा के गुंडों ने केजरीवाल पर हमला करवायाबीजेपी पर आप का गंभीर आरोप: प्रवेश वर्मा के गुंडों ने केजरीवाल पर हमला करवायादिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी हार के डर से बौखला गई है और अपने गुंडों से आप के राष्ट्रीय संजोयक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है।
Read more »

कहीं रोड शो तो कहीं हुआ जनसंपर्क... दिल्ली के 'चुनावी महाकुंभ' में गोते लगा रहे हर पार्टी के नेताकहीं रोड शो तो कहीं हुआ जनसंपर्क... दिल्ली के 'चुनावी महाकुंभ' में गोते लगा रहे हर पार्टी के नेताDelhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी में पदयात्रा की, जबकि बी.जे.पी.
Read more »

Exclusive: दिल्ली चुनाव में CM आतिशी ने खुद बताया AAP का हाल, PM मोदी के 'आपदा' टैग का भी दिया जवाबExclusive: दिल्ली चुनाव में CM आतिशी ने खुद बताया AAP का हाल, PM मोदी के 'आपदा' टैग का भी दिया जवाबDelhi Election 2025 | दिल्ली की CM Atishi ने एनडीटीवी को Exclusive Interview में क्या कहा
Read more »

Narela विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में कौन-कौन उम्मीदवार?Narela विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में कौन-कौन उम्मीदवार?Delhi Election Result के साथ-साथ जानिए कि Narela विधानसभा सीट पर इस बार कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में हैं और पिछले चुनावों के परिणाम क्या थे।
Read more »

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस का बढ़त | दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस का बढ़त | दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने वाले हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी आगे दिख रही है।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आजदिल्ली विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आजदिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान पूर्ण हो चुके हैं और आज नतीजों का इंतज़ार है। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:59:50