Delhi NCR Weather: Severe heat alert in Delhi-NCR, temperature touches new record, Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान ने छुआ नया रिकॉर्ड
Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है. धूप के तेवर तीखे होते जा रहे हैं और सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक की धूप लोगों को काफी परेशान कर रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अब तापमान और बढ़ेगा यानी आज से तापमान और चढ़ने का पूर्वानुमान है और तो और धूप के तेवर भी तीखे होंगे.
इस सप्ताह के अंत तक पूरे दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 38° सेल्सियस के बीच जाने का पूर्वानुमान है. Advertisment यह खबर भी पढ़ें- PM Kisan Yojana : किसानों को कब मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ, क्या है नया अपडेट? 40 डिग्री सेल्सियस को छूने का भी पूर्वानुमान आपको बता दें पूरे दिल्ली-एनसीआर में आलम यह है कि लोगों ने अपने घरों में एयर कंडीशनर, कूलर और पंखे तक चलाने शुरू कर दिए हैं. क्योंकि दिन के साथ-साथ अब रात की गर्मी भी बढ़ने लगी है. यही वजह है कि रात का तापमान अब 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है. इसके साथ ही अब स्वेटर, जैकेट लोगों ने अलमारी में पैक कर दिए हैं. इसके साथ ही कंबल, रजाई भी होली से पहले लोगों ने पैक कर दिए थे. सबसे हैरानी की बात यह है कि पूरे दिल्ली एनसीआर में सिर्फ दिल्ली का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है. यानी नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से लेकर और आज तक के मौसम में यहां का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. लेकिन बात करें दिल्ली की तो दिल्ली का अधिकतम तापमान पिछले दिनों 35 डिग्री सेल्सियस पर था तो वहीं आज 33 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा. यानी 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है. जबकि 23 मार्च तक सिर्फ दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा और मार्च के अंत तक यह 40 डिग्री सेल्सियस को छूने का भी पूर्वानुमान है. यह खबर भी पढ़ें- Train Cancelled : भारतीय रेलवे ने कैंसिल कर दी तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनें, तुरंत चेक करें लिस्ट क्या है मौसम विभाग की रिपोर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जो गर्मी पर रिपोर्ट जारी की गई थी उसके मुताबिक इस साल मार्च, अप्रैल और मई के तीन महीने में सबसे भीषण गर्मी पड़ेगी व लू भी इन तीन महीनों में ही चलेगी. मतलब तीन महीने तक लोगों को गर्मी का सितम झेलना होगा. बात करें आज के मौसम की तो फिलहाल आज यानी मंगलवार दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18, नोएडा का अधिकतम 32 न्यूनतम 17, गाजियाबाद का अधिकतम 31 न्यूनतम 16 और गुड़गांव का भी अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री के करीब रहेगा.
Delhi NCR Weather Update Delhi NCR Weather Forecast Delhi Ncr Weather Today News Delhi-NCR Weather Rep Delhi NCR Weather Today Delhi NCR Weather Weather Report Delhi NCR Weather Report IMD Report
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला थमा, अब गर्मी देगी दस्तक, आज ऐसा रहेगा मौसमDelhi- NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला थमा, अब गर्मी देगी दस्तक, आज ऐसा रहेगा मौसम
Read more »
दिल्ली-एनसीआर का आज से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, गिरेगा तापमानDelhi- NCR Weather :दिल्ली-एनसीआर का आज से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, गिरेगा तापमान, जानें IMD का अपडेट
Read more »
Rain News: सर्द मौसम के बीच कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, पंजाब में गिरे ओलेRain News: Weather changed in many states of the country, light rain in Delhi-NCR hail fell in Punjab, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, पंजाब में गिरे ओले | देश
Read more »
Delhi- NCR Weather: अब पैक कर दीजिए कंबल-रजाई! मार्च में हीटवेव की दस्तकDelhi- NCR Weather: अब पैक कर दीजिए कंबल-रजाई! मार्च में हीटवेव की दस्तक, दिन-रात तोड़ेंगे तापमान के रिकॉर्ड
Read more »
Weather Update : दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, अगले हफ्ते 37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान!Delhi-NCR Weather: Heat alert in Delhi in the coming week, Weather Update : दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, अगले हफ्ते 37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान!
Read more »
Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली-NCR में अब पड़ सकती है भीषण गर्मीWeather Update : IMD alert, Delhi-NCR will now face intense heat, Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी भीषण गर्मी...देश
Read more »
