Delhi New CM Atishi Net Worth: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही आतिशी मार्लेना के पास न खुद का घर है और न ही उनके नाम पर कोई जमीन दर्ज है. हालांकि 2020 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इसके बावजूद उसके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है.
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है. मंगलवार को आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नया नेता चुना गया है. इससे पहले आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में दो नामों पर चर्चा चल रही थी, जिसमें आतिशी के अलावा कैलाश गहलोत का नाम सबसे आगे था, लेकिन बैठक के दौरान आतिशी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई.
विदेश से पढ़ी-लिखीं दिल्ली की नई सीएम आतिशी की नेटवर्थ की अगर बात करें, तो ये 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आइए जानते हैं उनके पास क्या-क्या है? नई CM के पास 1.41 करोड़ की संपत्ति आतिशी मर्लेना ने दिल्ली की कालकाजी साउथ से चुनाव जीता था. उनकी संपत्ति की बात करें तो MyNeta पर शेयर किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि दिल्ली की करोड़पति मंत्री होने के बावजूद इनके ऊपर कोई भी देनदारी नहीं है. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने इलेक्शन कमीशन के सामने संपत्ति का ब्योरा पेश किया था. उन्होंने बताया था कि उनके पास कैश करीब 30000 रुपये, जबकि बैंक डिपॉजिट व एफडी मिलाकर कुल 1.22 करोड़ रुपये हैं. एक LIC पॉलिसी, शेयर बाजार से दूरी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी की ज्यादातर संपत्ति उनके बैंक अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट में ही है, जबकि करोड़पति होने के बाद भी उन्होंने शेयर बाजार या बॉन्ड बाजार से दूरी बनाई हुई है. आतिशी ने शेयर में कोई निवेश नहीं किया है. हालांकि, उन्होंने एलआईसी का एक प्लान लिया हुआ है. उनके नाम पर 5 लाख रुपये की LIC की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है. Advertisementआतिशी के पास न घर, न जमीनसाल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय राजनीति में कदम रखने वाली आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह BJP के गौतम गंभीर ने हार गई थीं. इसके बाद साल 2020 में पार्टी ने फिर से आतिशी पर विश्वास जताया, तभी से वे दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं. भले ही आतिशी मार्लेना के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, लेकिन उनके पास न तो खुद का घर है और न ही उनके नाम पर कोई जमीन है. ऑक्सफोर्ड से हासिल की मास्टर डिग्रीआम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ है. आतिशी की मां का नाम तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे. आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द 'मार्लेना' को अपने नाम के साथ जोड़ दिया था. इसके चलते ही उनका नाम आतिशी मार्लेना पड़ा. पंजाबी राजपूत समुदाय से आती हैं. आतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की. डीयू से पढ़ाई करने के बाद रोड्स स्कॉलशिप हासिल कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया.
#Delhicm Delhi New CM Atishi Atishi Marlena Atishi Net Worth Atishi Wealth New Cm Delhi Delhi Cm Delhi Cm Atishi Chief Minster Of Delhi Atishi Education Atishi Age Atishi House Atishi News Business News आतिशी दिल्ली सीएम आतिशी नेटवर्थ Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल Aajtak Aajtaklive
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अपने घर के आसपास भूलकर भी न लगाएं ये प्लांट्स, बढ़ सकता है सांपों का खतराअपने घर के आसपास भूलकर भी न लगाएं ये प्लांट्स, बढ़ सकता है सांपों का खतरा
Read more »
Viral Video : न तो कोई पक्की बिल्डिंग और न ही कोई क्लासरूम, ऐसे पढ़ते हैं बच्चे!राजस्थान के झाल सुरेठी स्थित राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Read more »
J&K: ‘वर्तमान के हालात ऐसे कि CM बनकर भी नहीं ले सकते कोई फैसला’, महबूबा मुफ्ती ने बताई चुनाव न लड़ने की वजहJammu Kashmir Former CM Says we cant implement any agenda even after becoming CM CM बनकर भी नहीं ले सकते कोई फैसला’, महबूबा मुफ्ती ने बताई चुनाव न लड़ने की वजह देश
Read more »
न पानी, न लाइट, दरवाजे भी गायब, दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की स्थिति बेहद दयनीयदिल्ली के बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है। अधिकांश शौचालयों में पानी और बिजली की मूलभूत सुविधाएँ गायब हैं। कई स्थानों पर तो दरवाजे तक नहीं लगे हैं। दरियागंज की घटा वाली मस्जिद के पास स्थित शौचालय में पर्दे लगाकर महिलाओं के लिए व्यवस्था की गई है...
Read more »
Delhi New CM Name LIVE: आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम, AAP विधायक दल की बैठक में फैसलाDelhi New CM Name LIVE: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक जारी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम को इस्तीफा देंगे. उससे पहले आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक होगी और संभवत: 12 बजे नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी.
Read more »
Delhi New CM Name: आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम, विधायक दल की बैठक में मिली मंजूरीराजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के देने के बाद दिल्ली को नया सीएम मिल गया है.सीएम आवास में हुई विधायक दलों की बैठक में नए सीएम के नाम पर फैसला लिया गया.
Read more »
