Delhi Chunav 2025: दिल्ली के दंगल में BJP ने उतारे गाजियाबाद के 5 सियासी योद्धा, क्या खत्म होगा 27 साल का सूखा?

New-Delhi-City--Election News

Delhi Chunav 2025: दिल्ली के दंगल में BJP ने उतारे गाजियाबाद के 5 सियासी योद्धा, क्या खत्म होगा 27 साल का सूखा?
Delhi Election 2025Delhi BJPAtul Garg
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 53%

Delhi Election 2025 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने गाजियाबाद के सियासी योद्धाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इन प्रवासी प्रभारियों को दिल्ली में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद अतुल गर्ग को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि नरेंद्र कश्यप को बवाना सीट संजीव शर्मा को मोतीनगर सीट नंद किशोर गुर्जर को करावल नगर सीट की...

आदित्य त्रिपाठी, गाजियाबाद/नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सियासी रण के लिए मैदान में योद्धा उतर चुके हैं। यहां पर 27 साल से वनवास काट रही भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। इसके लिए न केवल दिल्ली बल्कि गाजियाबाद के सियासी योद्धाओं को भी चुनाव के मैदान में उतारा गया है। इन सियासी योद्धाओं को प्रवासी प्रभारी नाम दिया गया है। अतुल गर्ग को मिली क्या जिम्मेदारी? भाजपा ने गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को दिल्ली में सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वह लगातार दिल्ली में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए पार्टी के नेताओं के साथ रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होते हैं। अपने अनुभव वह साझा करते हैं, जिससे कि चुनाव में जीत हासिल करने में मदद मिल सके। भाजपा ने उनको दिल्ली में स्टार प्रचारक भी बनाया है। दिल्ली की कई सीटों पर वैश्य समाज के वोटरों की संख्या अधिक है। ऐसे में वैश्य समाज के वोटरों को साधने की जिम्मेदारी भी अतुल गर्ग के ऊपर है। नरेंद्र कश्यप को मिली बवाना सीट की जिम्मेदारी गाजियाबाद के संजय नगर में रहने वाले और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पदभार संभाल रहे नरेंद्र कश्यप को पार्टी ने बवाना सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। बवाना में भाजपा ने रविंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है। मोतीनगर में प्रचार करेंगे संजीव शर्मा गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर हाल ही में उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने वाले और गाजियाबाद में भाजपा को लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव में पिछले छह सालों में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को पार्टी ने मोतीनगर विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सीट इसलिए भी अहम है, क्योंकि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री रहे मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को पार्टी ने यहां पर प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के लिए इस सीट पर चुनाव जीतना प्रतिष्ठा का सवाल है। संजीव शर्मा को चुनाव लड़ाने के साथ ही चुनाव लड़ने का भी अनुभव है, भाजपा उनके अनुभव का इस्तेमाल इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए कर रही है। करावल नगर सीट को साधेंगे नंद किशोर गुर्जर हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखर रहने वाले लोनी से निर्वाचित विधायक नंद किशोर गुर्जर को भाजपा ने करावल नगर सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। अजीत पाल त्यागी को रिठाला सीट की जिम्मेदारी मुरादनगर विधानसभा सीट से लगातार दो बार भारी मतों से जीत हासिल करने वाले विधायक अजितपाल त्यागी को पार्टी ने रिठाला विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। रूठों को मनाने के साथ ही गाजियाबाद की तरह चुनावी मैनेजमेंट संभालने की जिम्मेदारी दिल्ली में भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सम्मेलनों को सफल बनाने में प्रवासी प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा गाजियाबाद में जिस तरह से विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में बूथ जीतो चुनाव जीतो मंत्र से भाजपा ने सफलता हासिल की है। उसी तर्ज पर इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए योजना तैयार कर उसको मुकाम तक पहुंचाने के साथ ही रूठों को मनाने की जिम्मेदारी भी कंधे पर है। अब देखना यह है कि ये सियासी योद्धा दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा की नैया को पार लगा पाने में कितने सफल होते हैं।.

आदित्य त्रिपाठी, गाजियाबाद/नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सियासी रण के लिए मैदान में योद्धा उतर चुके हैं। यहां पर 27 साल से वनवास काट रही भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। इसके लिए न केवल दिल्ली बल्कि गाजियाबाद के सियासी योद्धाओं को भी चुनाव के मैदान में उतारा गया है। इन सियासी योद्धाओं को प्रवासी प्रभारी नाम दिया गया है। अतुल गर्ग को मिली क्या जिम्मेदारी? भाजपा ने गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को दिल्ली में सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वह लगातार दिल्ली में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए पार्टी के नेताओं के साथ रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होते हैं। अपने अनुभव वह साझा करते हैं, जिससे कि चुनाव में जीत हासिल करने में मदद मिल सके। भाजपा ने उनको दिल्ली में स्टार प्रचारक भी बनाया है। दिल्ली की कई सीटों पर वैश्य समाज के वोटरों की संख्या अधिक है। ऐसे में वैश्य समाज के वोटरों को साधने की जिम्मेदारी भी अतुल गर्ग के ऊपर है। नरेंद्र कश्यप को मिली बवाना सीट की जिम्मेदारी गाजियाबाद के संजय नगर में रहने वाले और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पदभार संभाल रहे नरेंद्र कश्यप को पार्टी ने बवाना सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। बवाना में भाजपा ने रविंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है। मोतीनगर में प्रचार करेंगे संजीव शर्मा गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर हाल ही में उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने वाले और गाजियाबाद में भाजपा को लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव में पिछले छह सालों में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को पार्टी ने मोतीनगर विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सीट इसलिए भी अहम है, क्योंकि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री रहे मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को पार्टी ने यहां पर प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के लिए इस सीट पर चुनाव जीतना प्रतिष्ठा का सवाल है। संजीव शर्मा को चुनाव लड़ाने के साथ ही चुनाव लड़ने का भी अनुभव है, भाजपा उनके अनुभव का इस्तेमाल इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए कर रही है। करावल नगर सीट को साधेंगे नंद किशोर गुर्जर हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखर रहने वाले लोनी से निर्वाचित विधायक नंद किशोर गुर्जर को भाजपा ने करावल नगर सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। अजीत पाल त्यागी को रिठाला सीट की जिम्मेदारी मुरादनगर विधानसभा सीट से लगातार दो बार भारी मतों से जीत हासिल करने वाले विधायक अजितपाल त्यागी को पार्टी ने रिठाला विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। रूठों को मनाने के साथ ही गाजियाबाद की तरह चुनावी मैनेजमेंट संभालने की जिम्मेदारी दिल्ली में भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सम्मेलनों को सफल बनाने में प्रवासी प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा गाजियाबाद में जिस तरह से विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में बूथ जीतो चुनाव जीतो मंत्र से भाजपा ने सफलता हासिल की है। उसी तर्ज पर इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए योजना तैयार कर उसको मुकाम तक पहुंचाने के साथ ही रूठों को मनाने की जिम्मेदारी भी कंधे पर है। अब देखना यह है कि ये सियासी योद्धा दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा की नैया को पार लगा पाने में कितने सफल होते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Delhi Election 2025 Delhi BJP Atul Garg Nand Kishor Gurjar Narendra Kashyap Ghaziabad BJP Leader Delhi Chunav 2025 Delhi Vidhan Sabha Election 2025 Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 Delhi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मीन राशि 2025 : वार्षिक राशिफलमीन राशि 2025 : वार्षिक राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए साल 2025 का वार्षिक राशिफल। जानिए करियर, आर्थिक, प्रेम, परिवार और सेहत के बारे में क्या बता रहे हैं ग्रहों के गोचर।
Read more »

चीनी राशिफल 2025: जानिए सांप राशि के लिए क्या भविष्य में है!चीनी राशिफल 2025: जानिए सांप राशि के लिए क्या भविष्य में है!चीनी राशिफल के अनुसार वर्ष 2025 सांप का वर्ष होगा। इस राशि में पैदा हुए लोगों के लिए नए साल में करियर में कई शानदार अवसर आ सकते हैं।
Read more »

दिल्ली में नए साल का जश्नदिल्ली में नए साल का जश्नराजधानी दिल्ली में नए साल 2025 का स्वागत उत्साह और धार्मिक भावना के साथ किया गया।
Read more »

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में सियासी रार...BJP और AAP के बीच Poster WarDelhi Assembly Election 2025: दिल्ली में सियासी रार...BJP और AAP के बीच Poster WarDelhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी में पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है...पीएम मोदी ने अपनी रैली में आम आदमी पार्टी को आपदा करार दिया...जिसके बाद बीजेपी ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि ‘AAPदा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’...आम आदमी पार्टी ने भी पोस्टर जारी कर बीजेपी को जवाब दिया...
Read more »

Delhi News: दिल्ली के Kalkaji में पुलिस ने रोका संगीत कार्यक्रम, AAP-BJP में सियासत जारीDelhi News: दिल्ली के Kalkaji में पुलिस ने रोका संगीत कार्यक्रम, AAP-BJP में सियासत जारीDelhi News: दिल्ली के Kalkaji में पुलिस ने रोका संगीत कार्यक्रम, AAP-BJP में सियासत जारी
Read more »

नई दिल्ली सीट पर होगी रोमांचक चुनावी लड़ाईनई दिल्ली सीट पर होगी रोमांचक चुनावी लड़ाई2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के साथ होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:34:24