Delhi MCD Bye-Elections: 12 सीटों के लिए थमा प्रचार, अब रविवार को मतदाता करेंगे फैसला

Delhi MCD Bye-Elections News

Delhi MCD Bye-Elections: 12 सीटों के लिए थमा प्रचार, अब रविवार को मतदाता करेंगे फैसला
Delhi Municipal CorporationDelhi ElectionsAAP
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 168 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 115%
  • Publisher: 53%

दिल्ली नगर निगम MCD के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म हो गया है। रविवार को मतदान होगा, जिसमें आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। आप ने विकास, बीजेपी ने केंद्र की योजनाओं और कांग्रेस ने अपने वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित किया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नतीजों का सभी को इंतजार...

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एमसीडी की 12 सीटों पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे से प्रचार थम गया है। अब रविवार को मतदान होगा। जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 12 सीटों पर 51 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय 6 लाख 99 537 मतदाता करेंगे। ईवीएम के जरिये होने वाले इस मतदान में पहली बार 4884 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। जबकि 3204 दिव्यांग मतदाता होंगे। प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत प्रचार के अंतिम दिन भाजपा से लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने सभी 12 वार्ड में पूरी ताकत से प्रचार किया। जहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम रेखा गुप्ता से लेकर दिल्ली के भाजपा सांसदों, पार्षदों और विधायकों ने प्रचार किया। इसमें सीएम ने चांदनी चौक में भाजपा प्रत्याशी सुमन गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया तो वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्षमल्होत्रा व दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने विनोद नगर की भाजपा प्रत्याशी सरला चौधरी के समर्थन में रोड शो और पदयात्राएं की। इसके अलावा संगम विहार में भी कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रोड शो किया। सांसद योगेंद्र चांदोलिया, बांसुरी स्वराज से लेकर, रामवीर बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत और अन्य सांसदों व विधायकों ने पदयात्रा, रोड शो, नुक्कड़ मीटिंग और ड्राइंग रूम मीटिंग की। आतिशी ने किया रोड शो भाजपा के साथ ही आप की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने नारायणा और शालीमार बाग में रोड शो और पदयात्राओं के जरिये प्रचार किया। इसके साथ ही राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी नारायणा में प्रचार किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी संगम विहार में प्रचार करने पहुंचे। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने रोड शो में कहा कि जनता के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है हम अधिकांश वार्ड जीतेंगे। मुख्य मंत्री ने कहा की दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं की यह उपचुनाव नगर निगम के सत्ता गणित पर कोई प्रभाव नही डालेगा पर फिर भी जनता इस मौके का लाभ उठाकर भाजपा को नगर निगम में स्पष्ट बहुमत दे देना चाहती है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रचार अभियान समाप्त होने दिल्ली सरकार का सीवर सफाई पर प्रारंभ किया काम, गर्मियों में बिजली पानी सप्लाई स्थिती में सुधार, जल बिलों में जुर्माना छूट, यमुना सफाई, छठ की शानदार व्यवस्था, सड़कों के बेहतर रखरखाव के साथ ही डीटीसी बस सेवा में सुधार के चलते जनमानस का झुकाव भाजपा की ओर साफ दिख रहा है। आतिशी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना नारायणा में आप प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो में शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि जनता भाजपा वालों पर विश्वास करके पूरी दिल्ली पछता रही है। दिल्लीवाले सोच रहें हैं कि काश, हमने दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनाई होती। उनके पास अब चार साल तक उनका वोट बदलने का मौका नहीं आएगा। संजय सिंह ने कहा कि 9 माह पहले दिल्ली की जनता से एक गलती हो गई और आज पूरी दिल्ली पछता रही है। जब से भाजपा सरकार आई है, प्राइवेट स्कूलों ने मनमाने ढंग से 80 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है। अभिभावकों को स्कूलों से धक्के मारकर भगाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा और आप दोनों को देख लिया है। दोनों ही दलों ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। अब मौका कांग्रेस को फिर से चुनने का है। मतदान संबंधी प्रमुख जानकारी 30 नवंबर को 580 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था मतदान के बाद मतदाता क्यूआर कोड के जरिए फीडबैक दे सकेंगे मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा 2320 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है 2265 सुरक्षा कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे 13 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात होंगी 3 दिसंबर को दस मतगणना केंद्रों पर मतगणना होगी.

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एमसीडी की 12 सीटों पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे से प्रचार थम गया है। अब रविवार को मतदान होगा। जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 12 सीटों पर 51 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय 6 लाख 99 537 मतदाता करेंगे। ईवीएम के जरिये होने वाले इस मतदान में पहली बार 4884 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। जबकि 3204 दिव्यांग मतदाता होंगे। प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत प्रचार के अंतिम दिन भाजपा से लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने सभी 12 वार्ड में पूरी ताकत से प्रचार किया। जहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम रेखा गुप्ता से लेकर दिल्ली के भाजपा सांसदों, पार्षदों और विधायकों ने प्रचार किया। इसमें सीएम ने चांदनी चौक में भाजपा प्रत्याशी सुमन गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया तो वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्षमल्होत्रा व दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने विनोद नगर की भाजपा प्रत्याशी सरला चौधरी के समर्थन में रोड शो और पदयात्राएं की। इसके अलावा संगम विहार में भी कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रोड शो किया। सांसद योगेंद्र चांदोलिया, बांसुरी स्वराज से लेकर, रामवीर बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत और अन्य सांसदों व विधायकों ने पदयात्रा, रोड शो, नुक्कड़ मीटिंग और ड्राइंग रूम मीटिंग की। आतिशी ने किया रोड शो भाजपा के साथ ही आप की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने नारायणा और शालीमार बाग में रोड शो और पदयात्राओं के जरिये प्रचार किया। इसके साथ ही राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी नारायणा में प्रचार किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी संगम विहार में प्रचार करने पहुंचे। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने रोड शो में कहा कि जनता के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है हम अधिकांश वार्ड जीतेंगे। मुख्य मंत्री ने कहा की दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं की यह उपचुनाव नगर निगम के सत्ता गणित पर कोई प्रभाव नही डालेगा पर फिर भी जनता इस मौके का लाभ उठाकर भाजपा को नगर निगम में स्पष्ट बहुमत दे देना चाहती है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रचार अभियान समाप्त होने दिल्ली सरकार का सीवर सफाई पर प्रारंभ किया काम, गर्मियों में बिजली पानी सप्लाई स्थिती में सुधार, जल बिलों में जुर्माना छूट, यमुना सफाई, छठ की शानदार व्यवस्था, सड़कों के बेहतर रखरखाव के साथ ही डीटीसी बस सेवा में सुधार के चलते जनमानस का झुकाव भाजपा की ओर साफ दिख रहा है। आतिशी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना नारायणा में आप प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो में शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि जनता भाजपा वालों पर विश्वास करके पूरी दिल्ली पछता रही है। दिल्लीवाले सोच रहें हैं कि काश, हमने दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनाई होती। उनके पास अब चार साल तक उनका वोट बदलने का मौका नहीं आएगा। संजय सिंह ने कहा कि 9 माह पहले दिल्ली की जनता से एक गलती हो गई और आज पूरी दिल्ली पछता रही है। जब से भाजपा सरकार आई है, प्राइवेट स्कूलों ने मनमाने ढंग से 80 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है। अभिभावकों को स्कूलों से धक्के मारकर भगाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा और आप दोनों को देख लिया है। दोनों ही दलों ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। अब मौका कांग्रेस को फिर से चुनने का है। मतदान संबंधी प्रमुख जानकारी 30 नवंबर को 580 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था मतदान के बाद मतदाता क्यूआर कोड के जरिए फीडबैक दे सकेंगे मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा 2320 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है 2265 सुरक्षा कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे 13 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात होंगी 3 दिसंबर को दस मतगणना केंद्रों पर मतगणना होगी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Delhi Municipal Corporation Delhi Elections AAP BJP Congress Delhi Politics Bye-Election Results Delhi MCD Election 2024 Delhi Ward Elections New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भास्कर अपडेट्स: अहमदाबाद जा रहा एअर इंडिया का प्लेन दिल्ली लौटा, धुआं दिखने की खबर झूठी निकली, 170 यात्री स...भास्कर अपडेट्स: अहमदाबाद जा रहा एअर इंडिया का प्लेन दिल्ली लौटा, धुआं दिखने की खबर झूठी निकली, 170 यात्री स...Breaking News LIVE Updates; Delhi Jammu Kashmir News
Read more »

இன்றைய ராசிபலன் நவம்பர் 28 : மேஷம் முதல் மீனம் வரைஇன்றைய ராசிபலன் நவம்பர் 28 : மேஷம் முதல் மீனம் வரைRasipalan : இன்றைய ராசிபலன் நவம்பர் 28 வெள்ளிக்கிழமை 12 ராசிகளுக்குமான பொதுப்பலன்களை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »

Bihar Elections 2025: इन वजहों से बिहार में हारी कांग्रेस, पार्टी की समीक्षा बैठक में सामने आए कारणBihar Elections 2025: इन वजहों से बिहार में हारी कांग्रेस, पार्टी की समीक्षा बैठक में सामने आए कारणBihar Elections 2025: इन वजहों से बिहार में हारी कांग्रेस, पार्टी की समीक्षा बैठक में सामने आए कारण Why Congress lost in Bihar Elections 2025 know Reasons राज्य
Read more »

Air India Flight: এয়ার ইন্ডিয়ার ফ্লাইটটি মিথ্যা ধোঁয়া-অ্যালার্মের কারণে ফিরেছিল? ধোঁয়া-রহস্যের পিছনের কথা এবং...Air India Flight: এয়ার ইন্ডিয়ার ফ্লাইটটি মিথ্যা ধোঁয়া-অ্যালার্মের কারণে ফিরেছিল? ধোঁয়া-রহস্যের পিছনের কথা এবং...Air India Flight Smoke Alarm Case Smoke alarm goes off on Air India flight from Delhi to Ahmedabad plane returns what happened with AI2939
Read more »

यहां 1200 रुपये का मिलता है 1 किलो पालकयहां 1200 रुपये का मिलता है 1 किलो पालकफ्रांस में 1 किलो पालक (Spinach) की कीमत लगभग 12–14 यूरो (≈ ₹1100–₹1300) है.
Read more »

SIR In Bengal: চুপিচুপি বাঙালিদের বাদ দেওয়াই উদ্দেশ্য? দিল্লিতে কমিশনের কাছে SIR নালিশ তৃণমূলের..SIR In Bengal: চুপিচুপি বাঙালিদের বাদ দেওয়াই উদ্দেশ্য? দিল্লিতে কমিশনের কাছে SIR নালিশ তৃণমূলের..TMC Complain on SIR to Election Commission in Delhi
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:27:33