Deepti Sharma struggle Story: वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इतिहास रचा, दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 58 रन और 5 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी.
नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने ICC वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर की सेना ने अब महान कपिल देव के 1983 वर्ल्ड चैंपियन टीम जैसे अपना नाम अमर कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत में सबसे ज्यादा चर्चा जिस एक खिलाड़ी की है वो टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं.
फाइनल जैसे हाई प्रेशर मैच में इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले 58 रन बनाए और फिर 5 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया. दीप्ति के लिए ये सफर आसान नहीं रहा. पिता को ताने मिलते थे जिसे अनसुना कर बेटी के सपने को उन्होंने पूरा किया. दीप्ति शर्मा ने जैसा खेल फाइनल में दिखाया इसे उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दोरान लगातार कई बार किया. महिला वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाते हुए 215 रन बनाने के साथ 22 विकेट झटके हैं. इससे पहले किसी महिला खिलाड़ी ने ऐसा कमाल नहीं किया था. दीप्ति इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. आगरा में हुआ दीप्ति का जन्म महान ऑलराउंडर्स की लिस्ट में जगह बनाने की तरफ बढ़ चुकी दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को भगवान शर्मा और सुशीला के घर हुआ. पिता रेलवे में काम करते थे. दीप्ति का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ. शाहगंज में अवधपुरी कॉलोनी दीप्ती का घर है. भाई-बहनों में दीप्ति सबसे छोटी हैं. उनके भाई सुमित शर्मा ने भी क्रिकेट खेला लेकिन वो बहन जैसे नाम नहीं कमा पाए. दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 58 रन बनाने के साथ साथ 5 विकेट लिए. एक थ्रो से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर दीप्ति शर्मा अपने भाई सुमित के साथ प्रैक्टिस देखने जाया करती थीं. मां के मना करने के बाद भी वो चुपके से निकल जाती थीं. दीप्ति जब एक दिन भाई की प्रैक्टिस देख रही थी तो बॉल उनकी तरफ आई. उन्होंने उसे उठाकर पूरा जोर लगाकर फेंका और मैदान में वापसी किया. दीप्ति का थ्रो इतना तेज था जिसे देख पूर्व भारतीय बैटर हेमलता काला भांप गई को इस लड़की में कुछ खास है. एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रेनिंग के दौरान दीप्ति को उन्होंने बुलाया और फिर सबकुछ बदल गया. पिता को पड़ोसी देते थे ताने बड़े भाई सुमित को देखकर दीप्ति ने क्रिकेट खेलना शुरू किया. बेटी के सपने को पिता ने साथ में जीने का फैसला लिया. जब उनकी उम्र 8 साल थी तो भाई के साथ स्टेडियम जाती थी. आस पास रहने वालों ने पिता को ताना देना शुरू कर दिया कि ‘ऐसे लड़की को कहां भेजते हो? ये लड़कियों का नहीं लड़कों का खेल है, उसे डॉक्टर या इंजीनियर बनना है, पढ़ाओ लिखाओ. ये बातें दीप्ति के पिता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताई थी. दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी. महज 16 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2014 में दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला. साल 2016 में उन्होंने वनडे में पांच विकेट झटके और यहीं से उनकी कामयाबी का सफर शुरू हुआ. एक साल बाद ही 2017 में दीप्ति ने 188 रन की पारी खेल धमाका मचा दिया. उन्होंने पूनम राउत के साथ 320 रनों की ओपनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. 129 टी20 में दीप्ति ने 1100 रन बनाने के साथ 147 विकेट झटके हैं. 121 वनडे में उनके नाम 2739 रन और 162 विकेट हैं. 5 टेस्ट मैच खेलकर उन्होंने 319 रन बनाने के साथ 20 विकेट चटकाए हैं.
Icc Women's World Cup Indian Woman Cricket Team Who Is Deepti Sharma Deepti Sharma Profile Deepti Sharma Player Of The Tournament दीप्ति शर्मा आईसीसी महिला विश्व कप भारतीय महिला क्रिकेट टीम दीप्ति शर्मा कौन हैं दीप्ति शर्मा की प्रोफ़ाइल दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट Deepti Sharma Profile Story
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शाहरुख@60; मां के सपने के लिए बने एक्टर: हेमा मालिनी ने कहा बदसूरत, पहली कमाई थी 50 रुपए, आज हैं दुनिया के ...Meta Description; Shah Rukh Khan 60th Birthday Special Story; Follow Bollywood King Khan, Baadshah Movies List, Love Story And Controversies On Dainik Bhaskar.
Read more »
भारत की जीत के लिए यूपी में हवन-पूजन: छात्राओं ने चेहरे पर तिरंगे बनवाए; क्रिकेटर दीप्ति की मां बोलीं- हर ह...Women's World Cup final India w vs australia w Final Uttar Pradesh Agra Deepti Sharma Varanasi video
Read more »
Deepti Sharma Record: दीप्ति शर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो दुनिया की कोई भी खिलाड़ी नहीं बना पाईDeepti Sharma Record: दीप्ति शर्मा ने रचा ऐसा रिकॉर्ड, जो अब तक दुनिया का कोई भी ऑलराउंडर नहीं बना पाई Deepti Sharma New Record as all Rounder in Women World Cup History खेल समाचार
Read more »
ಇತಿಹಾಸ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ ಸ್ಮೃತಿ ಮಂಧಾನ ಮತ್ತು ದೀಪ್ತಿ ಶರ್ಮಾ! ವನಿತೆಯರ ಅಬ್ಬರಕ್ಕೆ ಸ್ಟೇಡಿಯಂನಲ್ಲಿದ್ದವರು ಶಾಕ್Smriti Mandana Deepti Sharma New Records: ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾದ ಮಹಿಳಾ ತಂಡ ವಿಶ್ವಕಪ್ ಅನು ಗೆದ್ದು ಬೀಗಿದೆ. ಈ ಕೊನೆಯ ಪಂದ್ಯದಲ್ಲಿ ಸ್ಮೃತಿ ಮಂಧಾನ ಹಾಗೂ ದೀಪ್ತಿ ವರ್ಮಾ ದಾಖಲೆ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
‘From No-Ball to No-Fear’: Deepti Sharma Delivers Dream World Cup, Becomes India’s Greatest Women’s All-RounderDeepti Sharma completed one of the greatest redemption arcs in women’s cricket, powering India to their maiden ICC Women’s ODI World Cup title in 2025.
Read more »
दीप्ति की मां हुईं भावुक, बोलीं- मेरी तपस्या पूरी: टीम इंडिया की सभी बेटियों ने मेरा सम्मान रखा; पिता ने कह...देश में वूमेंस क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने के बाद हर्ष का माहौल है। इस वर्ल्ड कप में शेफाली वर्मा के बाद दीप्ति का सबसे अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन रहा है। दीप्ति ने अर्धशतक मारकर 58 रन की शानदार बल्लेबाजी की, वही अपनी फिरकी बॉलिंग Agra girl Deepti's all-round performance in the World Cup,Deepti Sharma,Women's Team India,Cricket World Cup,Agra,SP...
Read more »
