Cab Safety: मुंबई में उबर राइड के दौरान सामने आया सुरक्षा का मामला? कैब बुकिंग से पहले जरूर करें ये जांच

Uber News

Cab Safety: मुंबई में उबर राइड के दौरान सामने आया सुरक्षा का मामला? कैब बुकिंग से पहले जरूर करें ये जांच
OlaCab SafetyWomen Safety
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 117%
  • Publisher: 51%

एप आधारित कैब या टैक्सी सेवाएं आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जो यात्रियों को सतर्क रहने की याद दिलाती हैं। मुंबई में हाल ही में एक महिला

क्या हुआ था इस घटना में? रिपोर्ट के अनुसार महिला ने मुंबई के अंधेरी से बांद्रा तक जाने के लिए कैब बुक की थी। जब कार पहुंची तो नंबर प्लेट और ड्राइवर की पहचान एप में दिखाई गई जानकारी से अलग थी। महिला ने इस अंतर के बारे में ड्राइवर से पूछताछ की। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत राइड कैंसल कर दी और वहां से चला गया। क्योंकि राइड आधिकारिक तौर पर शुरू ही नहीं हुई थी और उसे रद्द कर दिया गया था। इसलिए एप के जरिए शिकायत दर्ज करना भी मुश्किल हो गया। सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ मामला? यह घटना सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट करने वाले व्यक्ति का मकसद लोगों को सतर्क रहने की सलाह देना था। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। कुछ यूजर्स ने बताया कि उन्हें भी कभी-कभी गलत वाहन डिटेल्स या अचानक राइड कैंसिल होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि बुकिंग का स्क्रीनशॉट रखना उपयोगी हो सकता है। ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज की जा सके। कैब में बैठने से पहले क्या जांच करना जरूरी है? विशेषज्ञों के अनुसार, कैब में बैठने से पहले कुछ बुनियादी जांच करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले वाहन का नंबर, मॉडल और ड्राइवर की फोटो एप में दिखाई गई जानकारी से मिलाएं। अगर इनमें कोई अंतर दिखाई दे, तो सावधान रहें। इसके अलावा उबर में उपलब्ध 4-अंकों वाला PIN वेरिफिकेशन फीचर इस्तेमाल करना चाहिए। इसी तरह ओला में ओटीपी वेरिफिकेशन से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सही ड्राइवर ही राइड शुरू कर रहा है। राइड शुरू करने से पहले कौन-सी सावधानियां रखनी चाहिए? यात्रियों को अपनी लाइव ट्रिप डिटेल्स परिवार या दोस्तों के साथ साझा करनी चाहिए, ताकि वे रियल-टाइम में लोकेशन ट्रैक कर सकें। इसके अलावा यह भी देखना चाहिए कि कार का चाइल्ड लॉक बंद न हो। ताकि जरूरत पड़ने पर जल्दी बाहर निकला जा सके। ड्राइवर से उसका आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने के लिए विनम्रता से कहा जा सकता है। और उसे एप में दिखाई गई फोटो से मिलाया जा सकता है। इंतजार करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए? कैब का इंतजार हमेशा सुरक्षित और रोशनी वाली जगह पर करना बेहतर होता है। संभव हो तो किसी दुकान, ऑफिस या इमारत के अंदर से ही वाहन के आने का इंतजार करें। इसके साथ ही एप पर लगातार नजर रखें और अनावश्यक ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचें। विशेषज्ञ यात्रियों को क्या सलाह देते हैं? विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रियों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और केवल आधिकारिक एप के जरिए ही राइड बुक करनी चाहिए। ड्राइवर के साथ अनावश्यक व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना भी जरूरी है। कई विशेषज्ञ यह भी सुझाव देते हैं कि अगर कोई संदिग्ध स्थिति महसूस हो, तो स्क्रीनशॉट लेकर ग्राहक सहायता से संपर्क किया जा सकता है। या जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया जा सकता है। सही सावधानियां अपनाकर यात्री अपने सफर को ज्यादा सुरक्षित और परेशानी-मुक्त बना सकते हैं।.

क्या हुआ था इस घटना में? रिपोर्ट के अनुसार महिला ने मुंबई के अंधेरी से बांद्रा तक जाने के लिए कैब बुक की थी। जब कार पहुंची तो नंबर प्लेट और ड्राइवर की पहचान एप में दिखाई गई जानकारी से अलग थी। महिला ने इस अंतर के बारे में ड्राइवर से पूछताछ की। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत राइड कैंसल कर दी और वहां से चला गया। क्योंकि राइड आधिकारिक तौर पर शुरू ही नहीं हुई थी और उसे रद्द कर दिया गया था। इसलिए एप के जरिए शिकायत दर्ज करना भी मुश्किल हो गया। सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ मामला? यह घटना सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट करने वाले व्यक्ति का मकसद लोगों को सतर्क रहने की सलाह देना था। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। कुछ यूजर्स ने बताया कि उन्हें भी कभी-कभी गलत वाहन डिटेल्स या अचानक राइड कैंसिल होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि बुकिंग का स्क्रीनशॉट रखना उपयोगी हो सकता है। ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज की जा सके। कैब में बैठने से पहले क्या जांच करना जरूरी है? विशेषज्ञों के अनुसार, कैब में बैठने से पहले कुछ बुनियादी जांच करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले वाहन का नंबर, मॉडल और ड्राइवर की फोटो एप में दिखाई गई जानकारी से मिलाएं। अगर इनमें कोई अंतर दिखाई दे, तो सावधान रहें। इसके अलावा उबर में उपलब्ध 4-अंकों वाला PIN वेरिफिकेशन फीचर इस्तेमाल करना चाहिए। इसी तरह ओला में ओटीपी वेरिफिकेशन से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सही ड्राइवर ही राइड शुरू कर रहा है। राइड शुरू करने से पहले कौन-सी सावधानियां रखनी चाहिए? यात्रियों को अपनी लाइव ट्रिप डिटेल्स परिवार या दोस्तों के साथ साझा करनी चाहिए, ताकि वे रियल-टाइम में लोकेशन ट्रैक कर सकें। इसके अलावा यह भी देखना चाहिए कि कार का चाइल्ड लॉक बंद न हो। ताकि जरूरत पड़ने पर जल्दी बाहर निकला जा सके। ड्राइवर से उसका आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने के लिए विनम्रता से कहा जा सकता है। और उसे एप में दिखाई गई फोटो से मिलाया जा सकता है। इंतजार करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए? कैब का इंतजार हमेशा सुरक्षित और रोशनी वाली जगह पर करना बेहतर होता है। संभव हो तो किसी दुकान, ऑफिस या इमारत के अंदर से ही वाहन के आने का इंतजार करें। इसके साथ ही एप पर लगातार नजर रखें और अनावश्यक ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचें। विशेषज्ञ यात्रियों को क्या सलाह देते हैं? विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रियों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और केवल आधिकारिक एप के जरिए ही राइड बुक करनी चाहिए। ड्राइवर के साथ अनावश्यक व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना भी जरूरी है। कई विशेषज्ञ यह भी सुझाव देते हैं कि अगर कोई संदिग्ध स्थिति महसूस हो, तो स्क्रीनशॉट लेकर ग्राहक सहायता से संपर्क किया जा सकता है। या जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया जा सकता है। सही सावधानियां अपनाकर यात्री अपने सफर को ज्यादा सुरक्षित और परेशानी-मुक्त बना सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ola Cab Safety Women Safety Mumbai Uber Incident Uber Mumbai Cab Safety For Women Taxi Service Taxi Cab Automobiles News In Hindi Automobiles News In Hindi Automobiles Hindi News उबर ओला उबर राइड महिला सुरक्षा कैब सुरक्षा टैक्सी सर्विस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

App Cab: এসি চালানো নিয়ে বচসা, মহিলা যাত্রীর শ্লীলতাহানি অ্যাপ ক্যাব চালকের!App Cab: এসি চালানো নিয়ে বচসা, মহিলা যাত্রীর শ্লীলতাহানি অ্যাপ ক্যাব চালকের!App Cab driver alleged harrassed female pssenger over AC in Kolkata
Read more »

CAB | IPL: কোথায় যায় ১২ হাজার টিকিট? অডিটর জেনারেলের প্রশ্নমালায় বিপাকে সিএবি! ইডেনে এলেন সৌরভওCAB | IPL: কোথায় যায় ১২ হাজার টিকিট? অডিটর জেনারেলের প্রশ্নমালায় বিপাকে সিএবি! ইডেনে এলেন সৌরভওCAB Faces Question Regarding Tickets Distribution On IPL and International Matches
Read more »

CAB Vision 2028: চব্বিশে দাঁড়িয়ে আঠাশে চোখ বাংলার, গুরুদায়িত্বে তিন প্রাক্তন ভারতীয় তারকাCAB Vision 2028: চব্বিশে দাঁড়িয়ে আঠাশে চোখ বাংলার, গুরুদায়িত্বে তিন প্রাক্তন ভারতীয় তারকাCAB Vision 2028 to get underway Tiwary, Prasad, Hirwani
Read more »

This is cab not your Oyo: এটা ক্যাব তোমার Oyo নয়! ভাইরাল বেঙ্গালুরু ক্যাবের সিটে সাঁটা ওয়ার্নিং পোস্টার...This is cab not your Oyo: এটা ক্যাব তোমার Oyo নয়! ভাইরাল বেঙ্গালুরু ক্যাবের সিটে সাঁটা ওয়ার্নিং পোস্টার...This is cab not your Oyo so no romance keep distance Bengaluru Cab viral warning
Read more »

AC Gas Filling: गैस भरवाते समय हुई चूक तो कबाड़ बन जाएगा AC, ये 3 काम मैकेनिक से जरूर करवाएंAC Gas Filling: गैस भरवाते समय हुई चूक तो कबाड़ बन जाएगा AC, ये 3 काम मैकेनिक से जरूर करवाएंAC Gas Filling Safety Tips: गर्मियों को देख लोगों ने AC सर्विस करवाना शुरू कर दिए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में AC ऐसे भी होंगे, जिनमें लीक के चलते गैस रीफिल करनी पड़ेगी। ऐसे में जरूरी है कि आपको पता हो कि गैस रिफिल करवाते समय किन चीजों का ध्यान रखा जाता है और मैकेनिक से कौन से 3 काम जरूर करवाने होते...
Read more »

गैस बचाने के लिए प्रेशर कुकर में खाना बनाना सही है? एक छोटी सी गलती हो सकती है खतरनाक!गैस बचाने के लिए प्रेशर कुकर में खाना बनाना सही है? एक छोटी सी गलती हो सकती है खतरनाक!Pressure Cooker Safety: आज के समय में जब LPG की कीमतें लगातार खबरों में रहती हैं, प्रेशर कुकर हर किचन में एक भरोसेमंद साथी है. यह न सिर्फ खाना पकाने का समय तेज़ करता है बल्कि 30% से 50% गैस भी बचाता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:11:06