Career News: पुणे में स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत 26 साल की युवा लड़की ने काम के बोझ के चलते अपनी जान गंवा दी. इस मामले ने तूल पकड़ ली है. लोग वर्क लाइफ बैलेंस और युवाओं पर बढ़ रहे काम के दबाव पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट वायरल हो रही है.
नई दिल्ली . बड़ी कंपनियों से भी छंटनी की खबरें सामने आना आम बात है. हर कुछ महीनों में कंपनियां विभिन्न बातों को आधार बनाकर कभी एंप्लॉइज को खुद नौकरी से निकाल देती हैं तो कभी जबरन उनका इस्तीफा मांग लेती हैं.
कंपनी में नौकरी बचाए रखने के लिए एंप्लॉइज अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने की कोशिश करते हैं. लेकिन इससे न सिर्फ उनका वर्क लाइफ बैलेंस बिगड़ रहा है, बल्कि उनकी हेल्थ को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है. हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में ईवाई कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत 26 साल की एना सेबेस्टियन पेरायिल ने अपनी जान गंवा दी . उसकी मां ने एक लेटर लिखा था, जिसमें काम के अत्यधिक दबाव को बेटी की जान जाने का बड़ा कारण बताया. इसके बाद से देशभर में वर्किंग प्रोफेशनल्स के काम-काज को लेकर बहस चल रही है. इसी बीच आईएलओ यानी इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई देशों के वर्किंग आवर्स बताए गए हैं. Office Working Hours in India: काम के लिए घंटे निर्धारित होना है जरूरी हर ऑफिस में काम के लिए घंटे निर्धारित होते हैं. इसका मतलब है कि एंप्लॉई एक निश्चित समय पर ऑफिस में पंच इन करता है और 8-10 घंटों तक काम करने के बाद पंच आउट करता है. लेकिन इस बीच वह सीट से कितनी बार उठ रहा है, उस पर काम का बोझ कितना है, क्या उसे घर जाकर या छुट्टी वाले दिन भी काम करना पड़ रहा है? इन चीजों की कोई मॉनिटरिंग नहीं है. कई कंपनियों में एंप्लॉइज कम होने की वजह से बचे हुए लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ जाता है. यह भी पढ़ें- पोस्ट पर लाइक्स की बारिश, ऐड से बंपर कमाई, कैसे बनें सोशल मीडिया क्रिएटर Office Working Hours: भारत में सबसे ज्यादा काम करते हैं लोग इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार , दुनिया की 10 सबसे बड़ी इकॉनमी में भारतीय सबसे ज्यादा काम करते हैं. इंडियंस के वर्किंग आवर्स ने अमेरिका, जापान, चीन, जर्मनी, यूके, फ्रांस, ब्राजील आदि को पीछे छोड़ दिया है. जानिए किस देश में लोग हर हफ्ते ऑफिस में कितने घंटे काम करते हैं. संख्या देश वर्किंग आवर्स 1 भारत 46.7 2 चीन 46.1 3 ब्राजील 39 4 यूएस 38 5 जापान 36.6 6 इटली 36.3 7 यूके 35.9 8 फ्रांस 35.9 9 जर्मनी 34.2 10 कनाडा 32.1 यह भी पढ़ें- क्या कनाडा में पढ़ाई के साथ नौकरी कर सकते हैं? जान लें नियम, नहीं होगी परेशानी
Office Working Hours Pune CA News Pune CA Death Office Working Hours In India Office Working Hours In US Office Working Hours In Canada Office Working Hours In Germany Office Working Hours In China Office Working Hours In UK पुणे सीए डेथ वर्किंग आवर्स काम के घंटे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
8-9 घंटे बैठकर करते हैं ऑफिस में काम, Workplace Fitness का ऐसे रखें ख्याललगातार 8 - 9 घंटे लगातार बैठना आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है. इसलिए आज हम आपके लिए आपके वर्कप्लेस के दौरान फिट रहने के कुछ फिटनेस टिप्स लेकर आएं हैं.
Read more »
चेज करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, कोहली संग ये भारतीय भी शामिलआज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक ठोके हैं। इस लिस्ट में 3 भारतीय सूरमा शामिल हैं।
Read more »
कार स्टार्ट करते समय 40 सेकेंड करें ये काम, इंजन की लाइफ हो जाएगी डबल, 95 परसेंट लोग नहीं जानते ये बातCar Tips and Tricks: अगर आप इंजन को स्टार्ट करते समय ये जरूरी काम करते हैं तो इससे आपकी गाड़ी के इंजन की लाइफ काफी ज्यादा बढ़ जाती है.
Read more »
भारत में कम उम्र के लोग करते हैं सबसे ज्यादा आत्महत्या : विशेषज्ञभारत में कम उम्र के लोग करते हैं सबसे ज्यादा आत्महत्या : विशेषज्ञ
Read more »
सुबह उठकर सबसे पहले क्या करें? आचार्य बालकृष्ण से जानें किन चीजों से रहें दूरसुबह उठकर आप सबसे पहले क्या करते हैं उससे आपकी सेहत के बारे में पता चलता है.
Read more »
Bareilly News: बरेली में दलाल राज का भंडाफोड़, आरटीओ ऑफिस के बाहर सब्जी भाजी की तरह बता रहे काम का रेटBareilly News Today: बरेली के आरटीओ ऑफिस में दलाल राज का भंडाफोड़ हुआ है, आरटीओ ऑफिस के बाहर सब्जी भाजी की तरह काम का रेट बता रहे हैं.
Read more »
