Cancer Horoscope December 2025 : कर्क राशि वालों को दिसंबर में मिलेगा सितारों का साथ, इस मामले में होगा सबसे ज्‍यादा लाभ, पढ़ें मासिक राशिफल

Cancer December Monthly Rashifal News

Cancer Horoscope December 2025 : कर्क राशि वालों को दिसंबर में मिलेगा सितारों का साथ, इस मामले में होगा सबसे ज्‍यादा लाभ, पढ़ें मासिक राशिफल
December Monthly Cancer RashifalCancer Rashifal December 2025Kark Rashifal
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 239 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 151%
  • Publisher: 63%

Cancer Monthly Horoscope December 2025 : कर्क राशि वाले जातकों के लिए दिसंबर महीना आर्थिक, नौकरी-व्‍यापार, करियर, सेहत, लव लाइफ, मैरिड लाइफ, यात्रा आदि के मामले में कैसा रहेगा? ज्‍योतिषाचार्य एवं वास्‍तु विशेषज्ञ डॉ. अरुण बंसल से जानिए कर्क राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2025.

December 2025 Monthly Cancer Rashifal: दिसंबर महीनों में ग्रहों की चाल कर्क राशि वाले लोगों के लिए कुछ मामलों में शुभ तो कुछ मामलों में अशुभ संकेत दे रही है. सेहत अच्‍छी रहेगी लेकिन करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे.

यात्राओं के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. परिवार में खटपट हो सकती है. विस्‍तार से जानिए कर्क मासिक राशिफल दिसंबर 2026. कर्क मनी राशिफल दिसंबर 2025 - कर्क राशि वालों के लिए वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से ग्रह स्थिति इस माह में बहुत उत्साहजनक नहीं बनी हूई हैं. उत्साहजनक स्थिति न होने के कारण यह आपके लिए चिंता का कारण बनेगा. किसी विवाद या मुकद्दमेबाजी में शामिल होने पर इनका फैसला आपके खिलाफ जा सकता हैं. यदि संभव हो तो ऐसे निर्णयों को भविष्य में शुभता की स्थिति आने तक स्थगित करना ही बेहतर रहेगा. इसके अतिरिक्त आपसे अपने व्यक्तिगत उद्देश्यों और सामाजिक स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने नीचे रहने वाले वर्ग का शोषण हो सकता हैं. लोगों का शोषण करने की प्रवृति पर अंकुश लगाना होगा. कर्क करियर राशिफल दिसंबर 2025 - व्यावसायिक संभावनाओं के लिए इस माह के सितारों की स्थिति प्रतिकूल बनी हुई हैं. विपरीत समय में आपका नेतृत्व आपको इन परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं. आप अपने अधीनस्थों से अत्यधिक फायदा उठाने की कोशिश न करें. अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए इस प्रकार की कोई भी स्थिति आपके लिए सही नहीं रहेगी. यह आपके प्रति असंतोष को जन्म दे सकती हैं. अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आप कुशल नेतृत्व से स्थिति को बेहतर करें. साथ ही आप अपने नीचे कार्य करने वाले वर्ग के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहें. यात्राओं से भी आपको कोई सार्थक लाभ की प्राप्ति नहीं हो पाएगी. इसके अलावा संपर्क भी आपके लिए व्यर्थ सिद्ध हो सकते हैं. विपरीत समय में लाभ प्राप्तियां आपके लिए काफी मुश्किल काम हो सकता हैं. * मेष वार्षिक राशिफल 2026 मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 सिंह वार्षिक राशिफल 2026 तुला वार्षिक राशिफल 2026 मकर वार्षिक राशिफल 2026 कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 कर्क वार्षिक राशिफल 2026 कन्या वार्षिक राशिफल 2026 वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026 धनु वार्षिक राशिफल 2026 मीन वार्षिक राशिफल 2026 कर्क करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा, स्‍टूडेंट राशिफल दिसंबर 2025 - शिक्षा के क्षेत्र में इस माह की आपकी गतिविधियां उत्कृष्ट बनी हुई हैं, क्योंकि इस माह के सितारें आपको शुभ आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं. तकनीकी छात्र अपने कौशल और निपुणता से स्कोर सफलता प्राप्त करने और अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे. माह अवधि में लगन और मेहनत से प्रयास कर आप उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकते हैं. पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन करने में आपका मन लगेगा. कला और होटल प्रबंधन के छात्र भी अपने विषयों को जल्द और अच्छा से समझेंगे. इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को ईमानदारी के साथ किए गये सामान्य प्रयासों से सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं. कर्क स्वास्थ्य राशिफल दिसंबर 2025 - इस माह में सितारों की शुभता प्राप्त होने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. गठिया, कब्ज, पेट की शिकायतें जैसी पुरानी बीमारियों में गड़बड़ी कम होने से आपको बहुत राहत मिलेगी. सामान्य एहतियात रखने से आप इन वेदनाओं में कमी कर सकते हैं. बुखार, सूजन, अचानक से होने वाली बीमारी भी इस माह अवधि में शांत रहेंगी. वास्तव में, इस अवधि में किसी भी तरह के किसी भी गंभीर स्वास्थ्य संकट आने के संकेत नहीं बन रहे हैं. वायु रोगों में भी कमी के योग बन रहे हैं. सरल सामान्य देखभाल आपके अच्छे स्वास्थ्य को सुनिचित करेगी. कर्क लव लाइफ एवं फैमिली राशिफल - इस माह का ग्रह गोचर पारिवारिक कल्याण के लिए किंचित भी शुभ प्रतीत नहीं होता तथा पारिवारिक वातावरण भी तनाव व सम्बन्धों में कटुता के चलते कुप्रभावित हो सकता है, जिसके कारण बड़े बुजुर्गों से गम्भीर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. अपनी कठिनाईयों को कम करने के लिए प्रयास करें कि अपनी पत्नी के साथ बिगड़ते सम्बन्धों को किसी प्रकार से सम्भाला जाए. बच्चे भी चिड़चिड़े हो जाएंगे तथा पढ़ाई व अन्य उपयोगी गतिविधियों में आशाजनक प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे. आपको न केवल उनके ऊपर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है बल्कि आपको ऐसा भी प्रयास करना होगा जिसके प्रभाव से आपके अपने सम्बन्धियों से रिश्तों में तनाव को कुछ नियंत्रित किया जा सके. संतान देगी कष्‍ट - इस माह के ग्रह गोचर के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे अपने अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करेंगे, परन्तु उनमें से कुछ बच्चे अपने कार्यों में अत्यन्त उत्तम प्रदर्शन करेंगे तथा अतिरिक्त योग्यता सम्पन्न बच्चे अपने सभी प्रकार के कार्यों में सफल होंगे. नेतृत्व शक्ति सम्पन्न बच्चे अपने लिए सफलता बढ़ाने के लिए तथा अपने यश की अभिवृद्धि करने के लिए और अपना कद ऊँचा करने के लिए विभिन्न नये रास्ते अपनाएंगे. अधिकतर बच्चे बहुत से मित्रों को बनाकर अपनी लोकप्रियता बढ़ाएंगे. परन्तु ये बच्चे अनुशासनहीन गतिविधियों में भी संलग्न रहेंगे. कर्क यात्रा राशिफल दिसंबर 2025 - इस माह यात्राओं से लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बहुत उज्जवल नहीं बन रही है, क्योंकि इस माह के सितारों का योग अनुकूल नहीं बन रहा है. नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कार्यों और पर्यटन विषयों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. समय की प्रतिकूलता में सफलता की संभावनाएं बहुत कम बन रहे है. स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में यात्रा के द्वारा कार्यों को पूर्ण करने के प्रयास विफल हो सकते हैं. इस समय में यदि आप परिवार के साथ छुट्टी लेकर यात्राओं पर जाते है तो इसमें आपको आनंद की प्राप्ति की संभावनाएं नहीं हो पायेंगी. यह यात्राएं आपके लिए सुखद नहीं रहेंगी. बहुत आवश्यक होने पर इस समय में आप रेल द्वारा और सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

December Monthly Cancer Rashifal Cancer Rashifal December 2025 Kark Rashifal दिसंबर 2025 मासिक राशिफल Cancer December Horoscope 2025 कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2025 Kark Rashi Career Prediction Kark Finance Prediction Kark Rashi Love Life Prediction कर्क मासिक राशिफल दिसंबर 2025 Cancer Horoscope Today Astrology Kark Rashi Today Cancer Horoscope Today Kark Rashi Month Kark राशि 2026 कैसा रहेगा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Monthly Horoscope December 2025 : दिसंबर में मंगल सहित कई ग्रहों का गोचर, मेष समेत 5 राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें मासिक लकी राशिफलMonthly Horoscope December 2025 : दिसंबर में मंगल सहित कई ग्रहों का गोचर, मेष समेत 5 राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें मासिक लकी राशिफलDecember 2025 Monthly Lucky Horoscope : दिसंबर 2025 में एक साथ कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इस महीने बुध और सूर्य वृश्चिक राशि में गोर करेंगे। जबकि गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल का गोचर धनु राशि में होगा और महीने के मध्य में शुक्र भी धनु राशि में गोचर करते हुए मंगल के साथ युति करेंगे। ऐसे में ग्रहों की...
Read more »

Horoscope Today: শারীরিক সমস্যা দূর হবে বৃষের, অলসতা কাটিয়ে উঠতে পারলেই কেল্লাফতে তুলার...Horoscope Today: শারীরিক সমস্যা দূর হবে বৃষের, অলসতা কাটিয়ে উঠতে পারলেই কেল্লাফতে তুলার...Horoscope 2025 ajker rashifal November 25 Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisces
Read more »

IBPS क्लर्क मेंस 2025 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट, इस दिन होगी परीक्षाIBPS क्लर्क मेंस 2025 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट, इस दिन होगी परीक्षाIBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Released: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
Read more »

டிசம்பர் 1 முதல் முக்கிய மாற்றங்கள்: LPG, UPS, ஆயுள் சான்றிதழ், 8வது ஊதியக்குழு.... முழு பட்டியல்டிசம்பர் 1 முதல் முக்கிய மாற்றங்கள்: LPG, UPS, ஆயுள் சான்றிதழ், 8வது ஊதியக்குழு.... முழு பட்டியல்Major Changes from December 1 2025: டிசம்பர் மாதத்தில் பல மாற்றங்கள் அமலுக்கு வரவுள்ளன. டிசம்பர் 1 முதல் எற்படவுள்ள முக்கிய மாற்றங்கள் பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »

Pradosh Vrat 2025: कब है दिसंबर में भौम प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त और महादेव की पूजा विधिPradosh Vrat 2025: कब है दिसंबर में भौम प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त और महादेव की पूजा विधिPradosh Vrat In December 2025 Date: हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि पर
Read more »

Trigrahi Yog 2025: प्रेम के ग्रह के साथ सूर्य मंगल का त्रिग्रही योग, इन 3 राशिवालों पर बरसेगा अकूत पैसा, बढ़ेगा आत्मविश्वास!Trigrahi Yog 2025: प्रेम के ग्रह के साथ सूर्य मंगल का त्रिग्रही योग, इन 3 राशिवालों पर बरसेगा अकूत पैसा, बढ़ेगा आत्मविश्वास!Trigrahi Yog 2025 surya mangal shukra yuti: आत्मविश्वास, नेतृत्व और पिता के कारक सूर्य  16 नवंबर 2025 से वृश्चिक राशि में गोचररत हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:45:07