Canada: कनाडा में सोने की सबसे बड़ी चोरी में सिर्फ एक किलो बरामद, मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Gold Theft In Canada News

Canada: कनाडा में सोने की सबसे बड़ी चोरी में सिर्फ एक किलो बरामद, मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
Gold Theft In CanadaGold Thief Arrested In CanadaUS Police

एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा दोनों 1.

रॉयटर्स, ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा की चोरी के मामले में कनाडा और अमेरिका की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों में से एक को अमेरिका के पेंसिलवेनिया में पकड़ा गया है, वह अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है। कनाडा में गिरफ्तार पांच लोगों को फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है। इसे कनाडा के इतिहास में सोने की सबसे बड़ी चोरी करार दिया गया था। कनाडा पुलिस के आरोपितों में एयर कनाडा का एक कर्मचारी शामिल है जिसने कार्गो को चुराने के लिए जाली एयरवे बिल बनाया था। साथ ही एयर कनाडा का एक पूर्व मैनेजर भी शामिल है। इस मैनेजर ने चोरी के बाद पुलिस को कार्गो फेसिलिटी का मुआयना करवाया था। यह कार्गो अप्रैल, 2023 में ज्यरिख से टोरोंटो पहुंचा था। इस कार्गो में 419 किलोग्राम वजन की 6,600 सोने की छड़ें शामिल थीं। आरोपितों पर पुलिस ने 19 से ज्यादा आरोप लगाए हैं। उनके पास से एक किलोग्राम सोना और 34 हजार कनाडाई डालर बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सोने को पिघलाकर कुछ और तैयार कर लिया गया होगा, लिहाजा उसको ट्रैक करना मुश्किल हो गया है। अमेरिका में गिरफ्तार आरोपित से पुलिस ने 65 हथियार बरामद किए हैं और आरोप लगाया है कि इन्हें चोरी की रकम से खरीदा गया था। कनाडा पुलिस के अधिकारी माइक मैविटी ने बताया कि ब्रैंपटन निवासी एयर कनाडा के कर्मचारी 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू, टोरोंटो निवासी ज्वैलरी स्टोर के मालिक 37 वर्षीय अली राजा, ओकविले निवासी 40 वर्षीय अमित जलोटा, जार्जटाउन निवासी 43 वर्षीय अमद चौधरी और ब्रैंपटन निवासी 35 वर्षीय प्रसाद परमलिंगम गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं। जबकि फेसिलिटी से सोने का कार्गो उठाने वाला ट्रक ड्राइवर ब्रैंपटन निवासी 25 वर्षीय डुरांटे किंग-मैकलीन वर्तमान में हथियार रखने और तस्करी के आरोप में अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है। कनाडा पुलिस अभी ब्रैंपटन निवासी व एयर कनाडा के पूर्व मैनेजर 31 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर, ब्रैंपटन निवासी 36 वर्षीय अर्चित ग्रोवर और मिसिसागा निवासी 42 वर्षीय अर्सलान चौधरी की तलाश कर रही है।.

रॉयटर्स, ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा की चोरी के मामले में कनाडा और अमेरिका की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों में से एक को अमेरिका के पेंसिलवेनिया में पकड़ा गया है, वह अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है। कनाडा में गिरफ्तार पांच लोगों को फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है। इसे कनाडा के इतिहास में सोने की सबसे बड़ी चोरी करार दिया गया था। कनाडा पुलिस के आरोपितों में एयर कनाडा का एक कर्मचारी शामिल है जिसने कार्गो को चुराने के लिए जाली एयरवे बिल बनाया था। साथ ही एयर कनाडा का एक पूर्व मैनेजर भी शामिल है। इस मैनेजर ने चोरी के बाद पुलिस को कार्गो फेसिलिटी का मुआयना करवाया था। यह कार्गो अप्रैल, 2023 में ज्यरिख से टोरोंटो पहुंचा था। इस कार्गो में 419 किलोग्राम वजन की 6,600 सोने की छड़ें शामिल थीं। आरोपितों पर पुलिस ने 19 से ज्यादा आरोप लगाए हैं। उनके पास से एक किलोग्राम सोना और 34 हजार कनाडाई डालर बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सोने को पिघलाकर कुछ और तैयार कर लिया गया होगा, लिहाजा उसको ट्रैक करना मुश्किल हो गया है। अमेरिका में गिरफ्तार आरोपित से पुलिस ने 65 हथियार बरामद किए हैं और आरोप लगाया है कि इन्हें चोरी की रकम से खरीदा गया था। कनाडा पुलिस के अधिकारी माइक मैविटी ने बताया कि ब्रैंपटन निवासी एयर कनाडा के कर्मचारी 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू, टोरोंटो निवासी ज्वैलरी स्टोर के मालिक 37 वर्षीय अली राजा, ओकविले निवासी 40 वर्षीय अमित जलोटा, जार्जटाउन निवासी 43 वर्षीय अमद चौधरी और ब्रैंपटन निवासी 35 वर्षीय प्रसाद परमलिंगम गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं। जबकि फेसिलिटी से सोने का कार्गो उठाने वाला ट्रक ड्राइवर ब्रैंपटन निवासी 25 वर्षीय डुरांटे किंग-मैकलीन वर्तमान में हथियार रखने और तस्करी के आरोप में अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है। कनाडा पुलिस अभी ब्रैंपटन निवासी व एयर कनाडा के पूर्व मैनेजर 31 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर, ब्रैंपटन निवासी 36 वर्षीय अर्चित ग्रोवर और मिसिसागा निवासी 42 वर्षीय अर्सलान चौधरी की तलाश कर रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Gold Theft In Canada Gold Thief Arrested In Canada US Police Canada News Canada Police कनाडा में सोने की चोरी कनाडा में सोना चोरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Canada: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़ाई पूरी करने गया था विदेश; परिवार ने लगाई मदद की गुहारCanada: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़ाई पूरी करने गया था विदेश; परिवार ने लगाई मदद की गुहारCanada: कनाडा के वेनकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने छात्र के शव को एक कार से बरामद किया है।
Read more »

Surguja: मैनपाट में आगजनी से तीन भाई बहन जिंदा जले, बाहर से दरवाजा बंद कर खाना खाने गई थी मांSurguja: मैनपाट में आगजनी से तीन भाई बहन जिंदा जले, बाहर से दरवाजा बंद कर खाना खाने गई थी मांसरगुजा जिला के मैनपाट में शनिवार की देर रात आगजनी से घास के घर में सो रहे तीन मासूम बच्चे जिंदा जल गये। जिन तीन बच्चों की मौत हुई है
Read more »

IPL 2024: 15 गेंदों पर पलटा चेन्नई-मुंबई मैच, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या थे क्रीज परमुंबई की पारी में 14वें ओवर में मथिसा पथिराना ने 6 रन दिए। शार्दुल ठाकुर ने 15 वें ओवर में 2 और 16वें ओलर में तुषार देशपांडे ने सिर्फ 3 रन दिए।
Read more »

धोनी ने वानखेड़े में नाम की बड़ी उपलब्धि, जिगरी के क्लब में शामिलधोनी ने वानखेड़े में नाम की बड़ी उपलब्धि, जिगरी के क्लब में शामिलधोनी ने वानखेड़े में नाम की बड़ी उपलब्धि, जिगरी के क्लब में शामिल
Read more »

सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम सुनवाई आजसीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम सुनवाई आजशराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-29 19:33:03