बिहार की राजधानी पटना में CWC बैठक की शुरु हो गई है. बैठक की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन से हुई. खरगे ने अपने संबोधन में SIR और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी की साजिश रची जा रही है.
Mallikarjun Kharge Speech: बिहार की राजधानी पटना में CWC बैठक की शुरु हो गई है. बैठक की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन से हुई. खरगे ने अपने संबोधन में SIR और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी की साजिश रची जा रही है. खरगे ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि सदाकत आश्रम स्वाधीनता आंदोलन का केंद्र बिंदु था. 1921 में स्थापित कांग्रेस का यह ऐतिहासिक दफ्तर कांग्रेस पार्टी के अनेकों महान नेताओं की कर्मस्थली रहा है. पटना में हो रही CWC की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है. हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जबकि, अन्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनो स्तरों पर भारत एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी मुसीबतें नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की नाकामी और कूटनीतिक विफलता का नतीजा है. प्रधानमंत्री जिनको “मेरे दोस्त” बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही दोस्त आज भारत को अनेकों संकट में डाल रहे हैं. आज जब हमारे Voter List से आधिकारिक रूप से छेड़छाड़ किया जा रहा है तो आवश्यक है कि हम लोकतंत्र की जननी बिहार में अपनी Extended CWC की मीटिंग आयोजित करके इस देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने के अपनी प्रतिज्ञा को पुनः दोहराएं. खरगे ने कहा कि ठीक 85 साल पहले रामगढ़ AICC सेशन में पहली बार संविधान सभा का प्रस्ताव आया था. महात्मा गांधी, पं० नेहरू, सरदार पटेल, डा. अम्बेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों ने मिलकर देश के नागरिकों एक व्यक्ति-एक वोट का अधिकार दिया. ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Live: पटना में CWC की बैठक शुरू, मीटिंग में नहीं पहुंचीं सोनिया-प्रियंका, सम्राट के आवास पर BJP का मंथन उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का आधार है- निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव. परन्तु आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ही भयंकर सवाल उठ रहे हैं. विभिन्न राज्यों में खुलासे हुए हैं, EC उन सवालों के जवाब देने के बजाय हम से AFFIDAVIT मांग रहा हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की ही तर्ज पर अब देश भर में लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है. वोट चोरी का मतलब है- दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब के राशन की चोरी, पेंशन चोरी, दवाई चोरी, बच्चों की Scholarship और परीक्षा की चोरी. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की वजह से बिहार की जनता में इसके बारे जागरूकता फैली और वो खुलकर राहुल गांधी जी के समर्थन में आएं. खरगे ने कहा कि महात्मा गांधी का 100 साल पुराना दिया गया ‘स्वदेशी का मंत्र’ जिसे कांग्रेस ने अंग्रेज़ों को परास्त करने के लिए इस्तेमाल किया, मोदी जी को आज याद रहा है. दूसरी तरफ चीन के लिए red carpet सरेआम बिछाए जाते हैं. पिछले 5 वर्षों में चीन से हमारे आयात दो गुना बढ़ गया है. आज हमारा देश कई समस्याओं से जूझ रहा है.ये समस्याएँ आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, सामाजिक ध्रुवीकरण और स्वायत्त संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर कमजोर किया जा रहा है. 2 करोड़ नौकरियों का वादा अधूरा रहा. युवा रोजगार के बिना भटक रहे हैं.नोटबंदी और गलत GST ने अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया. 8 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री जी को अपनी गलती का एहसास हुआ. अब GST में वही सुधार लाए गए जिसकी मांग कांग्रेस पार्टी पहले दिन से कर रही थी. ये भी पढ़ें- आप मुझे वोट मत देना, जनता के सवाल पर भड़कीं बीजेपी विधायक निशा सिंह पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने वादे के मुताबिक किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पाए. 2020-21 के तीन काले कानूनों की वजह से आंदोलन चला, 750 से अधिक किसान शहीद हो गए. केंद्र की मोदी सरकार के साथ -साथ अन्य राज्यों की भाजपा सरकारें भी धार्मिक ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक भावनाओं को ज्वलंत रखने के मौके तलाशती रहती हैं. भाजपा ने जनवरी 2024 में नीतीश कुमार को फिर से समर्थन देकर बिहार में एनडीए सरकार बनाई. नीतीश सरकार ने विकास का वादा किया, लेकिन बिहार की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है.डबल इंजन का दावा खोखला साबित हुआ, केंद्र से कोई विशेष पैकेज नहीं मिला. बिहार में बेरोजगारी दर 15% से ऊपर है . हर साल लाखों युवा पलायन करते हैं. भर्ती घोटाले की वजह से युवा सड़कों पर आंदोलन करके पुलिस की लाठी खाते हैं. बिहार के किसानों की हालत शायद देश में सबसे ख़राब है. बाढ़ के कारण हर साल लाखों लोग कोसी और गंडक नदियों से नुकसान उठाते हैं. यह इस बात का सबूत है कि बाढ़ प्रबंधन में सरकार पूरी तरह विफल रही है. खरगे ने NDA में मतभेद होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि NDA में आंतरिक कलह अब खुलकर सामने है. नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है. भाजपा अब उन्हें बोझ मानने लगी है. बिहार की 80% आबादी OBC, EBC और SCST वर्गों से है. जनता जाति जनगणना और आरक्षण नीतियों में पारदर्शिता चाहती है. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरकर जाति जनगणना के लिए मजबूर किया है. बिहार में भी काँग्रेस महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में जाति सर्वेक्षण हुआ. मैं प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि क्या मजबूरी है कि बिहार की जनता को सरकार द्वारा पारित 65% आरक्षण को संवैधानिक सुरक्षा नहीं दिलवा पाये? इतिहास गवाह है कि काँग्रेस सरकार ने तो आज से तीस साल पहले तमिलनाडु के लोगों के लिए 69% आरक्षण को संवैधानिक सुरक्षा दी. इसे डबल इंजन की सरकार यहां नहीं कर पाई. ये भी पढ़ें- आज से सीएम नीतीश बदल देंगे कैमूर वासियों की किस्मत! 178 योजनाओं का देंगे गिफ्ट,जानें कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सबसे अजीब बात UP के मुख्यमंत्री ने की, जो अपने आप को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी समझते हैं. उन्होंने पहले आरक्षण के विरोध में लेख भी लिखा था. अब उन्होंने जातियों के नाम पर होने वाली रैलियों पर रोक लगा दी है. क्या प्रधानमंत्री जी देश को बताएंगे कि एक तरफ़ हम सब जाति जनगणना करने की बात कर रहे हैं, और दूसरी तरफ ऐसे लोग जो अपने ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरते हैं, उनको आपके मुख्यमंत्री जेल में डालने की बात कर रहे हैं. क्या ये सही है? आपको जनता को बताना चाहिए. बिहार राज्य का शासन और प्रशासन लंबे समय से छुट्टी पर है. हर दिन लूट-पाट और हत्या की घटनाएं होती है. अपराध दर में निरन्तर बढ़ोतरी हो रही है. स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, और अस्पतालों में दवाओं की भारी किल्लत है. एक साधारण बिहारवासी का बीमारी की स्थिति में या तो प्राइवेट अस्पतालों द्वारा शोषण किया जाता है, या वो इलाज कराने बिहार से बाहर जाने को मजबूर होता है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा का धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं चाहती. वो विकास-केंद्रित राजनीति चाहती है.वह अपनी सरकार से Basic और long-term solution चाहती है. वह विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय और सुशासन का अधिकार चाहती है और यही कांग्रेस पार्टी की मांग है. बिहार ने अपने ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया. यहाँ की जनता ने हमेशा सामाजिक न्याय और जन आंदोलन को बढ़ावा दिया. दलित, आदिवासी, पिछड़े- अति पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया. मैं चाहता हूं कि आज यहां से बिहार के पुनर्निर्माण का बिगुल फूंका जाए. कांग्रेस पार्टी अपने गठबंधन दलों के साथ मिलकर बिहार के लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और सुशासन मुहैया कराएगी. बिहार की जनता लंबे समय से ‘स्वर्णिम बिहार’ का सपना देख रही है और हम सब मिलकर इसे साकार करेंगे. ‘2025 विधानसभा चुनाव’ न सिर्फ बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा. यहीं से मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती और अंत की शुरुआत होगी. बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
CWC Meeting Bihar CWC Meeting Mallikarjun Kharge Mallikarjun Kharge Speech Mallikarjun Kharge On SIR Bihar SIR Election Commission Congress Bihar Chunav 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Chunav: तेजस्वी के दांव में नहीं उलझेगी कांग्रेस, सीएम फेस पर कराएगी इंतजार, CWC की मीटिंग का एजेंडा...पटना में 24 सितंबर को कांग्रेस CWC बैठक में बिहार चुनाव रणनीति पर फोकस रहेगा, तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरे पर फिलहाल कोई ऐलान नहीं होगा, गठबंधन मजबूती पर चर्चा होगी.
Read more »
Bihar Politics: आजादी के बाद पहली बार बिहार में हो रही CWC की बैठक, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने बता दिया पूरा एजेंडाCWC Meeting: बुधवार (24 सितंबर) को राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक होने वाली है. इस बैठक में कथित वोट चोरी को लेकर प्रस्ताव पास किया जा सकता है. CWC बैठक को लेकर उदय भानु चिब ने कहा कि यहां SIR के जरिए वोट काटने की कोशिश की जा रही है.
Read more »
Video: बिहार ने उनको मौका दिया था..., भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने CWC की बैठक पर कह दी ये बातNirahua On CWC Meeting: भोजपुरी अभिनेता पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने CWC की बैठक को लेकर के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पटना में आज कांग्रेस CWC की बैठक, जानिए दिल्ली के बदले बिहार में मंथन क्यों?Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान से भी पहले कांग्रेस आज पटना में CWC की बैठक कर रही है। इस बैठक में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। समझिए कि आखिर क्यों कांग्रेस पटना में दिल्ली जैसी मीटिंग कर रही है।
Read more »
CWC Meeting Live: बिहार में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रियंका और सोनिया गांधी नहीं होंगी शामिलआज पटना में कांग्रेस कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें राहुल गांधी समेत देशभर के कांग्रेस नेता भाग लेंगे। बैठक में मुकुल वासनिक जैसे नेता पहुंच चुके हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद राहुल गांधी महागठबंधन के नेताओं के साथ होटल चाणक्य में सीट बंटवारे और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव...
Read more »
CWC की बैठक में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा- हमारी मुसीबतें मोदी सरकार की नाकामीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में मोदी सरकार पर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विफलताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। खरगे ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ को दलितों और गरीबों के अधिकारों की चोरी बताया। उन्होंने स्वदेशी मंत्र की याद दिलाई और चीन से...
Read more »
