CV Raman Birthday: फिजिक्स में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई, जिनकी खोज से विश्व पटल पर चमका भारत

CV Raman News

CV Raman Birthday: फिजिक्स में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई, जिनकी खोज से विश्व पटल पर चमका भारत
CV Raman BirthdayNobel Prize Winnerभौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 63%

CV Raman Birthday: सी.वी. रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता चंद्रशेखर अय्यर गणित और भौतिकी के प्राध्यापक थे, जबकि माता पार्वती अम्मल गृहिणी थी.

भारत के महान भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन , जिन्हें दुनिया सी.वी. रमन के नाम से भी जानती हैं, एक प्रखर शिक्षक, कुशल वक्ता और भारतीय संगीत के प्रेमी भी थे. बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी सीवी रमन ने मात्र 11 वर्ष की आयु में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी.

इसके बाद उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास में प्रवेश लिया और यहां बीए की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर सबको स्तब्ध कर दिया. उन्होंने सरकारी नौकरी भी की, लेकिन उनका मन नहीं लगा. फिर उनके जीवन में एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रकाश के रहस्यों को उजागर कर भारत को वैश्विक पटल पर स्थापित कर दिया. 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पाने वाले वह पहले एशियाई वैज्ञानिक बने. सी.वी. रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तिरुचिरापल्ली के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता चंद्रशेखर अय्यर गणित और भौतिकी के प्राध्यापक थे, जबकि माता पार्वती अम्मल गृहिणी थी. साल 1904 में जीता गोल्ड मेटल 1904 में उन्होंने भौतिकी में गोल्ड मेडल जीतने के बाद 1907 में उन्होंने एमए पूरा किया. उसी वर्ष वे भारतीय वित्त विभाग में सहायक लेखाकार जनरल के रूप में शामिल हुए, हालांकि नौकरी के बावजूद उनका मन विज्ञान में लगा रहा. उन्होंने घर में ही प्रयोगशाला बना ली और रंगून व नागपुर में तबादले के दौरान शोध जारी रखा. 1917 में रमन ने सरकारी नौकरी छोड़ दी और कलकत्ता विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर बने. यहां उन्होंने इंडियन एसोसिएशन फॉर कल्टिवेशन ऑफ साइंस में काम किया. उनकी सबसे बड़ी खोज 1928 में हुई. समुद्र के नीले रंग से हुए प्रभावित और फिर शुरू किया प्रयोग इंग्लैंड से भारत लौटते हुए जहाज पर समुद्र के नीले रंग से प्रभावित होकर उन्होंने प्रकाश के प्रकीर्णन पर प्रयोग शुरू किए. 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज हुई. यह खोज स्पेक्ट्रम में नई रेखाओं का रहस्य सुलझाती है. इसके मुताबिक जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से गुजरता है, तो उसका कुछ हिस्सा अपनी तरंग दैर्ध्य बदल लेता है. इस उपलब्धि के लिए 1930 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला. यह उपलब्धि ऐतिहासिक थी, क्योंकि भौतिकी में नोबेल पाने वाले वह पहले एशियाई बने थे. नहीं रुका सफलता का कारवां रमन की उपलब्धियां यहीं नहीं रुकीं. 1933 से 1948 तक वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु के निदेशक रहे. 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उन्होंने संगीत, रत्न विज्ञान और ध्वनि पर भी कार्य किया. तबला-मृदंग की ध्वनि का वैज्ञानिक विश्लेषण उनके योगदान में शामिल है. 1943 में बेंगलुरु में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की, जहां वे जीवनपर्यंत शोध करते रहे. उनकी मृत्यु 21 नवंबर 1970 को बेंगलुरु में हुई, लेकिन उनकी विरासत अमर है. रमन का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है. उनकी खोज आज लेजर तकनीक, चिकित्सा विज्ञान में उपयोग की जा रही है. आजादी के दौर में उन्होंने लाखों युवाओं को प्रेरित किया. यह भी पढ़ेंः ...खबरदार जो मेरा नाम घसीटा! जमीन घोटाले में आया बेटे का नाम तो भड़के अजित पवार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

CV Raman Birthday Nobel Prize Winner भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन सीवी रमन का जन्मदिन सीवी रमन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Happy birthday Virat Kohli: ‘किंग’ खेलता रहेगा... सवालों के 'चक्रव्यूह' में विराट कोहली, 2027 के वर्ल्ड कप तक रुक पाएंगे?Happy birthday Virat Kohli: ‘किंग’ खेलता रहेगा... सवालों के 'चक्रव्यूह' में विराट कोहली, 2027 के वर्ल्ड कप तक रुक पाएंगे?विराट कोहली आज (5 नवंबर) 37 साल के हो गए, लेकिन क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम उम्र से नहीं, असर से मापा जाएगा. वो खिलाड़ी जिसने भारतीय क्रिकेट को एटीट्यूड, फिटनेस और जिद का नया चेहरा दिया.
Read more »

Virat Kohli Birthday: 37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के 'बादशाह' और चेज मास्टर विराट कोहली, बर्थडे पर पढ़ें टॉप-10 महारिकॉर्डVirat Kohli Birthday: 37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के 'बादशाह' और चेज मास्टर विराट कोहली, बर्थडे पर पढ़ें टॉप-10 महारिकॉर्डआज विराट कोहली 37 साल के हो गए हैं, जिन्होंने क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक भावना दी है। उनके जन्मदिन पर उनके शीर्ष 10 रिकॉर्ड्स पर प्रकाश डाला गया है, जिनमें सबसे ज्यादा वनडे शतक सचिन को पीछे छोड़ते हुए, वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ औसत, टेस्ट में सर्वाधिक दोहरे शतक भारतीय के रूप में, और आईपीएल के एक सीजन में...
Read more »

Virat Kohli Birthday: 3 ऐसे रिकॉर्ड, जो विराट कोहली के अलावा किसी के पास नहींVirat Kohli Birthday: 3 ऐसे रिकॉर्ड, जो विराट कोहली के अलावा किसी के पास नहींVirat Kohli Birthday: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे. आइए इस मौके पर उनके 3 ऐसे रिकॉर्ड जान लेते हैं, जो केवल उन्हीं के नाम दर्ज है. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »

भारत के वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में उछाल: अक्टूबर में बिक्री में वृद्धिभारत के वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में उछाल: अक्टूबर में बिक्री में वृद्धिअक्टूबर 2025 में भारत के वाणिज्यिक वाहन (CV) क्षेत्र में शानदार रिकवरी देखी गई, जिसमें प्रमुख ऑटो कंपनियों ने बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी और त्योहारों की मांग ने इस उछाल को बढ़ावा दिया है, जिससे फ्रेट गतिविधि और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और एसएमएल इसुजु जैसी कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि निर्यात में भी वृद्धि देखी गई।
Read more »

Commercial Vehicle Sales: अक्तूबर में कमर्शियल व्हीकल सेक्टर की बढ़ी रफ्तार, ये हैं बेहतर प्रदर्शन की वजहेंCommercial Vehicle Sales: अक्तूबर में कमर्शियल व्हीकल सेक्टर की बढ़ी रफ्तार, ये हैं बेहतर प्रदर्शन की वजहेंभारत के कमर्शियल व्हीकल (CV) सेक्टर ने अक्तूबर 2025 में जबरदस्त वापसी की है। सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी और त्योहारों के दौरान लॉजिस्टिक की बढ़ती मांग ने इस बढ़ोतरी को सहारा दिया
Read more »

नीला समंदर, नीली रोशनी और Raman की खोज... कैसे एक यात्रा ने दुनिया की नजरों में बदल दिया भारत का चेहरानीला समंदर, नीली रोशनी और Raman की खोज... कैसे एक यात्रा ने दुनिया की नजरों में बदल दिया भारत का चेहराभारत के महान वैज्ञानिक डाॅ. सीवी रमन की खोज ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी। उनकी खोज ने साइंस को नई दिशा दी। 7 नवंबर 2025 को सीवी रमन की जयंती है। आइए इस लेख में उनके बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स समझते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:17:44