सीयूईटी यूजी और पीजी में 2025 से बड़े बदलाव होंगे। यूजीसी ने परीक्षा के संचालन की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था जिसके सुझावों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा के विभिन्न पहलुओं जैसे इसकी संरचना पेपरों की संख्या टेस्ट पेपरों की अवधि पाठ्यक्रम संरेखण और अन्य आवश्यक चीजों में बदलाव किया...
जागरण संवाददाता, पटना। ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन में नामांकन के लिए आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी व पीजी में बदलाव होगा। यह बदलाव 2025 से देखने को मिलेगा। यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि यूजीसी ने सीयूईटी यूजी और पीजी के संचालन की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस समिति ने कई सुझाव दिए हैं। सुझाव के बाद परीक्षा में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए इसके प्रक्रिया में आवश्यक सुधार किया जा रहा है। सुधार के क्रम में परीक्षा के विभिन्न पहलुओं, जैसे इसकी संरचना, पेपरों की संख्या, टेस्ट पेपरों की अवधि, पाठ्यक्रम संरेखण और अन्य आवश्यक चीजों में बदलाव किया जाना है। इसके आधार पर सीयूईटी-यूजी और सीयूईटी-पीजी 2025 आयोजित करने के लिए संशोधित दिशा-निर्देशों का विवरण देते हुए एक प्रस्ताव जारी होगा। इसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थानों से फीडबैक और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। नीट पीजी के दूसरे राउंड के लिए 11 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड-2 के लिए नीट पीजी काउंसिलिंग कार्यक्रम को संशोधित किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सेकेंड राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग सुविधा को 11 दिसंबर रात आठ बजे तक बढ़ा दिया गया है। वेबसाइट mcc.
nic.in पर जाकर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। सीट आवंटन रिजल्ट 12 दिसंबर को जारी होगा। उम्मीदवारों को 13 से 20 दिसंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना है। डेटा का सत्यापन 21 और 22 दिसंबर को होगा। थर्ड राउंड के काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 26 दिसंबर से आरंभ होगा। शुल्क भुगतान और विकल्प भरने की सुविधा एक जनवरी तक खुली रहेगी। नीट पीजी 2024 तीसरे राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग 27 दिसंबर से एक जनवरी तक कर सकते हैं। सीट आवंटन प्रक्रिया दो और तीन जनवरी को निर्धारित है। नामांकन चार से 13 जनवरी तक होगा। सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 दिसंबर का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक कर सकते हैं। आवेदन में हुई त्रुटि का सुधार एक जनवरी से कर सकते हैं। परीक्षा 16 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। रीक्षा में कुल पांच टेस्ट पेपर होंगे। गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, रासायनिक विज्ञान शामिल हैं। आवेदन शुल्क सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है, जबकि सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
CUET CUET UG CUET PG Common University Entrance Test University Admissions Education News Higher Education Exam Pattern Syllabus Changes Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GATE 2025 एग्जाम शेड्यूल जारी जानिए कितने बजे होगा कौन सा पेपर?IIT GATE 2025 Examination Schedule: गेट 2025 में सवालों के टाइप में मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQ) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के सवाल शामिल होंगे.
Read more »
IPL 2025: 24 साल के धाकड़ खिलाड़ी को रिलीज करना RCB को पड़ा भारी, ठोक दिया तिहरा शतकIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से चंद दिन पहले राजस्थान के एक बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रणजी ट्रॉफी में ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है.
Read more »
IPL 2025: 'थोड़ा ज्ञान अपने फ्यूचर के लिए भी बचा लो...', संजय मांजरेकर पर भड़के शमी, सबके सामने लगा दी क्लासIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से ठीक पहले मांजरेकर ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो शमी को पसंद नहीं आया और मांजरेकर की क्लास लगा दी.
Read more »
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिए किया RTM का इस्तेमाल, 9 करोड़ में खरीदाIPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हो रही नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिए RTM का इस्तेमाल किया और 9 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया.
Read more »
CLAT Answer Key 2025: यहां चेक करें कॉमन लॉ टेस्ट आंसर की, consortiumofnlus.ac.in पर जारी होने जा रहा लिंकCLAT UG, PG 2025 Answer Key: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की आंसर की जारी की जा रही है। आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.
Read more »
CUET UG-PG 2025 में होंगे कई बड़े बदलाव, जल्द जारी होगी नई गाइडलाइन, UGC ने यह बतायायूजीसी प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मिले फीडबैक के आधार पर, सीयूईटी देने वाले छात्रों के लिए बेहतर, अधिक कुशल और अनुकूल वातावरण देने के लिए परीक्षा प्रक्रिया में निरंतर सुधार करना भी जरूरी है. इसी कारण, यूजीसी ने 2025 के लिए सीयूईटी-यूजी और सीयूईटी-पीजी के संचालन की समीक्षा के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है.
Read more »
