कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद एनटीए की ओर से फॉर्म में करेक्शन की सुविधा दी जाएगी। यह विंडो 10 फरवरी 2025 को ओपन होगी जो कि 12 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी। परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 02 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था जो कि अब कल समाप्त हो रहा...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पोस्टग्रेजुएशन प्रोगाम में दाखिले के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। मास्टर्स प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा फॉर्म भरने की आज, 08 फरवरी, 2025 को आखिरी तारीख है। इसलिए कैंडिडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे फौरन अप्लाई कर दें। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट Exams .
nta.ac.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 700 और दो पेपर के लिए 1400 रुपये देना होगा। वहीं, एससी , एसटी और थर्ड जेंडर वर्ग के लिए एक पेपर की फीस 600 और दो पेपर के लिए उन्हें 1100 रुपये का भुगतान करना होगा। पीजी परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या डिजिटल वॉलेट के माध्यम से ही किया जा सकता है। NTA Common University Entrance Test, PG Registration 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पीजी के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाना होगा। यहां होमपेज पर उपलब्ध CUET PG 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। पंजीकृत क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म को दोबारा चेक कर लें। इसके बाद, सबमिट कर दें। अब, भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और रख लें। CUET PG 2025: 10 फरवरी से ओपन होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पीजी परीक्षा फॉर्म में सुधार करने के लिए एनटीए 10 फरवरी, 2025 को करेक्शन विंडो ओपन करेगा। यह विंडो, 12 फरवरी, 2025 तक ओपन रहेगी। इस दौरान, अभ्यर्थी निर्धारित सेक्शन में करेक्शन कर सकेंगे। बता दें कि एनटीए की ओर से हाल ही में सीयूईटी पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। एजेंसी की ओर से इस संबंध में सूचना जारी करके कहा कि, परीक्षा के लिए अब आवेदन फॉर्म 08 फरवरी तक भरे जा सकेंगे। वहीं, 09 फरवरी, 2025 तक अभ्यर्थी फीस जमा कर सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: CUET PG 2025: अब 8 फरवरी तक करें सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन, NTA ने बढ़ाई अंतिम तिथि
NTA CUET PG Registration 2025 CUET PG Exam Registration 2025 Exams Nta Ac In सीयूईटी पीजी 2025 सीयूईटी पीजी एग्जाम 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JNU Admission 2025: पीजी और एडवांस डिप्लोमा कोर्स के लिए जेएनयू का नोटिस, CUET-PG से ही होगा एडमिशनCUET PG, JNU Admission 2025: जेएनयू यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स के लिए CUET PG परीक्षा की मदद से ही एडमिशन दिया जाएगा, जोकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से देशभर में आयोजित किए जाते हैं। इन कोर्स के लिए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.
Read more »
JEE Main 2025 एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करेंJEE Main 2025 एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है। परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान प्रोसेस यहां बताया गया है।
Read more »
सैनिक स्कूल में छठी और 9वीं एडमिशन परीक्षा के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, आज है आखिरी तारीखसैनिक स्कूल में छठी और 9वीं एडमिशन परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 13 जनवरीं है. जिन्होंने आवेदन नहीं किया है वे जल्द कर लें. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं. शिक्षा
Read more »
बिट्स पिलानी में लेना है एडमिशन, तो इस दिन से करें BITSAT 2025 के लिए आवेदनBITSAT 2025 : बिट्स पिलानी में लेना है एडमिशन, तो इस दिन से करें BITSAT 2025 के लिए आवेदन
Read more »
NTA CUET PG 2025 आवेदन की शुरुआत: सभी जरूरी जानकारीराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET (PG) - 2025 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। आवेदन 1 फरवरी, 2025, तक किया जा सकता है। फॉर्म में किसी भी गलती को सुधारने का अवसर 3 फरवरी से 5 फरवरी तक होगा। परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 31 मार्च, 2025 के बीच होने की संभावना है।
Read more »
NEET PG 2025: नीट पीजी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, डोमिसाइल कोटा खत्म, जज बोले- 'ये संविधान के खिलाफ'NEET PG Domicile Supreme Court Judgement Today: नीट पीजी में डोमिसाइल क्राईटेरिया को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। जजों का कहना है कि पीजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन में स्टेट कोटा रिजर्वेशन (निवास स्थान के आधार पर आरक्षण) लागू करना अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। पढ़िए- नीट पीजी की ताजा...
Read more »
