CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है.
नई दिल्ली . सीटीईटी परीक्षा 07 जुलाई, 2024 को है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, ने सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.
nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी . सीटीईटी में 2 पेपर होते हैं. जो उम्मीदवार कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पात्रता प्रमाण-पत्र हासिल करने के लिए सीटीईटी पेपर 1 देना होगा . वहीं, कक्षा 6 से कक्षा 8वीं तक के लिए पात्रता हासिल करने के लिए सीटीईटी पेपर 2 की परीक्षा देनी होगी . उम्मीदवार चाहें तो सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2, दोनों भी दे सकते हैं. जानिए सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें. CTET 2024 Admit Card Download: सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड का लिंक ctet.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है. उम्मीदवार नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए सीटीईटी 2024 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं- 1- सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. 2- वेबसाइट के होमपेज पर सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें. 3- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन एंटर करें. 4- इतना करते ही सीटीईटी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसमें दर्ज सभी डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक करके उसे डाउनलोड कर लें. 5- सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें. इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी. CTET 2024 Timings: सीटीईटी परीक्षा कितने बजे होगी? केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाता है. सीटीईटी पेपर 1 सुबह की पाली में और पेपर 2 दोपहर की पाली में होगा. सीटीईटी परीक्षा कितने बजे होगी जैसी तमाम जरूरी डिटेल्स आप अपने एडमिट कार्ड में चेक कर सकते हैं. सीटीईटी परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के गैजेट, डिवाइस, पेपर, बुक्स, जूलरी जैसी चीजें लेकर न जाएं. अगर आपके पास जाने-अनजाने ऐसी चीजें पाई जाती हैं तो आपको एग्जाम सेंटर से बाहर भी किया जा सकता है.
Ctet Admit Card 2024 Ctet 2024 Ctet July Admit Card 2024 Ctet 2024 Exam Date Ctet 2024 Shift Timings Cbse Ctet 2024 Ctet.Nic.In Cbse Ctet News सीटीईटी सीटीईटी एडमिट कार्ड सीटीईटी परीक्षा सरकारी शिक्षक भर्ती
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CTET City Slip 2024: सीटेट सिटी स्लिप ctet.nic.in डाउनलोड लिंक, यहां तुरंत करें चेकCTET City Slip 2024 Out: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.
Read more »
CTET 2024: सीबीएसई बोर्ड की सारी तैयारी पूरी, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी CTET 2024 Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए सारी तैयारी कर ली है और वह जल्द ही सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी करने वाला है.
Read more »
CTET July 2024 Admit Card: जल्द ही जारी होंगे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, 7 जुलाई को है टेस्टकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 के लिए प्रवेश पत्र CTET July 2024 Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.
Read more »
CTET Admit Card 2024 Download: सीटेट वेबसाइट ctet.nic.in पर कैसे चेक करें सीटीईटी एडमिट कार्ड?CTET Admit Card 2024 Date at ctet.nic.in: सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा के लिए तैयार हो जाइए, जिसमें गणित, पर्यावरण अध्ययन और सामाजिक विज्ञान जैसे विविध विषय शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा। जारी होते ही एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड करने और आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.
Read more »
CTET Admit Card 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 जुलाई को, एडमिट कार्ड आज होगा जारी! अपडेट्स CTET Admit Card 2024 Updates: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं. सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल यानी आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
Read more »
CTET Admit Card 2024: ये रहा सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, जल्द होगा जारीCTET July Admit Card 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी. सीबीएसई ने परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, अब उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है. सीटेट एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर मिलेगा.
Read more »
