CSK vs RCB IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज शुक्रवार को आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला खेला जाएगा.
CSK vs RCB IPL 2025 : चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज शुक्रवार को आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेपॉक में मेजबान टीम सीएसके का दबदबा रहा है.
आरसीबी की टीम यहां 16 साल से नहीं जीती है. एमएस धोनी की टीम सीएसके को 5 वजह से इस बार भी जीत का दावेदार माना जा रहा है. सीएसके को घरेलू मैदान का फायदा एमए चिदंबरम स्टेडियम को मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स का गढ़ माना जाता है. सीएसके ने इस मैदान पर आरसीबी को 9 में से 8 बार हराया है. आरसीबी को यहां सिर्फ एक जीत मिली है. घरेलू प्रशंसकों का समर्थन सीएसके की ताकत दोगुनी कर देता है. चेपॉक की धीमी पिच और मजबूत स्पिन अटैक चेपॉक की पिच हमेशा से स्पिनरों की मददगार रही है. सीएसके के पास रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और नूर अहमद जैसे विश्व स्तरीय स्पिनर हैं. ये गेंदबाज चेपॉक की पिच पर आरसीबी पर कहर बरपा सकते हैं. आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली और फिल सॉल्ट का प्रदर्शन स्पिनरों के खिलाफ बहुत अच्छा नहीं रहा है. यह बात भी आरसीबी के खिलाफ जाएगी. हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार स्पिनरों को अच्छा खेलते हैं. अनुभवी ‘सुपरकिंग्स’ और संतुलित टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, सैम करेन जैसे युवा सितारे हैं तो धोनी, जडेजा और अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं. टीम के पास टॉप-8 में 4 बाएं हाथ के बैटर हैं. बाएं और दाएं हाथ के बैटर्स का क्रम भी विरोधियों को परेशान करता है.रवींद्र जडेजा और सैम करेन का ऑलराउंडर खेल टीम की बैटिंग लाइनअप को गहराई भी देता है और बॉलिंग को मजबूत भी. आरसीबी का चेपॉक में खराब रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का चेन्नई में प्रदर्शन हमेशा से खराब रहा है. विराट कोहली की टीम पिछले 17 साल में वे यहां सिर्फ एक बार जीती है. धीमी पिच पर आरीसीबी की बल्लेबाज और गेंदबाजे दोनों संघर्ष करते नजर आते हैं. आरसीबी जब चेन्नई में उतरेगी तो ये आंकड़े उसे जरूर परेशान करेंगे. सीएसके की जीत से शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत से की है. उसने अपना पहला मैच चेपॉक में ही जीता है. आरसीबी ने भी अपने पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया है, लेकिन चेपॉक की चुनौती अलग होगी. सीएसके की रणनीति स्पिन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आरसीबी की कमजोरी को निशाना बना सकती है. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ यह बात जरूर ध्यान रखेंगे.
RCB Vs CSK IPL 2025 Royal Challengers Bengaluru Vs Chennai Super King CSK Vs RCB Indian Premier League Virat Kohli Royal Challengers Bengaluru Chennai Super Kings IPL 2025 आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स विराट कोहली एमएस धोनी MS Dhoni RCB Vs CSK Chepauk Stadium Chennai
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KKR vs RCB Dream11 Prediction: सही दांव बनाएगा मालामाल! सुनील नरेन को कप्तान और विराट कोहली को बना सकते हैं...KKR vs RCB Dream11 Prediction: आईपीएल का 18वां सीजन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मुकाबले के साथ ही शनिवार को शुरू हो जाएगा.
Read more »
CSK vs MI: चेन्नई की पिच क्या असर दिखाएगी, मौसम कैसा रहेगा, दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, जानें सबकुछCSK vs MI preview: आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई में सीएसके का मुंबई इंडियंस के साथ होने वाला है, दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी.
Read more »
IPL 2025 के ट्रेंड में छाया अनुष्का शर्मा का पुराना डांस, विराट कोहली की रिएक्शन क्लिप फिर वायरलIPL 2025 के ट्रेंड में छाया अनुष्का शर्मा का पुराना डांस, विराट कोहली की रिएक्शन क्लिप फिर वायरल anushka sharma ipl 2025 performance old video viral मनोरंजन | क्रिकेट
Read more »
धोनी ने बनाया मैच विनियोजनCSK ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर IPL 2025 का शुरूआत सफलतापूर्वक की।
Read more »
RCB vs CSK: चेपॉक में होगा मुकाबला, क्या विराट कोहली फिर दिखाएंगे दम? ऐसा रहा है रिकॉर्डVirat Kohli vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच शुक्रवार को एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में मुकाबला खेला जाएगा.
Read more »
RCB vs CSK IPL 2025: चेपॉक का किला फतह करना है तो धोनी की सबसे बड़ी ताकत को करना होगा कुंद... आरसीबी को मिल...RCB vs CSK IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपरकिंग्स का मैच होगा. सीएसके और आरसीबी दोनों टीमों के लिए खेल चुके शेन वाटसन ने विराट कोहली की टीम को जीत का मंत्र दिया है.
Read more »
