नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CSIR UGC NET की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसािट पर जाकर अपनवा रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित हुई थी। प्रोविजनल आंसर-की 01 अगस्त को जारी की गई...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट csirnet.
nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CSIR UGC NET की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 28 जुलाई, 2025 को आयोजित कराई गई थी। सीएसआईआर यूजीसी नेट का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभाल कर रखें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CSIR UGC NET की परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के तीन दिनों बाद ही एनटीए की ओर से 01 अगस्त, 2025 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी। जिसके तहत उम्मीदवारों को गलत उत्तर के लिए अपनी आपत्ति को दर्ज करना का मौका दिया गया था। ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार स्वयं यहां बताए गए आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा। अब वेबसाइट के होमपेज पर CSIR UGC NET 2025'' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हो जाएंगे। सफल उम्मीदवार पीएचडी और जेआरएफ के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवार विभिन्न कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें: CG Supplementary Result 2025: जल्द ही जारी होगा सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, इन पांच स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे
CSIR NET Result Csir Net Result Csir Net Result 2025 Csir Net Nta Ac In Csir Net Result Notice Csir Net Result Kab Aayega
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CSIR NET 2025 City Slip: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड, परीक्षा 28 जुलाई को होगी आयोजितराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से CSIR NET 2025 City Intimation Slip जारी कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके एग्जाम शहर की जानकारी हासिल कर उसी अनुसार अपनी यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 24 या 25 जुलाई को जारी किये जायेंगे। एग्जाम 28 जुलाई को संपन्न...
Read more »
UGC NET June 2025 Result OUT: यूजीसी नेट जून एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां ugcnet.nta.ac.in से ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्डUGC NET June 2025 Result Released: यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
Read more »
UGC NET June Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया यूजीसी नेट का रिजल्ट, ऐसे करें चेकUGC Net June 2025 Result declared check here on ugcnet.nta.ac.in नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया यूजीसी नेट का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Read more »
UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट की कटऑफ जारी, कहां और कैसे कर सकते हैं चेकUGC NET Result and cut off: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी होने से पहले इसके लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. इसके बाद रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी किए गए हैं.
Read more »
Agniveer Result 2025 Official Website: इस वेबसाइट पर जारी होगा आर्मी अग्निवीर का रिजल्टindian Army Agniveer results 2025 Kab Aayega, joinindianarmy.nic.
Read more »
CBSE Compartment Result 2025: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टंमेंट एग्जाम के नतीजे? जानें पिछले साल का ट्रेंडCBSE Compartment Result 2025 Date: सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टंमेंट परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा? जानें क्या है पिछले साल के आंकड़े.
Read more »
