भारत में जुलाई माह की शुरुआत में कोविड-19 के मामले चरम पर पहुंचने की आशंका COVID__19
बेंगलुरु। भारत में जुलाई माह की शुरुआत में कोविड-19 के मामले चरम पर पहुंचने की आशंका है और इस वैश्विक महामारी के कारण भारत में 18,000 लोग जान गंवा सकते हैं। एक महामारी एवं लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने यह कहा है। सेंटर फॉर कंट्रोल ऑफ क्रॉनिक कंडिशन्स के निदेशक प्रो डी.
प्रभाकरण ने कहा कि देश में यह महामारी बढ़ने की दिशा में है। प्रभाकरण ब्रिटेन में लंदन स्कूल ऑफ हाइजिन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में महामारी विज्ञान विभाग में प्रोफेसर भी हैं।महामारी विशेषज्ञ ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले जुलाई में सामने आ सकते हैं। उन्होंने बुधवार को पीटीआई को बताया कि यह विभिन्न शोधों के आधार पर और अन्य देशों में इस महामारी के बढ़ने और घटने का आकलन पर आधारित है।उन्होंने कहा कि हमारे यहां 4 से 6 लाख मामले संक्रमण के हो सकते हैं और औसत मृत्यु दर तीन फीसदी रह सकती है, जो करीब 12,000-18,000 होगी।प्रभाकरण ने कहा कि सीमित डेटा को देखने पर ऐसा लगता है कि यहां मृत्युदर कम है लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है, यह तो महामारी के खत्म होने पर ही पता चल पाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हैल्थ, हैदराबाद में निदेशक प्रो. जीवीएस मूर्ति ने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र में मृत्युदर सबसे कम श्रीलंका में है जो प्रति 10 लाख पर 0.4 है। भारत, सिंगापुर, पाकिस्तान, बांग्लादेश और मलेशिया में प्रति 10 लाख की आबादी पर मृत्यु दर एक-सी कम है। हां, यह कहना मुश्किल है कि इन देशों में मृत्युदर कम क्यों है।उनके मुताबिक ऐसा हो सकता है कि इन देशों ने महामारी की शुरुआत में सामुदायिक लॉकडाउन शुरू कर दिया था जो मृत्युदर कम होने की वजह हो सकती है। जबकि यूरोप और अमेरिका ने ऐसे कदम देर से उठाए। प्रो. मूर्ति ने बताया कि दुनियाभर और भारत के रूझानों को देखें तो पता चलता है कि 60 वर्ष और अधिक आयु के लोगों में मृत्यु दर सबसे ज्यादा है। भारत में कोविड-19 के कारण जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 50 फीसदी की उम्र 60 वर्ष या अधिक थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
COVID-19: सेफ्टी पर शक, WHO ने लगाई हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन (HCQ) के ट्रायल पर रोकबाकी यूरोप न्यूज़: COVID-19 Treatment के लिए hydroxychloroquine के इस्तेमाल को जांचने के लिए ट्रायल पर विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने फिलहाल रोक लगा दी है। इसके इस्तेमाल को लेकर सेफ्टी पर शक जताया गया है।
Read more »
Gujarat: Scientists complete genome sequencing of more than hundred samples of COVID-19In Gujarat, scientists of Gujarat Biotechnological Research Centre have completed genome sequencing of more than hundred samples of COVID-19.
Read more »
Health Secy reviews COVID-19 situation in five states where cases are on surgeHealth Secretary Preeti Sudan along with senior officers of the Union Health Ministry held a high-level review meeting through video conference today with the Chief Secretaries, Health Secretaries and NHM Directors of Uttar Pradesh, Bihar, Jharkhand, Chhattisgarh and Madhya Pradesh.
Read more »
statewise covid-19 patient in india: कोरोना की रफ्तार तेज, देश में डेढ़ लाख के पार पहुंचे कोविड-19 के मरीजIndia News: corona news today: कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए lockdown 4 जारी है। लेकिन बावजूद इसके देश में मरीजों की संख्या कम होने के बजाए बढ़ ही रही है। महाराष्ट्र कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है और वहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
Read more »
Covid-19 गाइडलाइन्स के साथ केरल में बोर्ड परीक्षा शुरू, 2 महीने बाद आए स्टूडेंट्सकेरल में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की वजह से टाल दी गईं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा शुरू कराने के राज्य सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद मंगलवार को पहली परीक्षा (Kerala Exam) संपन्न हुई। राज्य के स्कूलों में बड़ी संख्या में जुटे स्टूडेंट्स के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। तस्वीरों में देखिए मास्क, सैनिटाइजर के संग परीक्षा देते बच्चों को-
Read more »
कोविड-19: भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप का सोर्स कोड किया सार्वजनिकभारत सरकार ने 'आरोग्य सेतु' मोबाइल ऐप के सोर्स कोड को सार्वजनिक करने की घोषणा की है जिसके बाद इस ऐप की जाँच-परख कर पाना संभव होगा.
Read more »
