Rule Changing From 1st January 2026: 1 जनवरी 2026 से कई वित्तीय और गैर-वित्तीय नियमों में बदलाव होंगे। क्रेडिट स्कोर अब साप्ताहिक अपडेट होगा, जिससे लोन पर सीधा असर पड़ेगा। गाड़ियां महंगी होंगी, जबकि सीएनजी-पीएनजी 2-3 रुपये सस्ती होगी। डिजिटल भुगतान UPI के नियम सख्त होंगे और पीएम-किसान योजना के लिए नई किसान आईडी अनिवार्य होगी। ये बदलाव आम आदमी के...
नई दिल्ली। Rule Changing From 1st January 2026: प्रत्येक महीने की एक तारीख से कई प्रकार के वित्तीय और गैर-वित्तीय नियमों में बदलाव होता है। इस बार भी एक जनवरी 2026 से कई नियम बदल रहे हैं, जिसका आम आदमी के जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। इसमें क्रेडिट स्कोर, डिजिटल पेमेंट पर सख्ती जैसे वित्तीय नियमों के साथ पीएम किसान से जुड़े गैर-वित्तीय नियम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी 2026 से क्या-क्या बदलेगा? साप्ताहिक आधार पर अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर महंगी हो सकती हैं गाड़ियां डिजिटल लेनदेन के नियमों में सख्ती पीएम-किसान योजना के लिए नई प्रणाली सस्ती होगी सीएनजी-पीएनजी साप्ताहिक आधार पर अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर नए साल में क्रेडिट स्कोर की रिपोर्टिंग को लेकर सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इससे लोन लेने वाले सबसे अधिक प्रभावित होंगे। अभी तक क्रेडिट स्कोर की जानकारी देने वाली कंपनियां या एजेंसी आमतौर पर मासिक आधार पर डाटा अपडेट करती हैं। एक जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर साप्ताहिक आधार पर अपडेट किया जाएगा। इससे लोन की मासिक किस्त या क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में होने वाली एक दिन की देरी भी आपके क्रेडिट स्कोर पर तुरंत दिखाई देगी। दूसरी ओर, समय पर भुगतान करने वालों के क्रेडिट स्कोर में तेजी से सुधार होगा और उन्हें लोन मिलने में आसानी होगी। वाहनों के मूल्य में होगी बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 यानी नव वर्ष के पहले दिन से वाहन खरीदना महंगा हो सकता है। इसका कारण यह है कि लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, निसान समेत जेएसड्ब्ल्यू एमडी मोटर, रेनो और इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता एथर एनर्जी अपने वाहनों के मूल्य में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं। कई अन्य कंपनियां भी अपने वाहनों के मूल्य में बढ़ोतरी के संकेत दे रही हैं। बता दें कि सितंबर में जीएसटी दरों में कटौती के बाद वाहनों के मूल्य में 8-10 प्रतिशत की कमी आई थी। डिजिटल लेनदेन के नियमों में सख्ती डिजिटल और बैं¨कग धोखाधड़ी को देखते हुए एक जनवरी से डिजिटल लेनदेन के नियम सख्त होने जा रहे हैं। सरकार और आरबीआई के निर्देशानुसार, यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस प्लेटफॉर्म को अब ज्यादा सख्त केवाईसी प्रक्रिया का पालन करना होगा। नए नियमों के तहत मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन और अकाउंट ¨लक करने की प्रक्रिया में अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जोड़ी जा रही है ताकि फर्जी खातों पर लगाम लगाई जा सके। पीएम-किसान योजना के लिए नई प्रणाली केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत नई किसान आईडी प्रणाली पेश की है। एक जनवरी 2026 से पीएम किसान योजना से जुड़ने वाले किसानों के लिए यह आईडी अनिवार्य होगी। इस डिजिटल आईडी से किसानों की भूमि, फसल, आधार और बैंक की जानकारी जुड़ी होगी। इससे किसानों को सरकारी लाभ पहुंचाने में पारदर्शिता आएगी। योजना के मौजूदा लाभार्थी इस नियम से प्रभावित नहीं होंगे। 2-3 रुपये सस्ती होगी सीएनजी-पीएनजी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड की ओर से घोषित टैरिफ समायोजन एक जनवरी 2026 से लागू होने जा रहा है। इससे वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और घरों में प्रयोग होने वाली पीएनजी की कीमतों में प्रति यूनिट 2-3 रुपये की कमी आएगी। इस कमी से पूरे देश के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।.
नई दिल्ली। Rule Changing From 1st January 2026: प्रत्येक महीने की एक तारीख से कई प्रकार के वित्तीय और गैर-वित्तीय नियमों में बदलाव होता है। इस बार भी एक जनवरी 2026 से कई नियम बदल रहे हैं, जिसका आम आदमी के जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। इसमें क्रेडिट स्कोर, डिजिटल पेमेंट पर सख्ती जैसे वित्तीय नियमों के साथ पीएम किसान से जुड़े गैर-वित्तीय नियम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी 2026 से क्या-क्या बदलेगा? साप्ताहिक आधार पर अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर महंगी हो सकती हैं गाड़ियां डिजिटल लेनदेन के नियमों में सख्ती पीएम-किसान योजना के लिए नई प्रणाली सस्ती होगी सीएनजी-पीएनजी साप्ताहिक आधार पर अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर नए साल में क्रेडिट स्कोर की रिपोर्टिंग को लेकर सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इससे लोन लेने वाले सबसे अधिक प्रभावित होंगे। अभी तक क्रेडिट स्कोर की जानकारी देने वाली कंपनियां या एजेंसी आमतौर पर मासिक आधार पर डाटा अपडेट करती हैं। एक जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर साप्ताहिक आधार पर अपडेट किया जाएगा। इससे लोन की मासिक किस्त या क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में होने वाली एक दिन की देरी भी आपके क्रेडिट स्कोर पर तुरंत दिखाई देगी। दूसरी ओर, समय पर भुगतान करने वालों के क्रेडिट स्कोर में तेजी से सुधार होगा और उन्हें लोन मिलने में आसानी होगी। वाहनों के मूल्य में होगी बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 यानी नव वर्ष के पहले दिन से वाहन खरीदना महंगा हो सकता है। इसका कारण यह है कि लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, निसान समेत जेएसड्ब्ल्यू एमडी मोटर, रेनो और इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता एथर एनर्जी अपने वाहनों के मूल्य में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं। कई अन्य कंपनियां भी अपने वाहनों के मूल्य में बढ़ोतरी के संकेत दे रही हैं। बता दें कि सितंबर में जीएसटी दरों में कटौती के बाद वाहनों के मूल्य में 8-10 प्रतिशत की कमी आई थी। डिजिटल लेनदेन के नियमों में सख्ती डिजिटल और बैं¨कग धोखाधड़ी को देखते हुए एक जनवरी से डिजिटल लेनदेन के नियम सख्त होने जा रहे हैं। सरकार और आरबीआई के निर्देशानुसार, यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस प्लेटफॉर्म को अब ज्यादा सख्त केवाईसी प्रक्रिया का पालन करना होगा। नए नियमों के तहत मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन और अकाउंट ¨लक करने की प्रक्रिया में अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जोड़ी जा रही है ताकि फर्जी खातों पर लगाम लगाई जा सके। पीएम-किसान योजना के लिए नई प्रणाली केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत नई किसान आईडी प्रणाली पेश की है। एक जनवरी 2026 से पीएम किसान योजना से जुड़ने वाले किसानों के लिए यह आईडी अनिवार्य होगी। इस डिजिटल आईडी से किसानों की भूमि, फसल, आधार और बैंक की जानकारी जुड़ी होगी। इससे किसानों को सरकारी लाभ पहुंचाने में पारदर्शिता आएगी। योजना के मौजूदा लाभार्थी इस नियम से प्रभावित नहीं होंगे। 2-3 रुपये सस्ती होगी सीएनजी-पीएनजी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड की ओर से घोषित टैरिफ समायोजन एक जनवरी 2026 से लागू होने जा रहा है। इससे वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और घरों में प्रयोग होने वाली पीएनजी की कीमतों में प्रति यूनिट 2-3 रुपये की कमी आएगी। इस कमी से पूरे देश के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
Vehicle Price Hike Digital Payment Rules UPI KYC PM-Kisan New ID CNG PNG Price Drop Financial Rules India New Year Regulations Consumer Impact 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPI पेमेंट के बाद भी खाते में जमा नहीं हुए रुपये, शक होने पर दुकानदार ने पीटा तो युवक ने उगल दी सच्चाईमेरठ की जाकिर कॉलोनी में एक युवक को ऑनलाइन पेमेंट धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा गया। वह 'प्रैंक ऐप' का इस्तेमाल कर व्यापारियों को फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाता था, जिससे खाते में पैसे नहीं आते थे। दुकानदार सुहैल ने 13 हजार रुपये का नुकसान होने के बाद उसे रंगे हाथ पकड़ा। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा, जिसने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Read more »
New Rules: क्रेडिट स्कोर से लेकर UPI तक, 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर?साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 31 दिसंबर 2025 सिर्फ कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं है, बल्कि यह आर्थिक मोर्चे पर कई जरूरी कार्यों को निपटाने की &39;डेडलाइन&39; भी है। वहीं, 1
Read more »
LPG से किसान कार्ड और पेट्रोल-डीजल तक, 1 जनवरी 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है?New Rules 1 January 2026: नया साल 2026 Happy New Year 2026 कई महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। 1 जनवरी से आधार-पैन लिंक की अंतिम तिथि, UPI और SIM वेरिफिकेशन के सख्त नियम लागू होंगे। LPG, कमर्शियल गैस और एविएशन फ्यूल की कीमतें संशोधित होंगी। नया इनकम टैक्स फॉर्म, 8वां वेतन आयोग और महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद है। किसानों के लिए PM-किसान ID अनिवार्य होगी...
Read more »
Khaleda Zia Death: মাতৃহারা তারেক! প্রয়াত বাংলাদেশের প্রাক্তন প্রধানমন্ত্রী খালেদা জিয়া...Khaleda Zia Dies at 80 Former Bangladesh PM and BNP Chairperson Passes Away
Read more »
PM Modi, Muhammad Yunus Condole Khaleda Zia’s Death, Recalls Her Role In Strengthening India-Bangladesh TiesBNP President Khaleda Zia: In a somber moment, PM Modi and Chief Advisor Muhammad Yunus mourned Khaleda Zia’s death, hailing her political legacy and contributions to India Bangladesh relations.
Read more »
1 जनवरी से नए नियम, नया खर्च? LPG, UPI और PAN क्या-क्या बदलेगा, यहां देखें पूरी लिस्टगैस बिल से लेकर UPI, PAN, LPG और ट्रेड पॉलिसी तक कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं. इन नए नियमों का सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा एक्टिविटी पर असर पड़ेगा.
Read more »
