CM Nitish Nishant Samriddhi Yatra Live: सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा आज से, सुपौल में जनता से करेंगे संवाद

Nitish Kumar News

CM Nitish Nishant Samriddhi Yatra Live: सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा आज से, सुपौल में जनता से करेंगे संवाद
नीतीश कुमारBihar Politicsबिहार राजनीति
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

Nitish Kumar Nishant Samriddhi Yatra Live: नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार ने सुपौल से समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत कर रहे हैं. यह यात्रा सीमांचल-कोसी क्षेत्र के 10 जिलों को कवर करेगी. बता दें कि 8 मार्च को जेडीयू ज्वाइन करने के बाद निशांत राजनीति में सक्रिय हो गए हैं.

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार आज समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत सुपौल जिले से कर रहे हैं. यह यात्रा सीमांचल-कोसी क्षेत्र के 10 जिलों को कवर करेगी, जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसंवाद और नई परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन शामिल है.

सुपौल पहुंचते ही सीएम नीतीश कुमार निर्मली अनुमंडल में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. जहां वह 569 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इनमें आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, तालाब जीर्णोद्धार, टाउन हॉल और सुधा डेयरी प्लांट विस्तार जैसे प्रोजेक्ट प्रमुख हैं. समृद्धि यात्रा में शामिल होंगे निशांत वहीं, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, जो हाल ही में JDU में शामिल हुए हैं. वह अपने पिता के साथ इस यात्रा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. जहां युवा नेतृत्व के प्रतीक के रूप में निशांत विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़ने का संदेश दे रहे हैं. बता दें कि यह यात्रा राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही है. जहां समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश सुपौल और मधेपुरा में जनता से सीधा संवाद करेंगे. इसके साथ ही विकास की गति, ‘सात निश्चय-3’ योजनाओं की प्रगति और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे. बता दें कि यह समृद्धि यात्रा बिहार की प्रगति को नई गति देने का माध्यम बनी है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सुशासन की नीतियां हर दिन बिहार को आगे बढ़ा रही हैं, और युवा नेतृत्व इसे और मजबूत करेगा. वहीं, सीएम के आगमन को लोकर सुपौल में भारी उत्साह है. जहां लोग नीतीश-निशांत की जोड़ी से विकास की नई उम्मीदें लगा रहे हैं. जानें निशांत का राजनैतिक करियर निशांत कुमार बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इकलौते पुत्र हैं. उनका जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था और वे अपनी मां मंजू सिन्हा के इकलौते संतान हैं. निशांत ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी , मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल किए हुए हैं. वहीं, हाल ही में 8 मार्च को पटना में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जो उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री का पहला कदम है. निशांत ने अपने पिता के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है. अब निशांत समृद्धि यात्रा जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

नीतीश कुमार Bihar Politics बिहार राजनीति Nishant Kumar निशांत कुमार Samriddhi Yatra समृद्धि यात्रा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Nishant Kumar LIVE: CM नीतीश के बेटे निशांत आज जॉइन करेंगे JDU, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांगNishant Kumar LIVE: CM नीतीश के बेटे निशांत आज जॉइन करेंगे JDU, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांगNishant Kumar LIVE: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके पुत्र निशांत कुमार आज दोपहर 1 बजे JDU में शामिल होंगे. उनके डिप्टी सीएम व गृह मंत्री बनने की अटकलें तेज हैं. सदस्यता के बाद वे जनसंपर्क के लिए बिहार यात्रा पर निकलेंगे.
Read more »

CM ममता के धरने का तीसरा दिन: बोलीं- BJP पर एक देश, एक नेता-एक पार्टी का पागलपन सवार; चुनाव आयोग को वैनिश क...CM ममता के धरने का तीसरा दिन: बोलीं- BJP पर एक देश, एक नेता-एक पार्टी का पागलपन सवार; चुनाव आयोग को वैनिश क...CM Mamata Banerjee Protest Third Day Voter List Removal West Bengal SIR
Read more »

कुर्ता-पायजामा और क्रॉक्‍स में जदयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार; सादगी ने जीता कार्यकर्ताओं का दिलकुर्ता-पायजामा और क्रॉक्‍स में जदयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार; सादगी ने जीता कार्यकर्ताओं का दिलNishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। उनकी सादगी, सफेद कुर्ता-पायजामा और साधारण क्रॉक्स में, ने कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया।
Read more »

CM नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में जाने के पहले फिर से निकलेंगे यात्रा पर, जानें क्या देना चाहते हैं संदेशCM नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में जाने के पहले फिर से निकलेंगे यात्रा पर, जानें क्या देना चाहते हैं संदेशNishant Kumar Samriddhi Yatra-नीतीश कुमार सोमवार अपनी 'समृद्धि यात्रा' फिर से शुरू करेंगे। समृद्धि यात्रा 16 जनवरी को पश्चिम चंपारण जिले से शुरू की गई थी, लेकिन बिहार विधानसभा के बजट सत्र के कारण इसे रोकना पड़ा।
Read more »

नीतीश का चाणक्य दांव! राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद समृद्धि यात्रा, क्या बिहार में होगा बड़ा खेल?नीतीश का चाणक्य दांव! राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद समृद्धि यात्रा, क्या बिहार में होगा बड़ा खेल?Nitish Kumar Samriddhi Yatra: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना और साथ ही 'समृद्धि यात्रा' पर निकलना एक बड़ी पहेली बन गया है। जहां भाजपा समर्थक इसे सत्ता परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं, वहीं राजनीतिक पंडित इसे नीतीश का 'चाणक्य दांव' मान रहे...
Read more »

नीतीश की समृद्धि यात्रा का शंखनाद, 5 दिनों में 10 जिलों का तूफानी दौरा, आज सुपौल से शुरुआतनीतीश की समृद्धि यात्रा का शंखनाद, 5 दिनों में 10 जिलों का तूफानी दौरा, आज सुपौल से शुरुआतNitish Kumar Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी महत्वाकांक्षी 'समृद्धि यात्रा' के तीसरे चरण का आगाज कर रहे हैं। 10 से 14 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत सीएम सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 10 जिलों का दौरा करेंगे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:31:49