Ashok Gehlot vs Gajendra Singh Shekhaawt : जयपुर में संजीवनी क्रेडिट सोसायटी घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाए थे। हाल ही में हाईकोर्ट ने शेखावत को क्लीन चिट दी है। गहलोत ने इसपर एसओजी पर यू-टर्न लेने के गंभीर आरोप लगाए...
जयपुर : संजीवनी क्रेडिट सोसायटी में निवेश के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के गबन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले करीब एक साल तक सीएम गहलोत लगातार पीड़ित लोगों से मिलते रहे और फिर केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते थे। हाल ही में एसओजी की रिपोर्ट पर राजस्थान हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को क्लीन चिट दे दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम अशोक सियासी निशाना साधा था। सिंह ने कहा था कि गहलोत अपने विरोधियों की राजनैतिक हत्या करते रहे हैं लेकिन वे खुद बच गए। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी अपनी भड़ास निकाली है। अवैध संबंध अपराध कथा : राजस्थान के सलूम्बर में पहले पति को धोखा, फिर जीजा के साथ सौदा, सामने आया क्राइम का कच्चा चिट्ठासत्ता परिवर्तन के बाद SOG ने लिया यू-टर्न - अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके अपनी भड़ास निकाली। भाजपा सरकार के साथ उन्होंने एसओजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद एसओजी ने हाईकोर्ट में यू टर्न ले लिया। संजीवनी प्रकरण के जांच अधिकारी को भी हटा दिया गया था जिसके बाद सरकारी वकीलों ने केंद्रीय मंत्री का पक्ष लिया। गहलोत ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि हालांकि गजेंद्र सिंह शेखावत की याचिका के अनुरूप हाईकोर्ट ने एफआईआर को रद्द नहीं किया है। ट्रायल कोर्ट की इजाजत से इस मामले में आगे कार्रवाई की जा सकती है। जयपुर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को 'सबक' सिखाएगा ड्रोन! ट्रैफिक की निगरानी में होगा तैनात, ऑनलाइन कटेगा चालानSOG की रिपोर्ट के आधार पर ही लगाए गए थे आरोपपूर्व सीएम गहलोत का कहना है कि संजीवनी प्रकरण में उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम इसलिए लिया था क्योंकि इस प्रकरण के तत्कालीन जांच अधिकारी ने 12 अप्रैल 2023 सरकारी वकील को लिखे गए पत्र में इस केस की तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी गई थी। इस रिपोर्ट के पेज नंबर 7 पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और उनके परिजनों की अपराध में संलिप्तता होने की बात लिखी थी। उस रिपोर्ट में लिखा गया था कि जिन कंपनियों की संलिप्तता संजीवनी घोटाले में है, उनसे गजेंद्र सिंह शेखावत का सीधा संबंध है। फाइनेंस कंपनी की वसूली करने वाले युवकों पर 'हुस्न का जाल', लोन की किस्त के बदले युवती ने कर दिया कांड, राजस्थान पुलिस भी हैरानसरकार के दबाव में एसओजी ने लिया यू-टर्न अशोक गहलोत ने अपनी भड़ास निकालते हुए यह भी लिखा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद SOG पर भाजपा सरकार ने दबाव बनाया गया जिसके कारण SOG ने कोर्ट में यू-टर्न लिया। एसओजी के यू टर्न लेने के बाद उसने अपनी जांच रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को आरोपी नहीं माना। गहलोत का कहना है कि व्यक्तिगत रूप से गजेंद्र सिंह शेखावत से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। उनकी दिवंगत माताजी के प्रति भी पूरा सम्मान है। जवाहर सिंह बेढम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बोला जुबानी हमला, जानिए क्या बोलेरिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में हो जांचपूर्व सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि संजीवनी प्रकरण में जो रिपोर्ट एसओजी ने पेश की है। वह सरकार के दबाव में आकर एसओजी की ओर से गलत रिपोर्ट तैयार की गई है। गहलोत ने मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में एसआईटी बनाकर की जानी चाहिए क्योंकि कांग्रेस सरकार के समय इस केस में SOG ने फॉरेंसिक ऑडिट तक करवाकर भी जांच की थी। अब एसओजी की रिपोर्ट कैसे बदल गई। इस मामले की जांच होना जरूरी है।.
जयपुर : संजीवनी क्रेडिट सोसायटी में निवेश के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के गबन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले करीब एक साल तक सीएम गहलोत लगातार पीड़ित लोगों से मिलते रहे और फिर केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते थे। हाल ही में एसओजी की रिपोर्ट पर राजस्थान हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को क्लीन चिट दे दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम अशोक सियासी निशाना साधा था। सिंह ने कहा था कि गहलोत अपने विरोधियों की राजनैतिक हत्या करते रहे हैं लेकिन वे खुद बच गए। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी अपनी भड़ास निकाली है। अवैध संबंध अपराध कथा : राजस्थान के सलूम्बर में पहले पति को धोखा, फिर जीजा के साथ सौदा, सामने आया क्राइम का कच्चा चिट्ठासत्ता परिवर्तन के बाद SOG ने लिया यू-टर्न - अशोक गहलोतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके अपनी भड़ास निकाली। भाजपा सरकार के साथ उन्होंने एसओजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद एसओजी ने हाईकोर्ट में यू टर्न ले लिया। संजीवनी प्रकरण के जांच अधिकारी को भी हटा दिया गया था जिसके बाद सरकारी वकीलों ने केंद्रीय मंत्री का पक्ष लिया। गहलोत ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि हालांकि गजेंद्र सिंह शेखावत की याचिका के अनुरूप हाईकोर्ट ने एफआईआर को रद्द नहीं किया है। ट्रायल कोर्ट की इजाजत से इस मामले में आगे कार्रवाई की जा सकती है। जयपुर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को 'सबक' सिखाएगा ड्रोन! ट्रैफिक की निगरानी में होगा तैनात, ऑनलाइन कटेगा चालानSOG की रिपोर्ट के आधार पर ही लगाए गए थे आरोपपूर्व सीएम गहलोत का कहना है कि संजीवनी प्रकरण में उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम इसलिए लिया था क्योंकि इस प्रकरण के तत्कालीन जांच अधिकारी ने 12 अप्रैल 2023 सरकारी वकील को लिखे गए पत्र में इस केस की तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी गई थी। इस रिपोर्ट के पेज नंबर 7 पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और उनके परिजनों की अपराध में संलिप्तता होने की बात लिखी थी। उस रिपोर्ट में लिखा गया था कि जिन कंपनियों की संलिप्तता संजीवनी घोटाले में है, उनसे गजेंद्र सिंह शेखावत का सीधा संबंध है। फाइनेंस कंपनी की वसूली करने वाले युवकों पर 'हुस्न का जाल', लोन की किस्त के बदले युवती ने कर दिया कांड, राजस्थान पुलिस भी हैरानसरकार के दबाव में एसओजी ने लिया यू-टर्नअशोक गहलोत ने अपनी भड़ास निकालते हुए यह भी लिखा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद SOG पर भाजपा सरकार ने दबाव बनाया गया जिसके कारण SOG ने कोर्ट में यू-टर्न लिया। एसओजी के यू टर्न लेने के बाद उसने अपनी जांच रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को आरोपी नहीं माना। गहलोत का कहना है कि व्यक्तिगत रूप से गजेंद्र सिंह शेखावत से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। उनकी दिवंगत माताजी के प्रति भी पूरा सम्मान है। जवाहर सिंह बेढम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बोला जुबानी हमला, जानिए क्या बोलेरिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में हो जांचपूर्व सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि संजीवनी प्रकरण में जो रिपोर्ट एसओजी ने पेश की है। वह सरकार के दबाव में आकर एसओजी की ओर से गलत रिपोर्ट तैयार की गई है। गहलोत ने मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में एसआईटी बनाकर की जानी चाहिए क्योंकि कांग्रेस सरकार के समय इस केस में SOG ने फॉरेंसिक ऑडिट तक करवाकर भी जांच की थी। अब एसओजी की रिपोर्ट कैसे बदल गई। इस मामले की जांच होना जरूरी है।
Gajendra Singh Shekhawat Sanjeevani Credit Cooperative Society Scam Rajasthan News अशोक गहलोत गजेंद्र सिंह शेखावत संजीवनी क्रेडिट सहकारी समिति घोटाला राजस्थान समाचार Rajasthan Sog राजस्थान पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'अधिकारी न सुने तो, पैरासिटामोल देकर उनका बुखार उतारना जरूरी, गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिखाए तेवरकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों का बुखार उतारना जरूरी है। शेखावत ने पिछली कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि माफियाओं के राज और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य खराब...
Read more »
राहुल गांधी तो कुछ भी कहते रहते हैं उनका क्या, जानिए चाइनीज लहसुन को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने क्या बयान दियाRajasthan Politics: राहुल गांधी तो कुछ भी कहते रहते हैं उनका क्या, जानिए चाइनीज लहसुन को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने क्या बयान दिया और ये पूरा मामला क्या है?
Read more »
Sanjeevani Scam: गजेंद्र सिंह शेखावत को बड़ी राहत, संजीवनी मामले में मिली क्लीन चिटRajasthan News: संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव प्रकरण में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बड़ी राहत मिली है. जस्टिस अरुण मोंगा की बेंच ने आदेश पारित करते हुए शेखावत को क्लीन चिट दे दी है.
Read more »
संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव मामला, गजेंद्र सिंह शेखावत को हाई कोर्ट से क्लीन चिटसंजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव प्रकरण में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिली गई है. दरअसल, शेखावत की ओर से दायर याचिका में एफआईआर के साथ-साथ जांच को भी रद्द करने को लेकर मांग की गई थी.
Read more »
'कुर्सी के लिए साजिश रचना गहलोत की पुरानी आदत', जानें अशोक गहलोत पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संजीवनी घोटाले में हाई कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद गहलोत पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गहलोत ने सत्ता में बने रहने के लिए कई षड्यंत्र रचे हैं और अपने प्रतिद्वंद्वियों को रास्ते से हटाया...
Read more »
Jaipur News: गजेंद्र सिंह शेखावत को संजीवनी मामले में क्लीन चिट, अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाया दबाव का आरोपJaipur News: संजीवनी प्रकरण को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा दायर एक मुकदमे में हाईकोर्ट का फैसला वर्तमान में अदालत के सामने SOG द्वारा रखे गए तथ्यों के आधार पर आया है. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद SOG ने हाईकोर्ट में यू-टर्न ले लिया.
Read more »
