सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में आबकारी, औद्योगिक विकास, लोक निर्माण, उच्च शिक्षा, आईटी व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक होगी. सीएम योगी लोकभवन में 11 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे. इस मीटिंग में नई शीरा नीति, लैंड यूज नीति-2024, उत्तर प्रदेश ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी 2024 संबंधी प्रस्ताव रखे जा सकते हैं.
योगी कैबिनेट की बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा होगी. आबकारी, औद्योगिक विकास, लोक निर्माण, उच्च शिक्षा, आईटी व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में उद्योग, नगर विकास और कुंभ मेला आदि से संबंधित 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास हो सकते हैं. बता दें कि बीते रविवार को सीएम योगी अचानक दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की. सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. दोनों नेताओं के बीच यूपी के 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव और अगले साल जनवरी में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी को महाकुंभ में आने का न्योता भी दिया. इसके बाद सीएम योगी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद सीएम योगी और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात थी. मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे.
Up Cabinet Meeting Cm Yogi News Up News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jharkhand: JMM गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा; कैबिनेट की बैठक में 29 बड़े फैसले, करोड़ों की योजना मंजूरJharkhand: JMM गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा; कैबिनेट की बैठक में 29 बड़े फैसले, करोड़ों की योजना मंजूर
Read more »
Bihar: जमीन, घर और जायदाद सब कुछ बिक जाएगा, नीतीश कैबिनेट के सख्त फैसले ने उड़ाई बालू माफिया की नींदBihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। ये फैसले बिहार के प्रशासनिक इतिहास में नजीर साबित होंगे। कैबिनेट ने जहां लापरवाह कर्मचारियों को बर्खास्त करने जैसे कुछ फैसले लिए, वहीं बालू माफिया पर तो पूरी तरह गाज गिरा दी। आइए जानते हैं, कैबिनेट में हुए फैसले की एक-एक...
Read more »
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्लाह लेगें सीएम पद की शपथ, मुख्यमंत्री और एलजी मनोज सिन्हा के रिश्तों पर सबकी नज़रशपथ समारोह से पहले ही इस केंद्र शासित राज्य में दो अहम फ़ैसले लिए गए हैं जो आने वाले वक़्त में लेफ़्टिनेंट गवर्नर और मुख्यमंत्री के रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं.
Read more »
सिर्फ एक केले के पत्ते से मिनटों में बनाएं घर के लिए तोरण, बाजार से लाने की नहीं पड़ेगी जरूरतDiwali Decoration Ideas: त्योहारों में घर की सजावट के लिए बाजार में पैसे क्यों खर्च करना जब घर पर ही तोरण बनाए जा सकते हैं.
Read more »
Himachal News: सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक आज, होम स्टे और वन मित्र भर्ती पर हो सकता है निर्णयहिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की मंत्रिमंडल Himachal Pradesh Cabinet Meeting बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। वन मित्र भर्ती के नियमों में बदलाव होम स्टे नीति में संशोधन पांच ग्रीन कॉरिडोर पर चार्जिंग स्टेशन पशु पालन विभाग में अनुबंध कर्मियों को छूट जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर 12 बजे राज्य सचिवालय शिमला में...
Read more »
MP-Chhattisgarh News LIVE: साय कैबिनेट की बैठक आज, झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे CM मोहन यादवMP News Live Updates: आज 28 अक्टूबर दिन सोमवार है. छत्तीसगढ़ में आज विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. वहीं एमपी के सीएम मोहन यादव आज झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे.MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग.
Read more »
