CM योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी को दान किया 1 महीने का वेतन via NavbharatTimes
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपना एक माह का वेतन पार्टी को दान किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समर्पण कोष में अपना वेतन जमा किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को दो लाख 51 हजार रुपये का चेक सौंपा है। मुख्यमंत्री योगी प्रदेश कार्यालय की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी जे.
पी. नड्डा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने अपने मंत्रियों, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वह भी अपना एक माह का वेतन पार्टी कोष में जमा करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, 'बीजेपी कैडर आधारित पार्टी है, हमें संगठन की योजना अनुसार कार्य करना होगा। 2019 के चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।' 'SP-BSP से कई गुना ज्यादा काम किया' इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। केंद्र की मोदी सरकार ने गांव-गरीब-किसान नौजवान के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जितना कार्य एसपी-बीएसपी की सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल में नहीं किया, उससे कई गुना अधिक जनहित कार्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने दो साल में किया है। 'मतदान प्रतिशत बढ़ाने की करनी होगी व्यवस्था' उन्होंने कहा,'हमें योजनापूर्वक कार्य करते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए ऐसी व्यवस्था करनी होगी कि हर मतदाता बूथ तक पहुंचे और उनका मतदान कराना सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी।' इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, अमर पाल मौर्य समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CM योगी बोले, सेना ने आतंकियों को सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए शिव तांडव कर दिया जवाबसीएम योगी ने कहा कि देश और प्रदेश को कांग्रेस, सपा व बसपा ने मिलकर लूटा है. आज केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है.
Read more »
सुनंदा पुष्कर मौत मामला: कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ सेशंस कोर्ट में सुनवाई आजकोर्ट ने इस केस से जुड़े दस्तावेजों को आरोपित को सौंपने का निर्देश दिया था.
Read more »
फॉक्सवैगन ने किया नियमों का उल्लंघन, NGT ने लगाया 500 करोड़ का जुर्मानाजर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन पर एनजीटी ने 500 करोड़ का जुर्माना लगाया है.
Read more »
INDvAUS LIVE: ख्वाजा का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 314 रन का लक्ष्य- Amarujalaरांची वन-डे में पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा और आरोन फिंच ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.. INDvAUS AUSvIND UsmanKhawaja AaronFinch
Read more »
पत्नी ने टीवी का चैनल बदलने को कहा, नाराज पति ने चाकू से गोद डालासूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जाकर गहन तफ्तीश की और कार्रवाई करते हुए वीरन को धर दबोचा। पुलिस ने वीरन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
Read more »
सीएम के दो शिष्यों की जूतम-पैजार के बाद दोनों को ही योगी का सहारा- Amarujalaसीएम के दो शिष्यों की जूतम-पैजार के बाद दोनों को ही योगी का सहारा YogiAdityanath
Read more »
आचार संहिता लगने से पहले योगी ने की दर्जनों नियुक्यिां, जातिगत समीकरण का रखा ख्यालLoksabha Election 2019: योगी सरकार ने देश में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कुछ घंटों पहले ही उत्तर प्रदेश के बोर्ड एवं आयोग की नियुक्तियां कर डाली। इसमें उन्होंने हर जातियों का ख्याल रखा है। वहीं, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी एक विभाग सौंपा गया है।
Read more »
Lok Sabha Election: जानिए किस चरण में कहां होंगे लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को , तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को , चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को , छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी.
Read more »
बच्चों की मौत पर यहां स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, लोगों ने योगी को सुनाई खरी-खोटीलोग बोले कि विदेश में मंत्री इस्तीफा दे देते हैं, पर भारत में योगी आदित्यनाथ सरीखे मंत्री यह सुनिश्चित करते हैं कि कफील खान जैसे ईमानदार डॉक्टरों को इस्तीफा देना पड़े।
Read more »
