UP Politics: पंकज चौधरी के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी चुनौती सौंप दी है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कह दिया है कि SIR में 4 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे हैं, जिनमे से अधिकांश बीजेपी के वोटर हैं. ऐसे में संगठन के तौर पर पंकज चौधरी का पहला टास्क यही है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को रविवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को निर्विरोध रूप से पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई.
लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. हालांकि, यूपी के कप्तान के रूप में उनके सामने कई चुनौतियां भी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पहले ही दिन उन्हें SIR को लेकर टास्क थमा दिया है. इसके अलावा 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को सेमीफइनल की तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल, बीजेपी ने पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी का नया कप्तान बनाया है. पंकज चौधरी कुर्मी समुदाय से आते हैं, जो ओबीसी वर्ग का नेतृत्व करते है. उनकी नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की जातीय समीकरण मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. नए अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को हुए नुकसान से उबरना, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी 2026 पंचायत चुनावों की तैयारी करना होगी. लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें SIR को लेकर नया टास्क दे दिया है. SIR में बीजेपी वोटर्स के नाम कटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विशेष जोर दिया. उन्होंने दावा किया कि SIR प्रक्रिया में करीब चार करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं या शामिल नहीं हो पाए हैं, जिनमें से अधिकांश भाजपा समर्थक हैं. SIR की मेहनत 2027 में दिखेगी योगी ने कहा कि राज्य की आबादी को देखते हुए मतदाताओं की संख्या बढ़नी चाहिए थी, लेकिन यह घट गई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बूथ स्तर पर मेहनत करें, फर्जी नामों पर आपत्ति दर्ज कराएं और योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ें. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि SIR में की गई यह मेहनत 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन-चौथाई बहुमत से जीत दिलाएगी. पंकज चौधरी के लिए पहला टास्क पंकज चौधरी की नियुक्ति को मिशन-2027 से पहले एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती और OBC वोट बैंक को एकजुट करने पर फोकस रहेगा. निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नए अध्यक्ष को पार्टी का झंडा सौंपकर शुभकामनाएं दीं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए हैट्रिक का मौका है, लेकिन विपक्ष के PDA गठजोड़ और लोकसभा में मिले झटके के बाद संगठन को नई ऊर्जा देने की जरूरत है. पंकज चौधरी के सामने यह सेमीफाइनल जैसी चुनौती होगी.
Pankaj Chaudhary News Bjp Chief Sir In Up Task For Pankaj Chaudhary मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Karnataka CM Row: डीके शिवकुमार ही बनेंगे CM! कांग्रेस MLA की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कब सभालेंगे कुर्सी?कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के अंदर कुर्सी की लड़ाई अपने चरम पर पहुंच गई है। इस बीच सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए तारीख बताई है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री कब
Read more »
CM Pinarayi Vijayan: പ്രതീക്ഷിച്ച ഫലമല്ല ഉണ്ടായത്; ആവശ്യമായ തിരുത്തലുകൾ വരുത്തി മുന്നോട്ടു പോകുമെന്ന് മുഖ്യമന്ത്രി പിണറായി വിജയൻഇതിൻറെ കാരണങ്ങൾ വിശദമായി പരിശോധിച്ച്, ആവശ്യമായ തിരുത്തലുകൾ വരുത്തി മുന്നോട്ടു പോകുമെന്നും അദ്ദേഹം പ്രതികരിച്ചു
Read more »
CM योगी की प्रेरणा से कस्टम ज्वेलरी उद्यम ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगीWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
राज्यात येणार सरकारी नोकऱ्यांचा पूर! फडणवीस विधानसभेत म्हणाले, 'पुढील दोन वर्षांत...'CM Devendra Fadnavis On Employment: महाराष्ट्रामधील रोजगार निर्मितीबद्दलची सविस्तर माहिती फडणवीस यांनी गुंतवणुकीचा संदर्भ देत भाषणातून दिली. त्यावेळी त्यांनी महाभरतीचाही उल्लेख केला.
Read more »
महाराष्ट्र दिवाळखोरीच्या मार्गावर? 'लाडकी बहीण' बंद होणार? फडणवीस म्हणाले, 'निवडणूक झाली की...'CM Devendra Fadnavis On Financial Condition Of State: मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी विरोधकांकडून वारंवार उपस्थित केल्या जाणाऱ्या काही मुद्यांवर अगदी स्पष्टपणे भाष्य केलं.
Read more »
गोवा अग्निकांड- खाना खाने निकले तो पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स: थाईलैंड में डिपोर्टेशन प्रोसेस जारी; कल तक भारत ल...Goa Nightclub Fire Accident Investigation Update; Follow Goa CM Pramod Sawant, Birch By Romeo Lane Club And Panaji Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
