Maithili Thakur News- पटना में CJI सूर्यकांत ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति की सराहना की। मैथिली ने अमीर खुसरो की छाप तिलक सब छीनी रे गाकर समां बांध दिया। CJI ने उनसे पूछा, आपने खुसरो को गाया...
डिजिटल डेस्क, दरभंगा। CJI Suryakant Maithili Thakur : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आवास पर शुक्रवार की शाम सजी सांस्कृतिक संध्या केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय कला, न्याय और संवेदना के सुंदर संगम की गवाह बनी। मंच पर थीं लोकगायिका और अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और श्रोताओं में देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत। गायन नहीं एक सूफियाना यात्रा मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति जैसे-जैसे आगे बढ़ी, माहौल में संगीत नहीं, अनुभूति घुलती चली गई। जब उन्होंने अमीर खुसरो की अमर रचना “छाप तिलक सब छीनी रे” को स्वर दिया, तो यह केवल गायन नहीं रहा—वह एक सूफियाना यात्रा बन गई। प्रस्तुति समाप्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने उन्हें सम्मानित किया और जो कहा, वही इस शाम की आत्मा बन गई। मुख्य न्यायाधीश ने मुस्कराते हुए मैथिली ठाकुर से पूछा—“आपने खुसरो को गाया… या जिया?” छाप तिलक सब छीनी यह प्रश्न प्रशंसा से कहीं आगे था। यह उस गहराई की स्वीकृति थी, जिसमें खुसरो की रचना सिर्फ सुरों में नहीं, बल्कि भावों में उतर आती है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मैथिली को विशेष रूप से “छाप तिलक सब छीनी” के लिए बधाई दी और कहा— “God bless you.
” शनिवार को मैथिली ठाकुर ने इन यादगार क्षणों की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा कीं। तस्वीरों में सम्मान का भाव भी है और संगीत से उपजी आत्मीयता भी। गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पटना हाईकोर्ट परिसर में एडीआर भवन, सभागार, प्रशासनिक ब्लॉक, बहुमंजिला पार्किंग, आईटी भवन, आवासीय परिसर, महाधिवक्ता कार्यालय के एनेक्स भवन और अस्पताल भवनों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही गया स्थित जजेज गेस्ट हाउस का ई-उद्घाटन भी पटना से किया जाएगा। पुनपुन प्रखंड के पोठही गांव में प्रस्तावित बिहार न्यायिक अकादमी के नए कैंपस के भूमि पूजन समारोह में भी उनकी भागीदारी तय है। इन कार्यक्रमों में सर्वोच्च न्यायालय और पटना हाईकोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश शामिल हो रहे हैं। फारसी और हिंदवी के बीच सेतु जहां तक अमीर खुसरो का सवाल है, तो 13वीं-14वीं शताब्दी के इस महान सूफी कवि को भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की आत्मा कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। “तूती-ए-हिंद” कहलाने वाले खुसरो ने फारसी और हिंदवी के बीच सेतु बनाकर कविता और संगीत को जन-जन तक पहुंचाया। कव्वाली, ख्याल और तराना जैसी शैलियों में उनका योगदान आज भी जीवित है। शब्दों से पहले संवेदना मैथिली ठाकुर की गायकी में खुसरो की रचनाएं इसलिए अलग चमकती हैं, क्योंकि वहां शब्दों से पहले संवेदना बोलती है। “छाप तिलक सब छीनी” हो या “ऐ री सखी मोरे पिया घर आए”, मैथिली के स्वर खुसरो की रूह से संवाद करते प्रतीत होते हैं। शायद इसी वजह से उस शाम न्याय के सर्वोच्च आसन पर बैठे व्यक्ति ने यह नहीं पूछा कि आपने खुसरो को कितना अच्छा गाया, बल्कि यह पूछा कि आपने खुसरो को गाया नहीं जिया। यही सवाल उस सांस्कृतिक संध्या की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गई। कल शाम माननीय चीफ जस्टिस पटना हाईकोर्ट के आवास पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने का सौभाग्य मिला। माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया श्री सूर्य कांत जी की गरिमामयी उपस्थिति और उनका स्नेहिल आशीर्वाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा। सभी लॉर्डशिप्स एवं उनके परिवारजनों से मिलकर मन… pic.twitter.com/bQLfcKpxjA— Maithili Thakur January 3, 2026
Maithili Thakur Amir Khusro Chhap Tilak Sab Chheeni Patna High Court Cultural Evening BJP MLA Maithili Thakur Indian Folk Music Bihar Judicial Events Patna CJI Suryakant Maithili Thakur Chhap Tilak Sufi Music Patna High Court News Maithili Thakur News Amir Khusro Sufi Song CJI Cultural Program Patna High Court Event Indian Classical Music Darbhanga News Darbhanga Latest News Darbhanga News In Hindi Darbhanga Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बल्लारी में झड़प: वाल्मीकि बैनर फाड़ने पर BJP विधायक समेत 11 पर FIR, एक की मौतकर्नाटक के बल्लारी में वाल्मीकि बैनर फाड़ने को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना 3 जनवरी को शहर में वाल्मीकि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से पहले पोस्टर-बैनर लगाने को लेकर हुई थी।
Read more »
West Bengal Assembly Election 2026: শুভেন্দুকে দিয়ে হবে না...? ছাব্বিশের আগে ফ্রন্টফুটে ফিরেই স্ট্রেট ব্যাটে ছক্কা হাঁকালেন দিলীপ ঘোষ! পেলেন ঘরও...Dilip Ghosh mega comeback in Bengal BJP before West Bengal Assembly Election 2026 his comment on Suvendu Adhikari
Read more »
कालबेलिया समाज को टीना डाबी ने दी गुड़ न्यूज, BJP नेता भी खुशी से गदगदनए साल की शुरुआत में बाड़मेर के कालबेलिया समाज को सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बड़ा गिफ्ट मिला है। लंबे समय से चली आ रही श्मशान भूमि की मांग को जिला प्रशासन ने पूरा कर दिया। कलेक्टर टीना डाबी और BJP नेता खारा समाज को पट्टा सौंपा ।
Read more »
Suvendu Adhikari: ২০০ নয়, ২২০টি আসন পাব, শাহের থেকেও বেশি টার্গেট দিলেন শুভেন্দু!LOP Suvendu Adhikari sets target for BJP even bigger than amit shah in West Bengal Assembly Election 2026
Read more »
Jharkhand News: रांची में ‘मनरेगा’ बनाम ‘जी राम जी’ को लेकर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामनेJharkhand News in Hindi | Jharkhand | political tussle intensifies in Ranchi over MNREGA versus G Ram G | Ranchi News | Congress | BJP | Congress vs BJP | MNREGA vs G RAM G | Jharkhand Politics |
Read more »
West Bengal Assembly Election 2026: কে পারবে, না পারবে... শুভেন্দুতে সুর নরম! ব্যাকফুটে ডিফেন্স খেললেন দাবাং দিলীপ! বললেন, পার্টি...Dilip Ghosh controversy remark on Suvendu Adhikari after comeback in Bengal BJP before West Bengal Assembly Election 2026
Read more »
