Supreme Court Chief Justice (CJI) Surya Kant Update; भारत के नए मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कार्यभार संभालते ही सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने मामलों की अर्जेंट लिस्टिंग के लिए ओरल
पहले ही दिन ओरल मेंशनिंग बंद की, अब लिखित अपील होगी; कहा- न्याय रुकना नहीं चाहिएभारत के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कार्यभार संभालते ही सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने मामलों की अर्जेंट लिस्टिंग के लिए ओरल मेंशनिंग बंद की है। पहले दिन जस्टिस सूर्यकांत ने लगभग 2 घंटे की कार्यवाही में 17 मामलों की सुनवाई की। सीजेआई सूर्यकांत से पहले पूर्व CJI संजीव खन्ना ने भी मौखिक मेंशनिंग की प्रथा बंद की थी। पूर्व CJI बी.
आर. गवई ने इसे दोबारा शुरू किया था। CJI सूर्यकांत ने कहा- अब केवल लिखित मेंशनिंग स्लिप ही मान्य होगी। असाधारण परिस्थितियों, जैसे- डेथ पेनल्टी या व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मामलों में ही मौखिक मेंशनिंग सुनी जाएगी। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा कि फाइल भले ही अटके, न्याय रुकना नहीं चाहिए। जस्टिस सूर्यकांत ने 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में हिंदी में शपथ ली। वर्तमान CJI बीआर गवई का कार्यकाल रविवार 23 नवंबर को खत्म हुआ। जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे और उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा।न्याय कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं, यह सबका अधिकार है। न्याय जल्द सुलभ हो यही मेरी पहली प्राथमिकता है। कतार में आखिरी व्यक्ति तक न्याय सुलभ हो तो ही समझूंगा कि मैंने राष्ट्र की सेवा की।टेक्नाेलॉजी का उपयोग लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए होना चाहिए न कि नागरिकों को दूर करने के लिए। लोगों को लगना चाहिए कि तकनीक का इस्तेमाल परेशानी का सबब न होकर उनके काम में मददगार साबित हुआ। सुनवाई से लेकर फैसले की प्रति तक सब आसानी से उपलब्ध होना चाहिए।मेरा मानना है कि लोगों को यह नहीं लगना चाहिए कि अदालतें उनकी पहुंच से दूर हैं या फिर वे अपनी बात कोर्ट में नहीं रख सकते हैं। एक फाइल में मामला भले ही रुका रह जाए, लेकिन न्याय को रुकने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जल्दी न्याय की उम्मीद बढ़ेगी तो लोगों का विश्वास न्यायपालिका में बढ़ेगा। मैं तुम्हें कोर्ट में देख लूंगा... लोगों में इस विश्वास को बनाए रखना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।सहमति आधारित समाधान को समझौता नहीं समझना चाहिए। यह ऐसे न्याय का रूप है जिसमें लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने की जरूरत नहीं रहती। मेरा प्रयास रहेगा कि जल्द और सुलभ न्याय सबकी पहुंच में हो। वकीलों और याचियों को इससे जोड़ने की ज्यादा कोशिशें की जाएंगी।न्याय की सफलता का वास्तविक पैमाना यही है कि कानून समाज के सबसे वंचित व्यक्ति तक कितनी मजबूती से पहुँचता है। सबसे कमजोर समझा जाना वाला व्यक्ति जब न्याय पाने के पूरे विश्वास के साथ कोर्ट पहुंचता है तो यह न्यायपालिका की सफलता है।जस्टिस सूर्यकांत को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। इसके बाद CJI सूर्यकांत ने PM मोदी समेत अन्य लोगों से मुलाकात की। वे पूर्व CJI बीआर गवई से गले मिले। इस समारोह में ब्राजील समेत सात देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार किसी CJI के शपथ ग्रहण में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी रही। समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्य भी पहुंचे। इस दौरान पूर्व CJI गवई ने एक नई मिसाल कायम की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने अपनी आधिकारिक गाड़ी राष्ट्रपति भवन में ही अपने उत्तराधिकारी जस्टिस सूर्यकांत के लिए छोड़ दी।शपथ के बाद CJI सूर्यकांत राष्ट्रपति मुर्मू के पास पहुंचे और उनका अभिवादन किया।CJI सूर्यकांत ने ससुर राम प्रताप और सास आरती शर्मा के पैर छुए।CJI सूर्यकांत पूर्व CJI बीआर गवई के गले भी मिले। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, PM नरेंद्र मोदी, CJI सूर्यकांत, पूर्व CJI बीआर गवई और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। पूर्व वाइस प्रेसिडेंट जगदीप धनखड़ और पूर्व CJI भूषण रामकृष्ण गवई सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में नजर आए।CJI सूर्यकांत ने बेंच जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर के साथ कोर्ट रूम नंबर 1 में आधिकारिक कार्यवाही शुरू की। जस्टिस सूर्यकांत अब पांच मेंबर वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के हेड भी होंगे। पांच मेंबर वाला कॉलेजियम जो सुप्रीम कोर्ट के जजों को चुनता है और हाईकोर्ट के जजों के ट्रांसफर पर फैसला करता है, उसमें अब CJI कांत और जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस एमएम सुंदरेश शामिल होंगे। तीन सदस्यों वाले कॉलेजियम में, जो हाईकोर्ट के जजों को चुनता है, CJI और जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्ना सदस्य होंगे। भले ही जस्टिस कांत का CJI के तौर पर लगभग 14 महीने का कार्यकाल है, कॉलेजियम में सिर्फ एक बदलाव होगा, जब जस्टिस माहेश्वरी 28 जून, 2026 को रिटायर होंगे। जस्टिस पीएस नरसिम्हा कॉलेजियम के सदस्य बनेंगे। CJI कांत के रिटायर होने के बाद, जस्टिस जेबी पारदीवाला कॉलेजियम में शामिल होंगे।जस्टिस सूर्यकांत के पिता मदनमोहन शास्त्री संस्कृत के शिक्षक और प्रसिद्ध साहित्यकार थे। मां शशि देवी गृहिणी थीं। बड़े भाई ऋषिकांत सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, दूसरे भाई शिवकांत डॉक्टर और तीसरे देवकांत आईटीआई से रिटायर्ड हैं। बहन कमला देवी सबसे बड़ी हैं। जस्टिस सूर्यकांत सबसे छोटे हैं। बड़े भाई ऋषिकांत ने बताया, सूर्यकांत ने 10वीं तक पढ़ाई गांव पेटवाड़ में की। इसके बाद पहली बार शहर देखा था। सूर्यकांत के बड़े भाई देवकांत ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत की पत्नी सविता सूर्यकांत हैं और वह कॉलेज में प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुई हैं। वह इंग्लिश की प्रोफेसर रही हैं। उनकी 2 बेटियां हैं- मुग्धा और कनुप्रिया। दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही हैं। भाई ऋषिकांत ने बताया, सूर्यकांत के विवाह की बात चली तो उन्होंने कहा था दहेज में एक चम्मच भी नहीं लूंगा। विवाह 1987 में जींद की सविता शर्मा से हुआ।सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत कई कॉन्स्टिट्यूशनल बेंच का हिस्सा रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वे संवैधानिक, मानवाधिकार और प्रशासनिक कानून से जुड़े मामलों को कवर करने वाले 1000 से ज्यादा फैसलों में शामिल रहे। उनके बड़े फैसलों में आर्टिकल 370 को निरस्त करने के 2023 के फैसले को बरकरार रखना भी शामिल है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की फुल बेंच का हिस्सा थे जिसने 2017 में बलात्कार के मामलों में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर जेल में हुई हिंसा के बाद डेरा सच्चा सौदा को पूरी तरह से साफ करने का आदेश दिया था। जस्टिस सूर्यकांत उस बेंच का हिस्सा थे जिसने कॉलोनियल एरा के राजद्रोह कानून को स्थगित रखा था। साथ ही निर्देश दिया था कि सरकार की समीक्षा तक इसके तहत कोई नई FIR दर्ज न की जाए। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन समेत समस्त बार एसोसिएशनों में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने का निर्देश देने का श्रेय भी जस्टिस सूर्यकांत को दिया जाता है। जस्टिस सूर्यकांत सात जजों की बेंच में शामिल थे जिसने 1967 के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फैसले को खारिज कर दिया था। यूनिवर्सिटी के संस्थान के अल्पसंख्यक दर्जे पर पुनर्विचार का रास्ता खुल गया था। वे पेगासस स्पाइवेयर मामले की सुनवाई करने वाली बेंच का हिस्सा थे, जिसने गैरकानूनी निगरानी के आरोपों की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट का एक पैनल बनाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में खुली छूट नहीं मिल सकती।जस्टिस सूर्यकांत ने बिहार में SIR से जुड़े मामले की सुनवाई भी की। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को रेखांकित करने वाले एक आदेश में जस्टिस सूर्यकांत ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 65 लाख नामों की डीटेल सार्वजनिक की जाए।ऋषिकांत ने बताया, ‘एक भाई डॉक्टर बना तो पिताजी चाहते थे सूर्यकांत इंजीनियर बनें, लेकिन उन्होंने कानून पढ़ा। पढ़ने में तेज थे। सूर्यकांत अभी भी गांव से जुड़े हैं। गांव के दोनों स्कूल के टॉपर्स को सम्मानित करने हर साल आते हैं। गांव में पूर्वजों के नाम पर एक तालाब है। वहां जरूर जाते हैं। जब भी आते हैं बथुआ, बाजरे की रोटी, कढ़ी बनती है।’ हिसार से 50 किमी दूर दस हजार आबादी वाले पेटवाड़ का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। गांव में एक गौरव पट्ट लगे हैं। एक शिलालेख पर गांव के 5 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दूसरे पर दो शहीद जवान और तीसरे पर बड़े पदों पर पहुंचे 26 लोगों के नाम लिखे हैं। इनमें आईएएस, आईपीएस, वैज्ञानिक, डाॅक्टर आदि शामिल हैं। इसमें सबसे ऊपर जस्टिस सूर्यकांत का नाम है। जस्टिस सूर्यकांत बड़े भाई ऋषिकांत और भाभी राजबाला के साथ गांव में रहते हैं।जस्टिस सूर्यकांत के भाई बोले- पिता जातिवाद के खिलाफ रहे, चारों बेटों के नाम के पीछे कांत जोड़ा जस्टिस सूर्यकांत के भाई ऋषिकांत ने बताया कि शुरू से ही वह संयुक्त परिवार में रहे हैं। पिता और दो ताऊ सभी एक साथ रहते थे। पिता जातिगत भेदभाव में विश्वास नहीं रखते थे। उनके परदादा टीचर थे। पिता भी संस्कृत के टीचर रहे। इसलिए चारों भाइयों का ऋषिकांत, शिवकांत, देवकांत और सूर्यकांत नाम रखा, ताकि समाज में एक अलग पहचान बने।राख का 15 किमी ऊंचा गुबार उठा; 4300 किमी दूर दिल्ली पहुंचा, कई उड़ानें रद्दभोपाल में अजाक्स प्रांताध्यक्ष बनने पर दिया बयान; ब्राह्मण समाज ने बताया अपमान, करेगा आंदोलनसुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और पार्टियों को नोटिस देकर जवाब मांगाहरियाणा में बढ़ने लगी ठिठुरन, नारनौल सबसे ठंडा रहाअगले 2 दिन मौसम सामान्य, फिर ठंड बढ़ेगीझारखंड में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाजउत्तराखंड में पारा गिरा, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 12°C
Surya Kant Oath Ceremony Surya Kant Oath Ceremony Guest List Surya Kant Oath Ceremony Invitees
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जस्टिस सूर्यकांत ने ली 53वें CJI पद की शपथजस्टिस सूर्यकांत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल लगभग 15 महीने का होगा और वे 09 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे। जस्टिस सूर्यकांत ने CJI भूषण आर गवई की जगह ली है। उन्होंने 1984 में वकालत शुरू की और विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद CJI बने।
Read more »
26 को मुसलमानों के लिए क्या बदलने वाला है...इस्लामी कुप्रथा का अंत या साफ होगा 'जाला'CJI Suryakant Bench: मुस्लिम महिलाओं की गरिमा के खिलाफ एक और इस्लामी कुप्रथा के दिन लदने वाले हैं।
Read more »
CJI की शपथ लेते ही कितनी सैलरी लेंगे जस्टिस सूर्यकांत, सरकार से मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं; जानकर रह जाएंगे दंगCJI Surya Kant Salary And Goverment Facilities: देश में CJI का पद संभालने के बाद जस्टिस सूर्यकांत को अच्छी तनख्वाह के साथ ही कई सरकारी सुख-सुविधाएं दी जाएंगी.
Read more »
New CJI Justice Surya Kant: ঐতিহাসিক ৩৭০ ধারা বাতিল থেকে বিহার SIR! ১৫ মাসের জন্য ভারতের ৫৩তম প্রধান বিচারপতি জাস্টিস কান্ত... বেতন ও সম্পত্তি...New CJI Justice Surya Kant, who is New Chief Justice of India, New CJI salary and net worth
Read more »
पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति भवन में ही क्यों छोड़ दी अपनी ऑफिशियल मर्सिडीज कार? सामने आई वजहपूर्व CJI बीआर गवई ने रिटायरमेंट के बाद अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ दी ताकि नए CJI सूर्यकांत को सुविधा हो। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद लेने से भी इनकार कर दिया। राष्ट्रपति मुर्मु ने जस्टिस सूर्यकांत को 53वें CJI के रूप में शपथ दिलाई। गवई ने कॉलेजियम सिस्टम का समर्थन किया और क्रीमी लेयर को SC वर्ग में लागू करने की बात कही। CJI सूर्यकांत ने...
Read more »
CJI सूर्यकांत: पहले दिन 17 मामलों की सुनवाई, 9 फरवरी 2027 तक रहेगा कार्यकाल; कोलेजियम में होगा सिर्फ एक बदलावजस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल नौ फरवरी, 2027 तक रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर महात्मा गांधी और आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।...
Read more »
