CDS जनरल अनिल चौहान को मिला एक्सटेंशन, 30 मई 2026 तक बढ़ा कार्यकाल, क्‍या थी वजह?

Chief Of Defence Staff News

CDS जनरल अनिल चौहान को मिला एक्सटेंशन, 30 मई 2026 तक बढ़ा कार्यकाल, क्‍या थी वजह?
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफIndian Defence Reformsभारतीय रक्षा सुधार
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

जनरल अनिल चौहान का CDS कार्यकाल 2026 तक बढ़ा, उन्होंने सेना में कई अहम पद संभाले हैं. उनके नेतृत्व में रक्षा सुधार और थिएटर कमांड पर तेज़ी से काम हो रहा है.

भारत सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है. अब वे 30 मई 2026 तक या फिर अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे.

जनरल अनिल चौहान सितंबर 2022 से देश के CDS के रूप में कार्यरत हैं. उनके नेतृत्व में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच संयुक्त संचालन और रक्षा सुधारों की दिशा में कई अहम कदम उठाए गए हैं. मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, चीन और पाकिस्तान की चुनौतियां, और आधुनिक युद्ध की बदलती जरूरतों के मद्देनज़र उनका एक्सटेंशन भारतीय रक्षा व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जनरल चौहान भारतीय सेना में 1981 में कमीशन हुए थे. अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने कई अहम कमांड और स्टाफ अप्वाइंटमेंट्स संभाले. उन्हें देश की रक्षा सेवाओं में योगदान के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल , उत्तम युद्ध सेवा मेडल , अति विशिष्ट सेवा मेडल , सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाज़ा गया है. सीडीएस की स्थापना 2019 में भारत की सैन्य संरचना को आधुनिक और संयुक्त बनाने के लिए की गई थी. यह पद तीनों सेनाओं के बीच समन्वय स्थापित करने और रक्षा मंत्रालय के साथ तालमेल बिठाने में अहम भूमिका निभाता है. जनरल चौहान इस जिम्मेदारी को निभाने वाले दूसरे अधिकारी हैं. क्‍या हो सकती है वजह जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ाने के पीछे कई अहम कारण हो सकते हैं. सरकार का फोकस डिफेंस सेक्‍टर में बड़े सुधार करने का है. जो शुरू भी हो चुके हैं. इनकी राह में कोई रुकावट न आए, इसलिए कार्यकाल बढ़ाया गया होगा. CDS की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के बीच बेहतर तालमेल और संसाधनों का संयुक्त उपयोग सुनिश्चित करना है. जनरल चौहान के नेतृत्व में थिएटर कमांड जैसे बड़े सुधारों पर काम हो रहा है, जिसे पूरा करने के लिए स्थिरता और निरंतरता जरूरी है. उनकी रणनीतिक समझ और अनुभव काफी काम आ रहा है. 1981 में कमीशन हुए चौहान ने कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ पदों पर सेवा की है. उनका अनुभव उन्हें जटिल हालात में भी संतुलित निर्णय लेने की क्षमता देता है. बिप‍िन रावत के बाद बदले थे नियम सरकार ने 28 दिसंबर 2019 को सेना के सर्विस रूल में बदलाव कर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद बनाया था. देश के पहले CDS बने जनरल बिपिन रावत, लेकिन उनकी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद यह पद लंबे समय तक खाली रहा. इस दौरान उनकी जिम्मेदारियां अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गईं. फ‍िर सरकार ने नया गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें CDS की नियुक्ति को लेकर अहम बदलाव किए गए. इसके तहत सर्विंग और रिटायर्ड 3-स्टार अधिकारी जैसे लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल को भी CDS चुना जा सकता है. साथ ही यह भी तय किया गया है कि CDS पद के लिए रिटायर्ड 3-स्टार और 4-स्टार अधिकारी की उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इस नियम के चलते हाल ही में रिटायर हुए तीनों सेना प्रमुख रेस से बाहर हो गए हैं. इस बदलाव के बाद CDS की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज़ होने की उम्मीद है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ Indian Defence Reforms भारतीय रक्षा सुधार General Anil Chauhan जनरल अनिल चौहान CDS Tenure Extension सीडीएस कार्यकाल विस्तार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सिप्ला में बड़े बदलाव की तैयारी: उमंग वोहरा की विदाई, अचिन गुप्ता संभाल सकते हैं कमानसिप्ला में बड़े बदलाव की तैयारी: उमंग वोहरा की विदाई, अचिन गुप्ता संभाल सकते हैं कमानसिप्ला कंपनी में शीर्ष प्रबंधन में बड़े बदलाव की संभावना है, वर्तमान MD और GCEO उमंग वोहरा 2026 तक पद छोड़ सकते हैं, अचिन गुप्ता को कमान सौंपे जाने की संभावना है।
Read more »

ಈ ದೀಪಾವಳಿಗೆ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರ ಕೈ ಸೇರಲಿದೆ 28 ಸಾವಿರ ಹೆಚ್ಚುವರಿ ಮೊತ್ತ : ಸಂಪೂರ್ಣ ಲೆಕ್ಕಾಚಾರ ಇಲ್ಲಿದೆಈ ದೀಪಾವಳಿಗೆ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರ ಕೈ ಸೇರಲಿದೆ 28 ಸಾವಿರ ಹೆಚ್ಚುವರಿ ಮೊತ್ತ : ಸಂಪೂರ್ಣ ಲೆಕ್ಕಾಚಾರ ಇಲ್ಲಿದೆ7 ನೇ ವೇತನ ಆಯೋಗದ ಅಡಿಯಲ್ಲಿನ ಅಂತಿಮ ಡಿಎ ಹೆಚ್ಚಳವಾಗಿದೆ. ಜನವರಿ 1, 2026 ರಿಂದ, ಮುಂಬರುವ 8ನೇ ವೇತನ ಆಯೋಗದ ಅಡಿಯಲ್ಲಿ ವೇತನ ಮತ್ತು ಪಿಂಚಣಿಗಳನ್ನು ಪುನರ್ರಚಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ.
Read more »

விஜய்க்காக இறங்கி வந்த அன்புமணி! தமிழக அரசியலில் நெகிழ்ச்சி சம்பவம்!விஜய்க்காக இறங்கி வந்த அன்புமணி! தமிழக அரசியலில் நெகிழ்ச்சி சம்பவம்!தமிழக வெற்றிக் கழகத் தலைவர் விஜய் 2026 சட்டமன்ற தேர்தலை முன்னிட்டு, ஒவ்வொரு சனிக்கிழமையும் தமிழகம் முழுவதும் மக்களை சந்தித்து தீவிர பிரச்சாரத்தில் ஈடுபட்டு வருகிறார்.
Read more »

CA जनवरी 2026 एग्‍जाम कैलेंडर जारी: सिंगल शिफ्ट में होंगे पेपर; ICAI ने जारी की डेटशीट और एग्‍जाम पैटर्नCA जनवरी 2026 एग्‍जाम कैलेंडर जारी: सिंगल शिफ्ट में होंगे पेपर; ICAI ने जारी की डेटशीट और एग्‍जाम पैटर्नCA January 2026 exam calendar released All Exams to be conducted in Single Shift
Read more »

CBSE Datesheets 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की टेंटेटिव डेटशीट की जारी, यहां देखें पूरी जानकारीCBSE Datesheets 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की टेंटेटिव डेटशीट की जारी, यहां देखें पूरी जानकारीसीबीएससी की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी गई है। बोर्ड के मुताबिक वर्ष 2026 की परीक्षाओं में करीब 45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 लेकर 15 जुलाई 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी यहां...
Read more »

CBSE Board Exams Date Sheet 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट सामने आई, जानें कब होगा एग्जामCBSE Board Exams Date Sheet 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट सामने आई, जानें कब होगा एग्जामCBSE Board Exams Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की 2026 की टेंटेटिव डेटशीट को जारी कर दिया है. इसके अनुसार, 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं हो सकती हैं. करीब 45 लाख छात्र परीक्षा में बैठने वाले हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:17