केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीबीएसई 10th सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 15 से 22 जुलाई तक एवं 12th सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन एक दिन में 15 जुलाई को करवाया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। स्टूडेंट्स तुरंत ही वेबसाइट या इस पेज से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई 10th 12th सप्लीमेंट्री एग्जाम की शुरुआत 15 जुलाई से होगी। जिन भी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनको एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। ऐसे में सीबीएसई की ओर से एग्जाम शुरू होने से पहले छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा गए हैं। स्टूडेंट्स तुरंत ही CBSE Supplementary Admit Card ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbse .
gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स प्रवेश पत्र जारी होने के बाद स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक स्वयं ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां स्टेप्स प्रदान कर रहे हैं जिनको फॉलो करके आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है- सीबीएसई कम्पार्टमेंट एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर परीक्षा संगम बॉक्स में क्लिक करके आगे कंटीन्यू लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्कूल और एग्जाम एक्टिविटीज पर क्लिक करना होगा। अब आपको एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है और यूजर आईडी, पासवर्ड एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करना है। इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल सकेंगे। CBSE Class 10th 12th Supplementary Exam Admit Card 2024 Link इन डेट्स में होनी हैं 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं सीबीएसई बोर्ड की ओर से सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है। डेटशीट के मुताबिक 12वीं सप्लीमेंट्री के सभी विषयों की परीक्षा केवल एक दिन 15 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन 15 से लेकर 22 जुलाई 2025 तक करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सीबीएसई की ओर से दोनों ही कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। हालांकि, कुछ पेपर्स को हल करने के लिए 3 घंटे एवं कुछ को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा। कुछ प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक एवं कुछ पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से दोपहर 01:30 रहेगी। यह भी पढ़ें- CBSE Supplementary Exam 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी, इन डेट्स में होंगी परीक्षाएं
Cbse Supplementary Exams 2025 Cbse Supplementary Exam Date 2025 Cbse Compartment Exam 2025 Cbse Gov In Cbse Compartment Admit Card 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RRB NTPC Admit Card 2025 Link: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड, परीक्षा 5 जून सेरेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से नटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र rrb ntpc admit card download ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम का आयोजन 5 से 25 जून 2025 तक कुल 16 दिनों में आयोजित की...
Read more »
RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी ने जारी किए एडमिट कार्ड, ये रहा हॉल टिकट डाउनलोड करने का टिकटRRB NTPC Admit Card 2025: अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए RRB NTPC परीक्षा 5 जून 2025 से शुरू होकर 24 जून 2025 तक चलेगी.
Read more »
Rajasthan PTET Admit Card 2025 OUT: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड Link ptetvmoukota2025.in पर एक्टिव, यहां से करें डाउनलोडवर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2025 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 15 जून 2025 को राज्य के 41 जनपदों में करवाया...
Read more »
CBSE में नौकरी के लिए भरा था फॉर्म, इन पोस्ट के लिए एग्जाम की डेट फाइनलCBSE Recruitment 2025: सीबीएसई परीक्षा की डेट, टाइम और सेंटर की जानकारी वाले एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी करेगा.
Read more »
Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड इस डेट से कर पाएंगे डाउनलोड, 16 जुलाई से परीक्षा होगी स्टार्टबिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई एवं 3 अगस्त 2025 को प्रतिदिन एक शिफ्ट में करवाया जाएगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगी। अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर रिपोर्ट करना होगा। एडमिट कार्ड 9 जुलाई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए...
Read more »
CBSE Supplementary Exam 2025: 15 जुलाई से शुरू होगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा, यहां देखें पूरी डेटशीटCBSE Supplementary Exam 2025 Datesheet: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है. ये परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होगी. खबर में पढ़ें पूरी डिटेल.
Read more »
