CBSE 10th-12th Board Practical Exam: सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित किए जाएंगे. बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख के साथ परीक्षाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) और दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.
CBSE 10th , 12th Datesheet 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर 2024 से शुरू होंगे. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है.
जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर शेड्यूल और SOPs का नोटिस चेक कर सकते हैं. सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित किए जाएंगे. बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख के साथ परीक्षाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "शीतकालीन स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सत्र 2024-25 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन 5 नवंबर, 2024 से 5 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा."इसके अलावा, बोर्ड के परीक्षा उपनियमों और अध्ययन योजना के अनुसार, भारत और विदेशों में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल असेसमेंट 1 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे. हालांकि, मौसमी परिस्थितियों के कारण शीतकालीन स्कूलों को पूरे जनवरी में बंद रखा जा सकता है.यहां देखें सीबीएसई का जरूरी नोटिस-सर्दियों में आयोजित होने वाले स्कूलों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, जिसमें छात्रों की फाइनल लिस्ट तैयार करना, यह सुनिश्चित करना कि केवल ऑनलाइन उम्मीदवारों की सूची में शामिल लोग ही भाग लें, क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से बाहरी परीक्षकों और पर्यवेक्षकों की व्यवस्था करना और समय पर प्रैक्टिकल एग्जाम की सामग्री को पूरा करना और भेजना सुनिश्चित करना शामिल है. Advertisementबोर्ड परीक्षा के लिए 75% अटेंडेंस जरूरीसीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों की 75 प्रतिशत अटेंडेंस होना जरूरी है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों/प्रमुखों को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है. बोर्ड ने सभी स्कूलों को याद दिलाया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति के संबंध में सीबीएसई परीक्षा उपनियमों के नियम 13 और 14 का सख्ती से पालन करना चाहिए.सीबीएसई ने नोटिस में आगे लिखा, 'बोर्ड केवल चिकित्सा आपात स्थिति, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों जैसे आपात स्थितियों के मामलों में 25% छूट देता है, बशर्ते जरूरी दस्तावेज जमा किए गए हों.'15 फरवरी से शुरू हो सकते हैं बोर्ड एग्जामसीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2025 15 फरवरी में शुरू हो सकती हैं, जो अप्रैल तक चलेंगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आगामी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट दिसंबर में जारी कर सकता है.बिना CCTV कैमरे के स्कूल नहीं करा सकेंगे परीक्षासीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि एग्जाम रूम में में पैन, टिल्ट और जूम की सुविधा वाले हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए ताकि किसी भी क्षेत्र या छात्र पर नजर रखी जा सके. अगर किसी स्कूल में सीसीटीवी कैमरों नहीं लगे हैं, तो उस स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं माना जाएगा.Advertisement44 लाख छात्र देंगे बोर्ड परीक्षासीबीएसई के मुताबिक 2024 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 44 लाख छात्र बैठेंगे. इतनी बड़ी संख्या छात्रों की परीक्षा सुचारू और शुचिता पूर्ण ढंग से कराने के लिए सीबीएसई ने यह कदम उठाया है. हर परीक्षा केंद्र में 240 छात्रों के लिए एक व्यक्ति खासतौर पर निगरानी रखने के लिए नियुक्त किया जाएगा. इसकी जानकारी छात्रों और अभिभावकों को भी देने को कहा गया है. विज्ञापन आजतक कैम्पस: आपका पसंदीदा कॉलेज सर्च साथीये भी देखें
CBSE Exam Cbse Board Exam 2025 CBSE Board Practical Exam CBSE Practical Exam Cbse 10Th Board Exam 2025 Cbse 12Th Board Exam 2025 Board Exam 2025 CCTV Examination Education 10Th 12Th Cbse Board Exam Date 2025 Cbse Board Exam 2025 Datesheet Cbse Datesheet सीबीएसई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा बोर्ड परीक्षा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Board Exam 2024: 16 अक्टूबर से शुरू होंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं के इंप्रूवमेंट एग्जाम, डेटशीट जारीHaryana Board 10th, 12th Improvement Exam 2024 Datesheet: हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं या सेकेंडरी एग्जाम 16 अक्टूबर से शुरू होगी और 24 अक्टूबर, 2024 को समाप्त होगी. परीक्षा सभी दिनों में एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
Read more »
CBSE Exam 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस तारीख से शुरू होंगी, नोट कर ले यह तारीखCBSE Board Exam 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2025 फरवरी में शुरू होंगी, जिसका पूरा शेड्यूल बोर्ड की साइट पर जारी होगा. स्टूडेंट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई डेटशीट 2025 को डाउनलोड कर सकेंगे.
Read more »
CBSE Datesheet 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से, जानिए कब आएगी डेटशीटCBSE Board Exam Datesheet 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 44 लाख से अधिक छात्र बैठने वाले हैं. छात्रों को अपनी सीबीएसई डेटशीट और टाइमटेबल का बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड ने हाल ही में बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों को जरूरी निर्देश दिया था. परीक्षाएं केवल उन्हीं स्कूलों में होगी जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे.
Read more »
CBSE Practical Exam 2024-25: यहां नवंबर में ही होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाCBSE Class 10-12 Practical Exam 2024-25 Date: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट आ गई है। ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.
Read more »
CBSE Practical Exams: नवंबर में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं, सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया कार्यक्रम; यहां देखेंCBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की व्यावहारिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर से शुरू होंगी।
Read more »
Board Exam 2025: अटेंडेंस इतनी कम हुई तो नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम, CBSE का सख्त निर्देशCBSE 10th 12th Board Exam 2025: बोर्ड के नियमों के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए छात्रों की कम से कम 75% अटेंडेंस अनिवार्य है. अगर औचक निरीक्षण में बिना बताए छुट्टी पर पाया जाता है, तो यह माना जाएगा कि वे स्कूल में रेगुलर नहीं और ऐसे स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
Read more »
