CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बहुत बड़ा बदलाव किया है. अब क्लास 12 की 1 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपियां) पूरी तरह ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से चेक होंगी. मतलब हर पन्ना स्कैन करके कंप्यूटर पर अपलोड होगा और टीचर घर बैठे या स्कूल के कंप्यूटर लैब में ही मार्क्स डालेंगे.
CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं, लेकिन इस बार सीबीएसई ने क्लास 12 की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है.
अब क्लास 12 की 1 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से चेक होंगी. मतलब हर कॉपी के हर पन्ने को स्कैन करके कंप्यूटर पर अपलोड किया जाएगा और टीचर उसी डिजिटल कॉपी पर मार्क्स डालेंगे. इस प्रक्रिया में कुल 32 करोड़ पन्ने स्कैन और अपलोड होंगे. ये बदलाव क्यों किया गया है? सीबीएसई का कहना है कि पुरानी व्यवस्था में कॉपियां एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसपोर्ट होती थीं, जिसमें बहुत समय और पैसा लगता था. साथ ही टोटलिंग में गलतियां होने का खतरा रहता था. अब ऑन-स्क्रीन मार्किंग से ये सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. जांच ज्यादा तेज, सटीक और पारदर्शी होगी. टीचर अपने स्कूल में रहकर ही मार्किंग कर सकेंगे.उन्हें मूल्यांकन केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे उनकी नियमित पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी. ये सिस्टम पर्यावरण के लिए भी अच्छा है क्योंकि कागज का इस्तेमाल बहुत कम होगा. परीक्षा कब से कब तक चलेगी? सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी. इस दौरान करीब 17 लाख छात्र परीक्षा देंगे. ऑन-स्क्रीन मार्किंग की पूरी प्रक्रिया 7 चरणों में समझिए सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग की पूरी प्रक्रिया को 7 आसान चरणों में बांटा है: पहला चरण: छात्र परीक्षा केंद्र पर कॉपी में लिखेंगे परीक्षा पहले की तरह ऑफलाइन ही होगी. छात्र कॉपी में उत्तर लिखेंगे. विषय के हिसाब से 40 पेज, 32 पेज या 20 पेज की कॉपी इस्तेमाल होगी. दूसरा चरण: परीक्षा खत्म होते ही स्कैनिंग शुरू परीक्षा केंद्र पर ही कॉपियां हाई सिक्योरिटी स्कैनिंग सेंटर में स्कैन की जाएंगी. ये स्कैनिंग स्कूल के कंप्यूटर लैब में होगी. हर पेज की डिजिटल इमेज बनेगी. हर कॉपी को एक यूनिक कोड मिलेगा. जांच के दौरान छात्र का नाम और रोल नंबर नहीं दिखेगा.इससे पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. तीसरा चरण: टीचर लॉगिन करके मार्किंग शुरू करेंगे सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के टीचर अपने ओएसिस आईडी से ऑन-स्क्रीन मार्किंग पोर्टल पर लॉगिन करेंगे. उन्हें पता चलेगा कि आज उन्हें कितनी कॉपियां चेक करनी हैं. चौथा चरण: स्कैन कॉपी टीचर के सामने आएगी छात्र की कॉपी के स्कैन किए हुए पेज टीचर के कंप्यूटर पर दिखेंगे. हर प्रश्न के लिए अलग-अलग मार्क्स का कॉलम होगा. उसमें पूर्णांक लिखे होंगे. टीचर छात्र के जवाब के हिसाब से मार्क्स डालेंगे. ये मार्क्स सिस्टम में अपने आप सेव हो जाएंगे. पांचवां चरण: टोटलिंग खुद हो जाएगी पूरी कॉपी चेक होने के बाद टीचर को जोड़-घटाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिस्टम खुद टोटल निकाल लेगा. छठा चरण: कुछ कॉपियां दोबारा चेक के लिए कुछ कॉपियां री-चेक या मॉडरेशन के लिए वरिष्ठ परीक्षक को दिखाई जा सकती हैं. पूरा ट्रैक रिकॉर्ड सिस्टम में रहेगा.किस टीचर ने कब कितनी देर में मार्किंग की. सातवां चरण: अंक सीधे रिजल्ट डेटाबेस में मार्किंग खत्म होते ही अंक सीधे सीबीएसई के रिजल्ट डेटाबेस में पहुंच जाएंगे. कोई मैनुअल एंट्री या दोबारा सत्यापन की जरूरत नहीं रहेगी. रिजल्ट तय तारीख पर कम विवाद और ज्यादा भरोसे के साथ आएगा. स्कूलों और टीचर्स को क्या तैयार करना होगा? डिजिटल मार्किंग के लिए स्कूल में कंप्यूटर लैब अनिवार्य है. ये चीजें जरूरी हैं: लेटेस्ट इंटरनेट ब्राउजर एडोब रीडर इंस्टॉल होना चाहिए कम से कम 2 एमबीपीएस की स्थिर इंटरनेट स्पीड निर्बाध बिजली की व्यवस्था सभी ओएसिस आईडी वाले टीचर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी. कई बार ड्राई रन होंगे. समस्या आने पर कॉल सेंटर से मदद मिलेगी. बोर्ड निर्देशात्मक वीडियो भी जारी कर रहा है.ये बदलाव 2026 से क्लास 12 की परीक्षाओं में लागू होगा. इससे नकल और गलतियां बहुत कम होंगी. रिजल्ट ज्यादा सटीक और जल्दी आएगा. सभी छात्रों और टीचर्स के लिए ये एक अच्छी शुरुआत है.
Cbse Board CBSE 12Th CBSE 12Th Exam Central Board Of Secondary Education CBSE Board Exam 2026 CBSE DRQ Answer Key 2026 CBSE Paper-Checking Exam Pattern Changes In 2026 CBSE Exam Results India CBSE Gov In CBSE Class 10 CBSE Full Form CBSE Result CBSE Gov In 2025 CBSE Academic CBSE Syllabus CBSE Nic In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP Board Exam 2026: कैसा रहा इंग्लिश का पेपर? बच्चों ने दिए अलग अलग रिएक्शन!MP Board English Exam paper:: मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो गई हैं और पहले दिन कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे. सागर जिले में 142 परीक्षा केंद्रों पर 55 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने पेपर को बेहद आसान और सिलेबस के अंदर बताया.
Read more »
JEE Mains Exam Date 2026: जनवरी में हुए थे जेईई मेन्स एग्जामJEE Mains 2026 Result and FInal Answer Keys Live Updates: IIT-JEE देश के सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) देते हैं। जनवरी 2026 में 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आईआईटी जेईई दिया था, जिसका रिजल्ट किसी भी समय जारी होने वाला है। इसी के साथ, एनटीए जेईई...
Read more »
JAC Board Exam Date 2026: झारखंड बोर्ड 8th 9th 11th व 12th टाइम टेबल में बदलाव, निकाय चुनाव के चलते हुआ चेंजझारखंड बोर्ड की ओर से निकाय चुनाव से डेट्स क्लैश के चलते कक्षा 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स में बदलाव किया गया है। कक्षा के अनुसार संशोधित डेट्स आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।
Read more »
CBSE Board Exam 2026: 12वीं की कॉपियां चेक होने के तरीके में बड़ा बदलाव, 10वीं के छात्रों को मिलेंगे 2 मौकेसीबीएसई ने 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, स्कूलों को 13 फरवरी तक 11वीं और 12वीं के सभी शिक्षकों का डेटा ओएसिस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन न करने पर स्कूलों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है। बोर्ड ने 10वीं के लिए दूसरी परीक्षा और सेक्शन-आधारित...
Read more »
CBSE Class 10 Math Exam Preparation 2026: 10वीं के स्टूडेंट्स न लें स्ट्रेस, कमजोर है मैथ्स तो बोर्ड परीक्षा की तैयारी में फॉलो करें 3 टिप्सCBSE Class 10 Math Exam Preparation 2026: 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स के बीच मैथ्स यानी गणित सबसे कठिन सब्जेक्ट होता है और उसमें पास होने लायक तक अंक लाना उन्हें एक बड़ा टास्क लगता है. आइए 10वीं बोर्ड में मैथ्स में ज्यादा अंक लाने की ट्रिक बताते हैं.
Read more »
IND Vs PAK विवाद सुलझाने में मुबाशिर उस्मानी की भूमिका: उस्मानी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रहे; भारत-पाकिस्त...India Vs Pakistan T20 World Cup 2026 Case; Follow Who Is Mubashshir Usmani, Emirates Cricket Board Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
