CBSE Class 12 Topper 2025, Savi Jain, Success Story: सीबीएसई 12वीं में शामली की सावी जैन ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं. सावी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल को दिया. उनका सपना आईएएस बनने का है.
CBSE Class 12 Topper 2025, Savi Jain, Success Story : सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं. कई प्रतिभाओं ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं, जिसके बाद हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही है. इन्हीं में से एक हैं उत्तर प्रदेश के शामली की छात्रा सावी जैन.
सावी ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 500 में 499 अंक पाए हैं.उन्होने इससे न केवल अपने परिवार का नाम रौशन किया है बल्कि उन्होंने इससे अपने जिले को भी गौरवान्वित किया है आइए आपको बताते हैं कि सावी का सीक्रेट, आखिर सावी ने कैसे तैयारी की कि उन्होंने 500 में से 499 नंबर हासिल किए. CBSE Topper from Shamli UP: सावी जैन शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं.उन्होंने इस सफलता के लिए काफी मेहनत की है.सावी ने एक इंटरव्यू में अपनी सफलता का सीक्रेट बताया.उन्होंने कहा कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थी. स्कूल के बाद वह ट्यूशन जाती थी और फिर कुछ समय आराम करती थी.सावी ने बताया कि उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए एक टाइम टेबल बनाया जिसमें यह तय होता था कि किस विषय पर ध्यान देना है.मेरा लक्ष्य ये था कि मैं हर विषय को अच्छे से समझूं.हर विषय को इतनी अच्छी तरह समझना था कि मैं उसमें कम से कम 99% कांफिडेंस महसूस कर सकूं. और इसका नतीजा यह हुआ कि मुझे हर विषय में अच्छे नंबर मिले सिर्फ एक नंबर और मिल जाते तो मैं शत प्रतिशत नंबर हासिल कर लेती. Savi Jain CBSE Topper: सावी ने किसे दिया सफलता का श्रेय सावी ने सीबीएसई में 499 अंक हासिल करने के पीछे अपनी मेहनत के साथ साथ इसका पूरा श्रेय श्रेय अपने माता-पिता,शिक्षकों और स्कूल को दिया.सावी ने कहा कि उनकी इस सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता,शिक्षकों,प्राचार्य,प्रशासकों और स्कूल निदेशक को जाता है. इन सभी ने मेरी इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मेरी क्षमताओं पर विश्वास किया.सावी की सफलता की सूचना मिलते ही उनके स्कूल में मिठाइयां बांटी गईं और सावी को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. स्कूल के प्राचार्य ने उनकी अनुशासन और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि सावी हमेशा से एक मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं.हमें उन पर गर्व है. Justice BR Gavai: झोपड़पट्टी के सरकारी स्कूल से पढ़े, घर के कामों में बंटाते थे मां का हाथ, अब बनेंगे देश के CJI how to score 99% in CBSE Class 12: किस सब्जेक्ट में कितने नंबर सावी जैन ने पॉलिटिकल साइंस,ज्योग्राफी,पेंटिंग और इंग्लिश इन चारों सब्जेक्टस में 100-100 अंक हासिल किए हैं.हिस्ट्री में उनके 99 नंबर हैं.इस तरह उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं.सावी के पिता की फर्नीचर की दुकान हैं, जबकि मम्मी हाउस वाइफ हैं. सावी जैन सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं.उनका सपना आईएएस बनने का है. 10वीं के रिजल्ट में दिल्ली, नोएडा नहीं हैं आगे, चौंकाने वाला है टॉप रीजन का नाम
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 How To Score 99% In CBSE Class 12 Saavi Jain CBSE Topper CBSE 12Th Result सीबीएसई 12वीं परिणाम CBSE Board सीबीएसई बोर्ड 12Th Exam 12वीं परीक्षा Topper टॉपर CBSE Class 12 Topper 2025 Saavi Jain Success Story Study Tips Saavi Jain CBSE Topper CBSE Topper Shamli UP CBSE 12Th Result 2025 CBSE Class 12 Topper 2025 CBSE Result Digilocker 2025 CBSE Topper Study Tips
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE 10th and 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 मई महीने में होगा घोषित, देखें वीडियोCBSE 10th and 12th Result 2025: CBSE Board Result 2025 will be declared in the month of May, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 मई महीने में होगा घोषित
Read more »
हॉलीवुड ग्लैमरस एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली ने कैसे पायी स्लिम ट्रिम बॉडी, क्या है उनका फिटनेस सीक्रेटब्लेक लाइवली ने फिल्म It Ends with Us के लिए 60 पाउंड वजन कम कर हर किसी को चौंका दिया।इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की मेहनत, डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स जानना वाकई दिलचस्प है।
Read more »
CBSE 12th Toppers List 2025 Unofficial: सीबीएसई 12वीं में इनके आए 500 में 499 और 498 नंबर, सब लड़कियां हैंCBSE 12th Class Result 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 क्लास 10 और 12 में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा.
Read more »
CBSE Board 12th Topper 2025 LIVE: सीबीएसई 12वीं में खुशी शेखावत और शावी जैन को मिले 499 मार्क्स, 1 है आर्मी...CBSE 10th 12th Result Declared How to check CBSE Board Result 2025 LIVE: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं.
Read more »
India CBSE Topper: पिता बेचते हैं टेबल-कुर्सी, बेटी ने देश में किया टॉप, 500 में पाए 499 अंक, जाने कहां कटा...उत्तरप्रदेश के शामली जिले की सावी जैन ने इतिहास रच दिया है. सावी ने सीबीएसई के बारहवीं के एग्जाम में पूरे देश में टॉप किया है. सावी को पांच सौ में 499 अंक मिले हैं.
Read more »
CBSE Toppers Story: NCERT को बाइबल की तरह पढ़ा, फोन ने बनाई दूरी, जयपुर की देबांशी ने बताया कैसे आए सीबीएसई में 500 में से 499 नंबरजयपुर की रहने वाली देबांशी के सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 में से 499 अंक आए हैं. देबांशी बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने स्मार्टफोन चलाना छोड़ दिया था और पूरा फोकस NCERT की किताबों पर रखा था. दोबांशी ने कहा कि फोकस के साथ पढ़ाई करने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाना जरूरी है.
Read more »
