CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी. 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच और 12वीं की 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी. सीबीएसई ने सब्जेक्ट स्पेसिफिक गाइडलाइन जारी की हैं, जिसमें सब्जेक्ट कोड, क्लास स्पेसिफेशन, थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अधिकतम अंक, प्रोजेक्ट वर्क, इंटरनल असेसमेंट और आंसर शीट के फॉर्मेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. परीक्षा हॉल में छात्रों को सिर्फ स्कूल आईडी, एडमिट कार्ड और स्टेशनरी आइटम ले जाने की अनुमति है. परीक्षा सेंटर पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम ले जाने की मनाही है.
CBSE 10th 12th Exam 2025: बोर्ड परीक्षा में महज कुछ दिन बाकी है. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस बार सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी. 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच और 12वीं की 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी.
डेटशीट, सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. इस साल लगभग 44 लाख स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. लेकिन परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा की तरफ से जारी किए गए गाइड लाइन को सही से पढ़ लेना चाहिए, नहीं तो आपका एग्जाम कैंसिल हो सकता है.सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइनसीबीएसई ने सब्जेक्ट स्पेसिफिक गाइडलाइन जारी की हैं, जिसमें सब्जेक्ट कोड, क्लास स्पेसिफिकेशन, थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अधिकतम अंक, प्रोजेक्ट वर्क, इंटरनल असेसमेंट और आंसर शीट के फॉर्मेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. AdvertisementCBSE EXAM 2025 GUIDELINESइलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए सख्त चेतावनीसीबीएसई ने परीक्षा को लेकर गाइडलाइंस जारी किए हैं, जिसे स्टूडेंट को सख्ती से पालन करना होगा. आपको बता दें कि परीक्षा हॉल में छात्रों को सिर्फ स्कूल आईडी, एडमिट कार्ड और स्टेशनरी आइटम ले जाने की अनुमति है. परीक्षा सेंटर पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम ले जाने की मनाही है. अगर आप कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम के साथ पकड़े जाते हैं तो आपका एग्जाम रद्द कर दिया जाएगा. इसके साथ ही आपके हर सब्जेक्ट की परीक्षा कैंसिल हो जाएगी. आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पकड़े जाने वाले स्टूडेंट का एग्जाम उस साल के साथ-साथ अगले साल भी रद्द कर दिया जाएगा. जिसका साफ मतलब है कि अगर आप गलती से भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेकर परीक्षा केंद्र पर चले जाते हैं तो आपका दो साल बर्बाद हो जाएगा.Advertisementछात्र यहां देख सकते हैं सैंपल क्वेश्चन पेपर्सछात्र सीबीएसई एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर्स देख सकते हैं. ये छात्रों को लेटेस्ट क्वेश्चन फॉर्मेट, मार्किंग और परीक्षा पैटर्न से परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि वे अपनी बोर्ड अपनी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी कर सकें.सीबीएसई मार्कशीट में जारी रहेंगे ये बदलाव सीबीएसई डिस्टिंक्शन न देने या टॉपर्स की घोषणा न करने की अपनी नीति जारी रखेगा. 2024 की तरह, 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या कुल अंकों का का प्रतिशत नहीं मिलेगा.इस लिंक से चेक करें गाइडलाइन
CBSE Board Exams Examination Guidelines Student Preparation Electronic Devices Sample Question Papers
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CA Exam 2025 Date: सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल एग्जाम का शेड्यूल जारी, कब भरे जाएंगे ICAI फॉर्मCA Exam May 2025 Dates ICAI: मई 2025 में होने वाली आईसीएआई सीए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट ने ऑफिशियल वेबसाइट icai.
Read more »
44 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा में इस गलती पर 2 साल के लिए होंगे बैनCBSE Board Exam 2025: 44 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा में न करें ये गलती, 2 साल के लिए हो जाएंगे बैन
Read more »
क्या जूते-मोजे पहनकर दे पाएंगे बिहार बोर्ड परीक्षा? इस साल क्या है नियम?Bihar Board Exam 2025: क्या जूते-मोजे पहनकर दे पाएंगे बिहार बोर्ड परीक्षा? इस साल क्या है नियम?
Read more »
कल से 12 लाख छात्र देंगे इंटर की परीक्षा, पढ़ लें बिहार बोर्ड के 7 निर्देशBihar Board Exam 2025 : कल से 12 लाख छात्र देंगे इंटर की परीक्षा, पढ़ लें बिहार बोर्ड के 7 निर्देश
Read more »
NEET UG 2025 में नया टाई-ब्रेकिंग नियम जोड़ा गयाNEET UG 2025 परीक्षा में टाई-ब्रेकिंग नियम में बदलाव किया गया है।
Read more »
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी: वायवा परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातेंCBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए वायवा परीक्षा एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस लेख में, हम वायवा परीक्षा के बारे में जानकारी देते हैं, वायवा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवालों और वायवा परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ सुझाव प्रदान करते हैं।
Read more »
