CBSE 10th Result 2026 Latest Update: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए लगभग 25 लाख से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि 10वीं का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जा सकता...
CBSE 10th Result 2026 Latest News: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? क्या इस बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले आएगा? क्या सीबीएसई बोर्ड परिणाम अप्रैल में ही घोषित हो जाएंगे? सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए लाखों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स इस तरह के सवाल कर रहे हैं। क्योंकि सीबीएसई ने इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट अप्रैल में क्यों आ सकता है?दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार से माध्यमिक बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने जा रहा है। सीबीएसई 10वीं फर्स्ट बोर्ड एग्जाम फरवरी-मार्च में आयोजित किए गए थे, जबकि सेकेंड फेज के एग्जाम मई में होंगे। इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई अप्रैल में ही 10वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। जो पिछले साल के मुकाबले काफी जल्द होगा। क्योंकि पिछले साल सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था।12वीं से पहले जारी होंगे 10वीं के नतीजे?आमतौर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट एक साथ मई में जारी करता आ रहा है। लेकिन सीबीएसई 10वीं के दो बार बोर्ड एग्जाम की वजह से एक सवाल यह भी है कि क्या इस बार 10वीं और 12वीं रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे या नहीं? और 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है? क्योंकि सीबीएसई को 10वीं का रिजल्ट जारी करने के तुरंत बाद मई में दूसरी बार की बोर्ड परीक्षा आयोजित करनी है। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी और रिजल्ट मई में जारी किया जाता रहा है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। कब आएगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट? सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं के नतीजे मई के महीने में जारी होते आ रहे हैं। लेकिन इस बार दो बार बोर्ड एग्जाम आयोजित करने की वजह से सीबीएसई अप्रैल में नतीजे घोषित कर सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.
cbse.nic.in पर नजर बनाए रखें।अधिकारी ने दी ये सूचना सीबीएसई रिजल्ट से संबंधित कई सवालों को लेकर NBT ने बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी नीति शंकर शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने अभी सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। 10वीं के रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किए जाने चाहिए या एक साथ, अभी इसे लेकर कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। क्योंकि सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज और एग्जामिनेशन बॉडी सभी पहलूओं व छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे। अधिकारी ने तब तक स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है। साथ ही सिर्फ रिपोर्ट्स में दी जा रही है जानकारी के बजाय ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करने को कहा है।बता दें कि सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हैं। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हो चुकी हैं, जबकि 12वीं परीक्षाएं 10 अप्रैल को खत्म होंगी। जो स्टूडेंट्स 10वीं बोर्ड रिजल्ट में अपने अंकों से खुश नहीं होंगे या जिनकी कंपार्टमेंट आएगी उन्हें 2nd बोर्ड एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा। 2nd बोर्ड एग्जाम मई में होंगे और रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह में घोषित हो सकते हैं। ध्यान रहे 2nd बोर्ड एग्जाम में वही स्टूडेंट्स बैठने के योग्य हैं, जिन्होंने फर्स्ट बोर्ड एग्जाम दिया है। स्टूडेंट्स अपने स्कूल के जरिए सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये तीन फेज में होंगे। फर्स्ट फेज के आवेदन 18 मार्च से 31 मार्च तक चले। दूसरे और तीसरे फेज के आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होंगे।
सीबीएसई रिजल्ट सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा सीबीएसई 10वीं दो बार एग्जाम CBSE News Cbse Class 10 Result 2026 Date Cbse Board 10Th Result 2026 Expected Soon Cbse Result 2026 Official Update Cbse 10Th Ka Result Kab Aayega Cbse Result 2026 10Th
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Board 10th 12th Result 2026: कब और कहां जारी होगा यूपी बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट, 2.5 करोड़ कॉपियों की जांच प्रक्रिया आज होगी पूरीयूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
Read more »
CBSE Result 2026: 14 अप्रैल तक 10वीं का रिजल्ट, 12वीं के लिए करना पड़ेगा इंतजार; इस बार अलग-अलग आएंगे दोनों परिणामकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल के आसपास जारी हो सकता है, जबकि 12वीं के छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस बार दोनों कक्षाओं के परिणाम अलग-अलग चरणों में आने की संभावना है।
Read more »
टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 में बेचीं 6.42 लाख कारें, नेक्सॉन की बादशाहत, सीएनजी और ईवी की रेकॉर्ड बिक्रीTata Cars Sales Report Of FY 2026: टाटा मोटर्स के लिए बीता वित्त वर्ष 2026 काफी जबरदस्त रहा और इस देसी कंपनी ने बीते 12 महीनों में 6.
Read more »
बंगाल में 35 दिनों में ₹274 करोड़ का सामान जब्त: राहुल गांधी ने बस में यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर कियाWest Bengal Election 2026 Seizures Update. Follow Rahul Gandhi Yamyaraj Video, Latest Updates.
Read more »
BSEB 10th Compartment Special Exam 2026: आवेदन शुरू, जान लें नियम, फीस और पूरी प्रक्रियाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। छात्र exam.biharboardonline.org पर स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Read more »
CBSE Curriculum 2026-27: सीबीएसई 11वीं-12वीं का नया करिकुलम जारी, इसी साल से लागू, करें डाउनलोडCBSE New Curriculum 2026-27: सीबीएसई ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए नया करिकुलम जारी कर दिया है। 11वीं-12वीं क्लास का नया करिकुलम ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.
Read more »
