सीबीएसई ने 2025-26 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कईं नियम अपडेट करने की घोषणा की है. ऐसे में जानते हैं क्या हैं नए नियम...
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड परीक्षा के लिए अबतक कई नियम जारी कर चुका है. कक्षा 10 के लिए दो बार परीक्षाओं को मंजूरी देते हुए मूल्यांकन शुरू किया है. कक्षा 12 के लिए नए स्किल-बेस्ड इलेक्टिव विषय और प्रैक्टिकल लर्निंग, टेक्नोलॉजी के उपयोग, और स्किल डेवेलपमेंट पर आधारित 9-प्वाइंट ग्रेडिंग स्केल भी शुरू किया है.
सभी नियमों पर जानकारी नीचे दी गई है. सीबीएसई के सर्कुलर में क्या लिखा है?2026 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों की कम-से-कम 75 प्रतिशत अटेंडेंस आवश्यक होगी. अटेंडेंस को आंतरिक मूल्यांकन से जोड़ा गया है, जो कक्षा में पार्टिसिपेशन, पीरियोडिक टेस्ट, प्रोजेक्ट्स और गतिविधियों के जरिए किया जाएगा. कम अटेंडेंस वाले छात्रों को साल रिपीट करना या असेसमेंट के लिए फिर से बैठना होगा. सर्कुलर के मुताबिक दो वर्षीय सलेबस स्ट्रक्चर के तहत कक्षा 10 में कक्षा 9 और 10 और कक्षा 12 में कक्षा 11 और 12 का सलेबस शामिल हैं.कक्षा 10 के छात्र अधिकतम दो और कक्षा 12 के छात्र अधिकतम एक ऑप्शनल सब्जेक्ट चुन सकेंगे. विद्यालयों सेयोग्य शिक्षक और उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने को कहा गया है.9वीं और 11वीं कक्षा के लिए क्या बदला?सीबीएसई ने 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करते हुए इसकी गाइडलाइन जारी की है. स्कूलों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा सरगम पोर्टल पर करवानी होगी, जिसके बाद छात्रों को वेरिफिकेशन स्लिप दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन के दौरान हुई गलतियां 14-28 नवंबर 2025 तक ठीक की जा सकेंगी. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी. Advertisement फॉर्म में कोई अब्रिवेशन नहीं, बल्कि पूरी डिटेल्स भरनी होंगी. क्रॉस-बोर्ड या डुप्लिकेट रजिस्ट्रेशन अमान्य हैं. आंतरिक मूल्यांकन नई शिक्षा नीति के नियमों के तहत होगा. स्कॉलरशिप के लिए माता-पिता की आय का प्रमाण जरूरी नहीं है और पंजीकरण पोर्टल नोटिफाइड तारीखों को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा.विदेशी स्कूल छात्रों के लिए APAAR ID लिंक कराने में छूटसीबीएसई ने मान्यता-प्राप्त विदेशी स्कूलों को APAAR आईडी लागू करने से छूट दे दी है, जो बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर कर रहे भारतीय छात्रों के लिए अनिवार्य है. इस फैसले से खासकर यूएई में रह रहे प्रवासी भारतीय छात्रों के लिए वहां रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान हो जाएगी.सीबीएसई ने परीक्षार्थियों की लिस्ट जमा करने और परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए समान अंतिम तिथि वाले दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किए हैं. निर्धारित तिथि के बाद भुगतान करने पर स्वतः विलंब शुल्क लगेगा.जारी होगा नया पाठ्यक्रमशिक्षा को आधुनिक बनाने और स्किल-बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए साल 2025-26 से सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए नया सलेबस जारी किया है.कक्षा 10 के लिए क्या बदलेगा?10वीं के छात्र वर्ष में दो बार परीक्षा दे सकते हैं, जिसमें ज्यादा अंक आएंगे, परिणाम में वो मान्य होगी. कॉन्सेप्ट-आधारित, प्रॉब्लम-सॉल्विंग और रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशन वाले प्रश्न पूछे जाएंगे. मूल्यांकन के लिए 60% अंक थ्योरी परीक्षाओं और 40% आंतरिक मूल्यांकन में बांटे गए हैं. Advertisement कक्षा 12 के लिए ये है नया• 9-प्वाइंट ग्रेडिंग स्केल- पहले लागू पाँच-स्तरीय स्केल की जगह अब 9 बिंदुओं के आधार पर ग्रेडिंग होगी, जिसके तहत शीर्ष 12.5% छात्रों को A1 ग्रेड मिलेगा.• इन विषयों में नए स्किल-बेस्ड इलेक्टिव्स शुरू किए जाएंगे-1. भूमि परिवहन सहयोगी 2. इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर 3. शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक 4. डिज़ाइन थिंकिंग और नवाचार 5. सूचना विज्ञान अभ्यास , कंप्यूटर साइंस और आईटी जैसे तकनीकी विषयों के छात्र एक इलेक्टिव विषय चुन सकते हैं.नए सेलेबस का पैटर्न• 12वीं के नए पाठ्यक्रम में सात लर्निंग एरिया शामिल हैं- लैंग्वेज, ह्यूमैनिटीज, मैथेमैटिक्स, साइंस, स्किल सब्जेक्ट्स, जनरल स्टडीज और फिजिकल एजुकेशन.• उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनस्क्रीन मूल्यांकन और परीक्षा केंद्रों पर संभावित बायोमेट्रिक सत्यापन.• प्रोजेक्ट-आधारित असाइनमेंट और तकनीकी शिक्षा के जरिए प्रैक्टिकल लर्निंग पर जोर दिया जाएगा.कब आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं?10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा फरवरी और अप्रैल 2026 में आयोजित होंगी, वहीं 12वीं कक्षा के लिए संभावित तिथि 17 फरवरी, 2026 है. इस बार 12वीं की परीक्षा में लगभग 20 लाख छात्रों के शामिल होने का अनुमान है.---- समाप्त ----
Exam Guidelines. New Education Policy Nep Class 10 And Class 12 Board Exam Syllabus Change Cbse Central Board Of Secondary Education Education Reform Practical Learning Skills Board Exam Registration Exam Portal Change Apaar Id News Cbse Schools In Uae
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE 2026: सीबीएसई 10वीं-12वीं के छात्र नोट कर लें ये बात, वरना नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षाCBSE Board Exam 2026: साल 2026 में शामिल होने वाले सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बोर्ड ने सख्त नियम लागू किए हैं. इन बातों को फॉलो नहीं करने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा. पढ़ें.
Read more »
2026 से बदलेंगे CBSE नियम, 75% अटेंडेंस और इंटरनल मार्क्स होंंगे अनिवार्यअब जो छात्र 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे, उनके लिए कम से कम 75% स्कूल में अटेंडेंस जरूरी होगा. बोर्ड ने साफ कहा है कि अटेंडेंस सीधे इंटरनल मार्क्स से जुड़ी होगी. इसका मतलब है कि पूरे दो साल तक नियमित रूप से स्कूल जाना पड़ेगा.
Read more »
10वी -12वी च्या विद्यार्थ्यांसाठी महत्त्वाची बातमी! 'हा' नियम नाही पाळला तर वर्ष वाया जाईल, तर परीक्षेतही मोठा बदल10th- 12th Exam News : 0वी -12वी च्या विद्यार्थ्यांसाठी महत्त्वाची बातमी समोर आली आहे. दहावी- बारावी बोर्डाच्या परीक्षेबद्दल माध्यमिक शिक्षण मंडळाने महत्त्वाचा निर्णय घेतला आहे. तसंच तर शाळेतील उपस्थितीवरुन तुम्ही परीक्षा देऊ शकता की नाही याबद्दल निर्णय घेण्यात आला आहे.
Read more »
CBSE Class 10 Exam 2025: ক্লাস টেনের পরীক্ষায় বড় বদল আনছে CBSE, এবার মে মাসেই হয়ে যাবে...CBSE Class 10 Exam 2025 Sports exam to be conducted with second board exam in May notice here
Read more »
CBSE, केवी और नवोदय विद्यालय में 2 अक्टूबर तक दिखाई जाएगी ये खास फिल्म, शिक्षा मंत्रालय ने दिया निर्देशFilm on PM Narendra Modi: CBSE, केवी और नवोदय विद्यालय में 2 अक्टूबर 2025 तक पीएम मोदी के बचपन की घटनाओं पर आधारित फिल्म चलो जीते हैं (Chalo Jeete Hain) दिखाई जाएगी.
Read more »
CBSE News: सबीएसई ने बदला 10वीं-12वीं का ये नियम, परेशान छात्र बोले- करियर खराब न हो जाएCBSE News: सीबीएसई अब 10वीं और 12वीं क्लास के प्राइवेट स्टूडेंट्स को एडिशनल सब्जेक्ट चुनने का ऑप्शन नहीं देगा। बोर्ड का मानना है कि इससे प्राइवेट स्टूडेंट्स का इंटरनल असेसमेंट कर पाना संभव नहीं है।
Read more »
