Himachal Pradesh Govt Schools हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा.
अजय अत्री, धर्मशाला। Himachal Pradesh Govt Schools , हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा का कहना है कि प्रदेश के 100 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय जनता और बच्चों के हित में है। यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है, जिससे न केवल बच्चे बल्कि उनके अभिभावक भी प्रसन्न हैं। डा.
शर्मा ने दैनिक जागरण के बनोई स्थित कार्यालय के सभागार में अकादमिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल निश्चित रूप से छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। पाठ्यक्रम में ज्यादा अंतर नहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई के के पाठ्यक्रम में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन सीबीएसई पाठ्यक्रम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई और नीट के लिए आधार का काम करता है। पहले यहां के बच्चे दिल्ली के स्कूलों के बच्चों से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रुचि अनुसार विषय पूछकर शिक्षित किए जाएंगे छात्र डा. शर्मा ने बताया कि हम एक एप भी विकसित कर रहे हैं, जिसमें बच्चों की रुचि के अनुसार विषय पूछे जाएंगे और उसी के अनुसार उन्हें शिक्षित किया जाएगा। प्रश्न पत्र बैंक बनाएगा शिक्षा बोर्ड इसके अलावा, पिछले 15 वर्ष में परीक्षाओं में आए प्रश्नों की सूची भी बनाई जाएगी, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को मदद मिल सकेगी। बेशक अब भी हिमाचल में सीबीएसई संबद्धता वाले बहुत से स्कूल हैं लेकिन अधिकतर निजी क्षेत्र में हैं। सरकार इनका दायरा बढ़ाना चाहती है। सीबीएसई हमसे प्रेरणा लेगा : डा. राजेश शर्मा उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का अर्थ यह नहीं है कि हिमाचल बोर्ड के लिए कुछ नहीं बचेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बना रहेगा और हमारा लक्ष्य इसे इस तरह से विकसित करना है कि सीबीएसई हमसे प्रेरणा ले। बोर्ड कर्मचारी निश्चिंत रहें कुछ कर्मचारी भी सशंकित हैं कि उनका क्या होगा, तो मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा कुछ नहीं किया जाएगा जिससे उनका कोई अहित हो। वे बने रहेंगे। इस समय बोर्ड में लगभग 350 कर्मचारी हैं। एक दरवाजा बंद होता है तो दूसरा खुलता भी है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में CBSE स्कूलों के लिए बनेगा अलग सब कैडर, डे-बोर्डिंग संस्थान के रूप में चलेंगे, शिक्षकों को मिलेगा विकल्प 100 स्कूलों को सीबीएसई से संबंद्ध करना चुनौतीपूर्ण उन्होंने कहा कि निस्संदेह 100 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का काम चुनौतीपूर्ण है लेकिन हम हिमाचली लोग बाधाओं से पार पाना जानते हैं और धीरे-धीरे मुख्यमंत्री के इस विजन को भी साकार कर दिखाएंगे। इस काम में अध्यापकों को ज्यादा मेहनत करनी होगी, उन्हें सीबीएसई के अनुसार तैयार होना होगा, हम इसके लिए प्रशिक्षण भी चलाएंगे। यह भी पढ़ें- तो टीजीटी प्राइमरी स्कूलों में भी पढ़ाएंगे, कलस्टर सिस्टम के तहत हुए बदलाव में प्रधानाचार्य सौंप सकेंगे कार्य
Himachal Pradesh Govt Schools HP Board CBSE Affiliaton Schools Himachal Pradesh News Himachal School Education Board Himachal Pradesh Education News Dr Rajesh Sharma Competitive Exams Preparation Sukhu Government Education Policy School Education Reforms CBSE Curriculum Adoption Himachal Board Development Student Development Initiative Education Board Employees Himachal Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की संभावित तिथियों का एलान, 17 फरवरी से होगी शुरुआत; देखें डेटशीटCBSE Board Datesheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई, 2026 के बीच
Read more »
CBSE Board Exams Date Sheet 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट सामने आई, जानें कब होगा एग्जामCBSE Board Exams Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की 2026 की टेंटेटिव डेटशीट को जारी कर दिया है. इसके अनुसार, 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं हो सकती हैं. करीब 45 लाख छात्र परीक्षा में बैठने वाले हैं.
Read more »
CBSE परीक्षा 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, डेटशीट जारीकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेंगी। इस परीक्षा में लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड ने 2025 में 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर संभावित डेटशीट जारी करने का निर्णय लिया है ताकि छात्र, शिक्षक और स्कूल समय से पहले योजना बना सकें।
Read more »
CBSE Exam: സിബിഎസ്ഇ പത്ത്, പ്ലസ്ടു ക്ലാസിലെ പരീക്ഷാ തീയതികൾ പ്രഖ്യാപിച്ചു; പത്താം ക്ലാസിന് ഇത്തവണ രണ്ട് പരീക്ഷCBSE Exam: 2026 ഫെബ്രുവരി 17നാണ് പത്ത്, പ്ലസ് ടു ക്ലാസുകളിലെ പരീക്ഷകൾ ആരംഭിക്കുക
Read more »
CBSE Date Sheet 2026: सीबीएससी 10th 12th डेटशीट जारी, सब्जेक्ट वाइज चेक करें एग्जाम डेटसीबीएसई की ओर से वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेटशीट के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से की जाएगी। 10th क्लास की परीक्षाएं 7 मार्च तक वहीं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की...
Read more »
CBSE 10 ஆம், 12 ஆம் வகுப்பு பொதுத்தேர்வு தேதிகள் வெளியீடு; முழு அட்டவணை இதோCBSE 2026 ஆம் ஆண்டுக்கான தேர்வு அட்டவணை தற்போது அதிகாரப்பூர்வ இணையதளத்தில் வெளியிடப்பட்டுள்ளது. தற்போது வெளியிடப்பட்டுள்ள தற்காலிக அட்டவணையின்படி, CBSE 10 ஆம் வகுப்பு மற்றும் 12 ஆம் வகுப்பு தேர்வுகள் பிப்ரவரி 17 முதல் ஜூலை 15, 2026 வரை நடைபெறும்.
Read more »
