CAA... SIR से ‘बाबरी’ तक मुद्दे और भी हैं, बंगाल चुनाव से पहले ध्रुवीकरण से निपट पाएगी या निपट जाएगी TMC?

West Bengal Muslim Politics News

CAA... SIR से ‘बाबरी’ तक मुद्दे और भी हैं, बंगाल चुनाव से पहले ध्रुवीकरण से निपट पाएगी या निपट जाएगी TMC?
Muslim Politics In West BengalHumayun Kabir Muslim PoliticsWest Bengal Elections 2026
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 63%

West bengal muslim politics: सीएए से लेकर एनआरसी और एसआईआर से लेकर बाबरी तक पूरे पश्चिम बंगाल का

West bengal muslim politics: सीएए से लेकर एनआरसी और एसआईआर से लेकर बाबरी तक पूरे पश्चिम बंगाल का सियासी पारा हाई है. हिंदू-मुस्लिम और बंगाली बनाम बाहरी जैसे समीकरणों से इतर मुर्शिदाबाद जिले से निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी प्लान ने बंगाल के चुनावी समर को दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा दिया है.

इसी आधार पर दावा किया जा रहा है कि 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होगी. 2019 में बीजेपी का मिशन बंगाल अधूरा रह गया था, इसलिए भारतीय जनता पार्टी हर हाल में सत्ता हासिल करना चाहती है. सीएए-एनआरसी और एसआईआर तक मुद्दे कई हैं... बीजेपी 10 सालों से आक्रामक होकर ममता बनर्जी को घेर रही है. एंटी इनकमबेंसी से इतर वो टीएमसी पर सनातन और हिंदुओं की अपेक्षा करने का आरोप लगाती आई है. ऐसे कुछ सवालों का जवाब ममता बनर्जी ने अपनी चुनावी रणनीति से दे चुकी हैं. बंगाल में मुसलमानों पर करम और हिंदुओं पर सितम करने जैसे आरोपों से जूझ रही टीएमसी सुप्रीमों ने ऐसे आरोप खारिज करने के लिए दुर्गा माता के मंत्र पढ़कर सुना चुकी हैं. सीएए, एनआरसी और बेटियों के बलात्कार और हत्या जैसे अपराधों यानी लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर भी बीजेपी टीएमसी को घेर रही है. कुल मिलाकर लाख टके का सवाल ये है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस नए ध्रुवीकरण वाले मुद्दे से कैसे निपटेंगी. बंगाल में 30 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं जो वामदलों की सफाए के बाद से टीएमसी को वोट करते आए हैं. टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर अलग पार्टी बनाने का ऐलान कर चुके हैं. हुमायूं ओवीसी की पार्टी एआईएमआईएम और अन्य दलों संग अलायंस करके चुनाव लड़ना चाह रहे हैं. ताकि बंगाल में किंग मेकर की भूमिका में आ सकें. पुराना कार्ड चलेगा? ध्रुवीकरण की कथित खेल को ध्यान में रखते हुए बीजेपी इस बार हर हाल में बंगाल में भगवा लहराना चाहती है. ये मुद्दा किसे फायदा करेगा और किसे बैकफायर करेगा इसका जवाब अभी भविष्य के गर्भ में है. ममता बनर्जी और TMC हुमायूं कबीर को BJP की बी पार्टी बताकर काउंटर कर सकती हैं. वो पहले भी दावा करती रही हैं कि बीजेपी असदुद्दीन ओवैसी को मुसलमान वोटों का बंटवारा करने के लिए खड़ा करती है. ऐसे में चुनावी तारीखों का ऐलान होने से पहले ममता बनर्जी जनता से अपील कर रही हैं कि BJP को सत्ता से दूर रखने के लिए लोग केवल और केवल टीएमसी को चुने. SIR, पहचान की राजनीति और ‘बंगाली अस्मिता’ TMC ध्रुवीकरण वाली चुनौती का सामना ‘बंगाली अस्मिता’ के कार्ड से कर सकती है. ये ट्रंप कार्ड दीदी का आजमाया हुआ नुस्खा है. 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने बड़े प्रभावी ढंग से इसका इस्तेमाल किया. बंगाली बनाम बाहरी का मुद्दा उठाकर अपना किला बचा चुकीं ममता बनर्जी अब शाकाहार और मांसाहार की जंग के सहारे नया नैरेटिव देने की कोशिश कर रही हैं. कुछ समय पहले भगवद्गीता पाठ के आयोजन स्थल के पास नॉनवेज बेचने पर एक शख्स के साथ मारपीट हुई थी. तब नैरेटिव गढ़ा गया कि बीजेपी देश को शाकाहार की ओर धकेल रही है, जो बहुलतावाद और बंगाल की पहचान के खिलाफ है. सूत्रों के मुताबिक एसआईआर और अन्य मुद्दों से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी बढ़ी है, जिससे उनके वोट टीएमसी के पक्ष में लामबंद हो सकते हैं. ऐसी खबरों के बीच सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा इसे लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Muslim Politics In West Bengal Humayun Kabir Muslim Politics West Bengal Elections 2026 Murshidabad Politics West Bengal Elections Analsysis West Bengal Election News West Bengal Elections 2025 Mamata Banerjee BJP Stratedgy In West Bengal West Bengal Hindu Muslim Politics पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव वेस्ट बंगाल इलेक्शन मुस्लिम राजनीति बंगाल की मुस्लिम पॉलिटिक्स वेस्ट बंगाल न्यूज़ वेस्ट बंगाल पोलराइजेशन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR in Bengal: SIR ফর্ম ফিলআপ করেননি মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়! কেন? কমিশন স্পষ্ট জানাল কারণ...SIR in Bengal: SIR ফর্ম ফিলআপ করেননি মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়! কেন? কমিশন স্পষ্ট জানাল কারণ...SIR in Bengal: Why Mamata Banerjee does not fill up SIR form, what election commission explained about marked voters
Read more »

खत्म हुआ लंबे समय का इंतजार... पाकिस्तान से आए 195 लोग बने भारतीय, CAA के तहत मिली नागरिकताखत्म हुआ लंबे समय का इंतजार... पाकिस्तान से आए 195 लोग बने भारतीय, CAA के तहत मिली नागरिकताPakistanis Granted Indian Citizenship Through CAA: बीते दिन पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदाय के लोगों को CAA के जरिए भारत की नागरिकता मिली है.
Read more »

SIR in Bengal: ৫৮ লক্ষেরও বেশি নেই? চিরতরে বাদ? নাম উঠবে না লিস্টে? কমিশন আবিষ্কার করল বাংলায় ঘুরে বেড়াচ্ছে লক্ষ লক্ষ ভূত!SIR in Bengal: ৫৮ লক্ষেরও বেশি নেই? চিরতরে বাদ? নাম উঠবে না লিস্টে? কমিশন আবিষ্কার করল বাংলায় ঘুরে বেড়াচ্ছে লক্ষ লক্ষ ভূত!58 Lakh Voters Bengals SIR Bengal SIR exercise 58 lakh ghost voters in list discovers Election Commission Special Intensive Revision
Read more »

SIR in Bengal: কমিশনের সাইটে বাবার নামে ভুল! দেখেই হার্ট অ্যাটাক, মৃত্যু TMC কর্মীর...SIR in Bengal: কমিশনের সাইটে বাবার নামে ভুল! দেখেই হার্ট অ্যাটাক, মৃত্যু TMC কর্মীর...Mistake in Fathers Name on Commission Site TMC Worker Dies of Heart Attack After Seeing It
Read more »

बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भानु ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान पर लगाया बड़ा आरोप, बोले-सिर्फ SIR से नहीं चलेगा काम, CAA और NRC भी जरूरीबांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भानु ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान पर लगाया बड़ा आरोप, बोले-सिर्फ SIR से नहीं चलेगा काम, CAA और NRC भी जरूरीBhanu Pratap Shahi Slams Irfan Ansari: जामताड़ा में भानु ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल SIR कहने से काम नहीं चलेगा, बल्कि CAA और NRC जैसे कानूनों को लागू करना भी आवश्यक है। भानु ने इस मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और सख्त कार्रवाई की मांग की...
Read more »

Bengal Politics: SIR से 'बाबरी' तक... बंगाल चुनावों से पहले TMC की क्या योजना है?Bengal Politics: SIR से 'बाबरी' तक... बंगाल चुनावों से पहले TMC की क्या योजना है?मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर की 'बाबरी मस्जिद' योजना और एसआईआर से पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा गया है। कबीर ने अपनी पार्टी बनाने की घोषणा की है, जिससे मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है। ममता बनर्जी भाजपा पर मुस्लिम वोटों को बांटने का आरोप लगा रही हैं और बंगाली पहचान पर जोर दे रही हैं। टीएमसी कबीर को...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:59:13