Cyclone Fani Live Updates: तेज तूफान की वजह से ओडिशा में तीन महिलाओं की मौत

United States News News

Cyclone Fani Live Updates: तेज तूफान की वजह से ओडिशा में तीन महिलाओं की मौत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 53%

तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं। कुछ जगहों पर गाड़ियां हवा में उड़ती दिखीं। तूफान के दौरान अलग-अलग जगह पर तीन महिलाओं की मौत हो गई... 3DiedbyFani FaniKilled3InOdisha FaniLandfallInOdisha CycloneFani FaniImpact

- चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा में रेल सेवा बाधित हो गई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने आज 10 ट्रेनों को और रद कर दिया है। बता दें कि रेलवे ने इसके पहले 1 से 3 मई तक कुल 147 ट्रेनों को रद किया था। - चक्रवात तूफान फानी से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। कोलकाता के बिचाली घाट में आपदा प्रबंधन की टीम अभी से अलर्ट पर है। बता दें कि चक्रवात तूफान फानी का असर ओडिशा के पुरी में देखा जाएगा। - मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान फानी के उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की आशंका है और शनिवार की शाम तक यह चक्रवाती तूफान बांग्लादेश में प्रवेश कर सकता है। - मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान फानी के ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराने के साथ ही तेज हवाओं और बारिश के साथ ही धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। फिर धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान फानी कमजोर हो जाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि तूफान फानी शनिवार की सुबह तक और भी तेज होते हुए यह तूफान पश्चिम बंगाल पहुंचेगा। - तूफान का असर दक्षिण बंगाल में भी देखा जा रहा है। भारी बारिश और तेज हवाआों के चलते कई पर्यटक बुरी तरह से फंस गए हैं। तूफान में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम ने दीघा से 50 बसों का संचालन शुरू किया है। दीघा में फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू कर दिया गया है।- गंजम जिले के डीएम ने बताया कि चक्रवात तूफान फानी से बचने के लिए अब तक 301460 लोगों को सुरक्षित स्थानों में भेज दिया गया है। वहीं, 541 गर्भवती महिलिओं को सावधानी पूर्वक अस्पताल में पहुंचाया गया है। - चक्रवात तूफान फानी से निपटने के लिए गृह मंत्रालय ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबर 1938 है। - ओडिशा के जगदीशपुर जिले के पारादीप में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। चक्रवात तूफान फानी के चलते ओडिशा के पुरी में भी तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। ओडिशा के सभी तटीय क्षेत्रों को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। - ओडिशा के कई जिलों में आज चक्रवात तूफान फानी का असर देखा जा सकता है। शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है, कि तूफान से बचने के लिए 24 घंटे के अंदर 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया गया है। ओडिशा के गंजम में 3 लाख और पुरी जिले के1.

3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों में रखा गया है। सुरक्षित स्थानों में 5000 रसोईघर भी बनाए गए हैं।क्‍यों ज्यादातर तूफान बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु को करते हैं तबाह? जानें वजह बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान फानी शुक्रवार सुबह आठ से 10 बजे के बीच ओडिशा के पुरी, गोपालपुर व चंदबली के तट से टकराएगा। गुरुवार शाम को यह पुरी से 320 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। तट से टकराते वक्त हवा की रफ्तार 170 से 180 किमी व अधिकतम 200 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इससे उसकी विकरालता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले 43 सालों में अप्रैल माह में भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में उठा इतनी तीव्रता का यह पहला तूफान है। पीएम नरेंद्र मोदी ने तूफान से निपटने के लिए गुरुवार को हालात से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। ओडिशा के 15 जिलों में 10 हजार से ज्यादा गांवों और 52 कस्बों पर तूफान कहर बरपा सकता है। इससे 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। इसलिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। तीनों सेनाओं व अन्य एजेंसियों को पहले ही अलर्ट किया जा चुका है। वायु सेना ने गुवाहाटी, कोलकाता और अंडल के सिविल हवाईअड्डे से लड़ाकू विमान के संचालन का अभ्यास किया है, ताकि आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य यहां से शुरू किया जा सके।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »

Cyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परCyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परभीषण चक्रवाती तूफान फोनी (Cyclone Fani) के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है. संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फोनी सबसे खतरनाक चक्रवात माना जा रहा है, जिसके तीन मई को दोपहर बाद जगन्नाथ पुरी से गुजरने की आशंका है और इस दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहने की उम्मीद है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है.
Read more »

ओडिशा पर तू'फानी' खतरा, चक्रवात पर जानकारी के लिए ये हैं हेल्पलाइन नंबरओडिशा पर तू'फानी' खतरा, चक्रवात पर जानकारी के लिए ये हैं हेल्पलाइन नंबरफोनी से ओडिशा के 10,000 गांव, 50 शहर प्रभावित हो सकते हैं. यह चक्रवातभारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है. फानी तूफान के लिए अगल-अलग संस्थाओं से हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं. भारतीय रेलवे ने भी हेल्प लाइन नंबर जारी किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:20:41