भारत के कई राज्यों से मॉनसून की विदाई हो गई है, जबकि देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी में देरी हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवात शक्ति की वजह से मॉनसून रुका है. हालांकि, अब हालात अनुकूल हैं. आइए जानते हैं कब मॉनसून की वापसी हो सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले तीन से चार दिनों में गुजरात के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, और महाराष्ट्र के हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो गए हैं.
आमतौर पर महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी 5 अक्टूबर से शुरू होती है, लेकिन इस साल यह प्रक्रिया 26 सितंबर से रुकी हुई है. IMD अधिकारी ने बताया कि जैसे ही राज्य में मॉनसून की वापसी शुरू होगी, यह मुंबई और पुणे तक भी फैल जाएगी, जहां सामान्य वापसी की सामान्य तारीख 8 और 9 अक्टूबर है. इस देरी की वजह बंगाल की खाड़ी में बने लगातार मौसमी सिस्टम रहे. पहला सिस्टम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और गुजरात के पास चक्रवात शक्ति बनने से पहले मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश लाया. इसके बाद एक और सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बना और बिहार तक पहुंचा, जिससे और बारिश हुई और वापसी की प्रक्रिया और टल गई.मॉनसून की जल्द होगी वापसीहालांकि, पुणे में हाल ही में खास बारिश नहीं हुई है, लेकिन जिन क्षेत्रों में बारिश हो रही थी, उसके कारण राज्य में मॉनसून की वापसी में देरी हुई. मौसम वैज्ञानिक अनुपम कश्यपी ने बताया कि 8–9 अक्टूबर के आसपास कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना नहीं है. वो बताते हैं कि 'चक्रवात शक्ति' ने नमी को खींच लिया और उन सामान्य हवाओं को भी बिगाड़ दिया जो वापसी के दौरान गरज-बारिश को सहारा देती हैं. Advertisement इस कारण महाराष्ट्र में अक्टूबर अपेक्षाकृत शांत रहा है और मॉनसून वापसी की सामान्य बारिश लगभग गायब रही है. मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों से मॉनसून की पूरी वापसी लगभग 11 अक्टूबर तक हो सकती है.IMD के पूर्व जलवायु अनुसंधान प्रमुख के.एस. होसालिकर ने बताया कि अरब सागर या बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम अक्सर वापसी की प्रक्रिया को रोक देते हैं, उन्होंने बताया कि 'चक्रवात शक्ति', जो फिलहाल अरब सागर में है, संभवतः 7 अक्टूबर तक कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा, जिससे मॉनसून वापसी की प्रक्रिया जल्द ही फिर शुरू हो सकती है---- समाप्त ---- ये भी देखें
Monsoon Delay IMD Update Weather News October Forecast Maharashtra Rain Monsoon Withdrawal Mumbai Weather Pune Weather Arabian Sea Cyclone Monsoon Forecast India IMD Monsoon Report Monsoon Exit Date Cyclone Impact India Rainfall Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR में देर रात बारिश से मौसम सुहावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्टIMD ने दिल्ली-एनसीआर में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है.
Read more »
Jammu-Kashmir Weather Alert: Razdan Top Receives Snowfall, Rain Lashes Srinagar; IMD Forecasts...Jammu-Kashmir Weather: Razdan Top received fresh snowfall, while parts of Srinagar were lashed by rain. The India Meteorological Department (IMD) had forecast heavy rainfall along with light to moderate rainfall for the city.
Read more »
21°C में ठंड और तूफान! 'साइक्लोन शक्ति' के कारण IMD ने इस राज्य की दी चेतावनी, मौसम विभाग 7 दिनों तक आफत वा...Cyclone Shakti IMD Karnataka Rain Alert: कर्नाटक में ‘साइक्लोन शक्ति’ का असर दिखने लगा है. IMD ने बेंगलुरु समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा खराब और ठंड भी बढ़ेगी.
Read more »
दिल्ली एनसीआर में सुबह से हो रही है झमाझम बारिश, IMD का येलो अलर्टDelhi NCR weather Today: दिल्ली एनसीआर में सुबह से हो रही है झमाझम बारिश, IMD का येलो अलर्ट
Read more »
पंजाब-हरियाणा में अगले 36 घंटे बारिश का अलर्ट: केदारनाथ-बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी; राजस्थान में ता...IMD Rainfall Alert LIVE Photos Update; Rajasthan Haryana MP UP
Read more »
Delhi-NCR Weather Update: Rain Continues To Lash Region; IMD Issues Orange AlertThe ongoing wet spell, which began on Monday and persisted into early Tuesday, has been attributed to the first significant western disturbance of the post-monsoon season, bringing steady drizzle and intermittent showers across Delhi, Noida, Ghaziaba
Read more »
