Cyclone Remal: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बंगाल में भीषण चक्रवात तूूफान आने की आशंका है।
Cyclone Remal : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बंगाल में भीषण चक्रवात तूूफान आने की आशंका है। इस तूफान के कारण 110-120 किमी प्रति घंटे से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल तट से टकराने की ‘बहुत संभावना’ है। आईएमडी ने चक्रवात के मद्देनजर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी ने जारी अलर्ट आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। यह एक गहरे दबाव में बदल गया है। यह सुबह 5:30 बजे सागर द्वीप समूह से लगभग 380 किमी दक्षिण-पूर्व में और कैनिंग से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित हो गया। बाढ़ से बड़े नुकसान की आशंका आईएमडी की रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में फूस के घरों, फसलों, पेड़ों के उखड़ने और निचले इलाकों में बाढ़ से बड़े नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस गंभीर चक्रवात के खतरे से बिजली और संचार लाइनों को भारी नुकसान हो सकता हैै। चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा इस बीच चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में बैठक हुई। कैबिनेट सचिव ने पश्चिम बंगाल सरकार को आश्वासन देते हुए कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी। एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात इसके चलते राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने 12 टीमों को तैनात किया है, वहीं पांच अतिरिक्त टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। जहाजों और विमानों के साथ सेना, नौसेना और तटरक्षक बल की बचाव और राहत टीमों को तैयार रखा गया है। शिपिंग महानिदेशक द्वारा कोलकाता और पारादीप के बंदरगाहों पर नियमित अलर्ट के साथ सलाह जारी की जा रही है। वहीं विद्युत मंत्रालय द्वारा तत्काल बिजली बहाली के लिए आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है। आवश्यक निवारक और एहतियाती कदम उठाए जाएं कैबिनेट सचिव ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा सभी आवश्यक निवारक और एहतियाती कदम उठाए जाएं। इसका उद्देश्य जीवन की हानि को शून्य रखना और बिजली और दूरसंचार जैसे संपत्ति और बुनियादी ढांचे को नुकसान को कम करना होना चाहिए। साथ ही नुकसान के मामले में आवश्यक सेवाओं को कम से कम समय में बहाल किया जाना चाहिए। समुद्र में मछुआरों को वापस बुलाया उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि समुद्र में मछुआरों को वापस बुलाया जाए और संवेदनशील इलाकों से लोगों को समय पर निकाला जाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में बड़े होर्डिंग लगाने की समीक्षा करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Indian Air Force ने रचा इतिहास, रात में नाइट विजन चश्मे की मदद से विमान ने की लैंडिंग, देखें VIDEO यह भी पढ़ें- Bank Holidays : आज से दो दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट यह भी पढ़ें- Heatwave Alert: इस वजह से शहरों की गर्मी में हुई 60 फीसदी वृद्धि, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा.
Cyclone Remal: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बंगाल में भीषण चक्रवात तूूफान आने की आशंका है। इस तूफान के कारण 110-120 किमी प्रति घंटे से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल तट से टकराने की ‘बहुत संभावना’ है। आईएमडी ने चक्रवात के मद्देनजर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी ने जारी अलर्ट आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। यह एक गहरे दबाव में बदल गया है। यह सुबह 5:30 बजे सागर द्वीप समूह से लगभग 380 किमी दक्षिण-पूर्व में और कैनिंग से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित हो गया। बाढ़ से बड़े नुकसान की आशंका आईएमडी की रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में फूस के घरों, फसलों, पेड़ों के उखड़ने और निचले इलाकों में बाढ़ से बड़े नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस गंभीर चक्रवात के खतरे से बिजली और संचार लाइनों को भारी नुकसान हो सकता हैै। चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा इस बीच चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में बैठक हुई। कैबिनेट सचिव ने पश्चिम बंगाल सरकार को आश्वासन देते हुए कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी। एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात इसके चलते राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने 12 टीमों को तैनात किया है, वहीं पांच अतिरिक्त टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। जहाजों और विमानों के साथ सेना, नौसेना और तटरक्षक बल की बचाव और राहत टीमों को तैयार रखा गया है। शिपिंग महानिदेशक द्वारा कोलकाता और पारादीप के बंदरगाहों पर नियमित अलर्ट के साथ सलाह जारी की जा रही है। वहीं विद्युत मंत्रालय द्वारा तत्काल बिजली बहाली के लिए आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है। आवश्यक निवारक और एहतियाती कदम उठाए जाएं कैबिनेट सचिव ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा सभी आवश्यक निवारक और एहतियाती कदम उठाए जाएं। इसका उद्देश्य जीवन की हानि को शून्य रखना और बिजली और दूरसंचार जैसे संपत्ति और बुनियादी ढांचे को नुकसान को कम करना होना चाहिए। साथ ही नुकसान के मामले में आवश्यक सेवाओं को कम से कम समय में बहाल किया जाना चाहिए। समुद्र में मछुआरों को वापस बुलाया उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि समुद्र में मछुआरों को वापस बुलाया जाए और संवेदनशील इलाकों से लोगों को समय पर निकाला जाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में बड़े होर्डिंग लगाने की समीक्षा करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Indian Air Force ने रचा इतिहास, रात में नाइट विजन चश्मे की मदद से विमान ने की लैंडिंग, देखें VIDEO यह भी पढ़ें- Bank Holidays : आज से दो दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट यह भी पढ़ें- Heatwave Alert: इस वजह से शहरों की गर्मी में हुई 60 फीसदी वृद्धि, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
NDRF Army Navy West Bengal Alert Alert Army Cyclone Cyclone Remal Navy NDRF West Bengal | National News News | News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संदेशखाली में शाहजहां शेख के कई ठिकानों पर CBI की रेड, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामदCBI Raid: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सीबीआई ने शाहजहां शेख के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं।
Read more »
Heavy Rain In Bengal: Rain की मार झेल रहा South Bengal, मौसम विभाग ने जारी किया Alertभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्दवान में मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में सोमवार से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के...
Read more »
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 67 फीसदी से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा तो बिहार में सबसे कमचौथे चरण के मतदान में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं.
Read more »
Cyclone Remal: तेज रफ्तार से आ रहा है चक्रवाती तूफान रेमल, बंगाल में क्या असर? मौसम विभाग का बड़ा अपडेटCyclone Remal Update: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक तूफान के भीषण चक्रवात में तब्दील हो 26 मई को पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट पर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने मछुआरों को रविवार तक उत्तर बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की चेतावनी दी...
Read more »
Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान रीमल देने वाला है दस्तक, 102 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी जोरदार बारिशCyclone Remal: 102 की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान रेमाल, जानें किन राज्यों पर पड़ेगा असर
Read more »
Cyclone Remal Update: कहां पहुंचा चक्रवाती तूफान रेमाल, कब करेगा लैंडफॉल, किन राज्यों में अलर्टCyclone Remal Update: जल्द ही देश के इस राज्य में दस्तक देगा चक्रवाती तूफान रेमाल, जानें इस दौरान क्या रहेगी तूफान की रफ्तार
Read more »
