King’s College Hospital NHS Foundation Trust ने पुष्टि की है कि 3 जून 2024 को हुए इस साइबर हमले के दौरान एक मरीज की “अप्रत्याशित रूप से मौत” हो गई थी.
King’s College Hospital NHS Foundation Trust ने पुष्टि की है कि 3 जून 2024 को हुए इस साइबर हमले के दौरान एक मरीज की “अप्रत्याशित रूप से मौत” हो गई थी.सोने की झाड़ू से सफाई, भव्य रथ, मौसी के यहां आराम और 56 भोग.
..आज से विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा शुरूइन 4 फूड्स में छिपा कैंसर वाला केमिकल 'एक्रिलामाइड', ये स्लो पॉइजन कभी भी ले सकता है जानपैराग्लाइडिंग के लिए इन हिल स्टेशनों को माना जाता है बेस्ट, दुनियाभर के टूरिस्ट्स करते हैं विजिट44 साल बाद 'उमराव जान' बनकर पहुंचीं रेखा, गोल्डन लहंगा चोली में दिखाई ऐसी कातिलाना अदाएं,ताकती रह गईं आलिया ब्रिटेन में पहली बार एक साइबर अटैक की वजह से किसी मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है. यह गंभीर घटना जून 2024 में हुई, जब लंदन के अस्पतालों और जीपी क्लीनिकों में नेशनल हेल्थ सर्विस की ब्लड सेवाओं पर एक रैंसमवेयर अटैक हुआ. BBC की रिपोर्ट के अनुसार, King’s College Hospital NHS Foundation Trust ने पुष्टि की है कि 3 जून 2024 को हुए इस साइबर हमले के दौरान एक मरीज की “अप्रत्याशित रूप से मौत” हो गई थी. इस साइबर अटैक ने अस्पतालों की लगभग 10,000 अपॉइंटमेंट्स को प्रभावित किया था. ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि “ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आने में देरी” उन कई कारणों में से एक थी, जिसने मरीज की मौत में भूमिका निभाई. उस समय, NHS ट्रस्ट्स और लंदन के साउथ-ईस्ट इलाके में GP क्लीनिकों को लैब सेवाएं देने वाली एजेंसी Synnovis के डेटा को हैक कर लिया गया था. मरीजों की निजी जानकारी भी चोरी हो गई थी. ट्रस्ट ने यह भी कहा कि उन्होंने मरीज की देखभाल की विस्तृत जांच की है. King’s College Hospital NHS Foundation Trust की ओर से दिए गए बयान में कहा गया, “मरीज की सुरक्षा से जुड़ी जांच में कई कारण सामने आए हैं, जिनमें से एक प्रमुख कारण यह था कि साइबर अटैक की वजह से पैथोलॉजी सेवाएं प्रभावित हुईं और ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट में काफी देरी हुई. हमने मरीज के परिवार से मुलाकात की है और उन्हें जांच के नतीजे भी बताए हैं.” हालांकि, गोपनीयता के कारण मरीज की मौत की तारीख या उसकी उम्र सार्वजनिक नहीं की गई है. दूसरी ओर, Synnovis के CEO मार्क डॉलर ने कहा, “हमें यह जानकर गहरा दुख हुआ कि पिछले साल हुए इस आपराधिक साइबर हमले को मरीज की मौत के कारणों में शामिल माना गया है. हम पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं.” इस हमले से लंदन के दो बड़े NHS ट्रस्ट सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए थे और 10,000 से ज़्यादा अपॉइंटमेंट्स रद्द करनी पड़ी थीं. कई जीपी क्लीनिकों को अपने मरीजों के ब्लड टेस्ट ऑर्डर करने में भी परेशानी हुई. Health Service Journal की रिपोर्ट के अनुसार, इस साइबर अटैक से जुड़े लगभग 600 मामले सामने आए, जिनमें 170 मामलों में मरीजों की देखभाल प्रभावित हुई. इनमें से एक मामले में “गंभीर नुकसान”, 14 मामलों में “मध्यम नुकसान” और बाकी मामलों को “कम नुकसान” के रूप में वर्गीकृत किया गया. NHS के अनुसार, “गंभीर नुकसान” का मतलब है कि मरीज को स्थायी चोट, जीवन रक्षक इलाज की ज़रूरत या संभावित रूप से घटती जीवन प्रत्याशा जैसी गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ता है.
NHS Ransomware Attack Synnovis Data Breach King’S College Hospital Cyber Death NHS Patient Safety ब्रिटेन साइबर अटैक से मौत NHS रैंसमवेयर हमला मरीज की मौत साइबर हमले से किंग्स कॉलेज अस्पताल घटना NHS ब्लड टेस्ट देरी साइबर सिक्योरिटी हेल्थ केयर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब में कोरोना से युवक की मौत... लुधियाना से रेफर मरीज ने चंडीगढ़ के अस्पताल में तोड़ा दमपंजाब में कोरोना से मौत का मामला सामने आया है. लुधियाना से रेफर किए गए एक मरीज की चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित था और हाल ही में उसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. अस्पताल प्रशासन ने मरीज की मौत को कोविड से हुई आधिकारिक मौत के तौर पर दर्ज किया है.
Read more »
Delhi Saket Court Murder: कैदियों की मौत से मचा हड़कंप!दिल्ली के साकेत कोर्ट के अंदर बने लॉकअप में हत्या से हड़कंप मच गया है। साकेत कोर्ट के लॉकअप में दो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
MP में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन!, इंदौर में पॉजिटिव महिला की मौत से मचा हड़कंपMP News-इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला की गुरुवार को मौत हो गई. महिला डिलीवीर के लिए इंदौर आई थी, सीएमएचओ ने बताया कि महिला की मौत कोरोना के कारण नहीं हुई है.
Read more »
अभिषेक बनर्जी ने किया खुलासा, 'मेरी 'स्टोलन' के प्रोड्यूसर से हुई थीं तीखी बहस'अभिषेक बनर्जी ने किया खुलासा, 'मेरी 'स्टोलन' के प्रोड्यूसर से हुई थीं तीखी बहस'
Read more »
Dehradun News: कैलाश अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिसदेहरादून के जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल को शनिवार शाम बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने अस्पताल की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद स्थित कैलाश अस्पताल की अन्य शाखाओं को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले...
Read more »
नवीन पटनायक ने अस्पताल से दी रथ यात्रा की शुभकामनाएं, जारी किया वीडियो संदेशनवीन पटनायक ने अस्पताल से दी रथ यात्रा की शुभकामनाएं, जारी किया वीडियो संदेश
Read more »
