Cyber Crime: इंस्टाग्राम से कुरान शरीफ मंगाना युवक को पड़ा भारी, ठगों ने खाते से उड़ाए 85 हजार रुपये

Giridih-Crime News

Cyber Crime: इंस्टाग्राम से कुरान शरीफ मंगाना युवक को पड़ा भारी, ठगों ने खाते से उड़ाए 85 हजार रुपये
Quran Sharif Order FraudCyber Fraud CaseIndian Postal Link Scam
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 53%

गिरिडीह में इमामुल अंसारी नामक व्यक्ति कुरान शरीफ का ऑनलाइन आर्डर करने पर साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उन्हें इंडियन पोस्टल का फर्जी लिंक भेजकर घर का पता अपडेट करने को कहा जिसके बाद उनके खाते से 85300 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई...

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ को हैदराबाद से मंगाने के लिए ऑनलाइन आर्डर करने वाले शख्स को यह आर्डर महंगा पड़ा और साइबर ठगों ने अपने बुने जाल में फांसते हुए उसके खाते से पलक झपकते ही 85,300 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित युवक इमामुल अंसारी बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो गांव का रहने वाला है। उसने इसकी एनसीसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बाद साइबर थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है। उसने बताया कि साइबर ठगों ने उसे एक लिंक भेजकर अपने घर का पता अपडेट करने को बोला और जैसे ही उसने लिंक को अपडेट किया, उसके खाते से 85,300 रुपये गायब हो गए। यह रकम फिलिपींस करेंसी के रूप में टपाई गई। फिलिपींस करेंसी के रूप में इसका 55,200 रुपये मूल्य है, जबकि उसकी भारतीय करेंसी में 85,300 रुपये मूल्य है। पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ तो घर पर आया नहीं, लेकिन ठगों ने अपनी करतूत दिखा दी। इंस्टाग्राम के माध्यम से किया था आर्डर इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर आने वाले ऑनलाइन खरीदारी के लिंक पर पवित्र कुरान शरीफ के लिए पहले उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद कुरान शरीफ का आर्डर किया। दूसरी ओर से बात करने वाले ने इमामुल को कोई भी लिंक टच करने के लिए एहतियातन मना किया था, लेकिन उसके ही बुने जाल में वह फंस गया। पता अपडेट करने का दिया झांसा पीड़ित के वाट्सएप नंबर पर इंडियन पोस्टल का एक लिंक भेजा गया और घर का पता अपडेट नहीं रहने का हवाला देते हुए आर्डर की प्राप्ति के लिए पता अपडेट करने बोला गया। अपडेट करने के बाद खाते से राशि टपा ली गई। रिडिलीवर्ड के लिए 25 रुपये चार्ज का दिया चकमा ठगों ने पता अपडेट करने के लिए जो लिंक भेजा उसे अपडेट करने के एवज में 25 रुपये का चार्ज कटने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने लिंक खोलकर उसमें एटीएम कार्ड होल्डर का नाम, कार्ड का नंबर, कार्ड की वैधता व पिन नंबर डाला। इसके बाद जन्मतिथि डालने के लिए कहा तथा ओटीपी आने पर उसे भी डालने के लिए बताया गया। इतना करने के बाद खाते में पड़ी राशि साफ हो गई। इंडियन पोस्टल का भेज था लिंक ठगों ने पीड़ित को जो लिंक भेजा था, वह लिंक इंडियन पोस्टल का बनाया हुआ था। इसमें इंडिया पोस्ट का लोगो भी लगा हुआ था जिससे पीड़ित को विश्वास हो गया था कि वह डाक के लिंक से अपडेट कर रहा है। पैरालाइसिस मरीजों के इलाज को रखा था पैसा इमामुल ने बताया कि घर में दो-दो सदस्यों को पैरालाइसिस अटैक कर गया है जिससे वे बीमार रहते हैं। उनके इलाज के लिए कब पैसे की जरूरत पड़ जाए, इसी को ध्यान में रखकर खाते में उक्त राशि को जमा कर रखे थे ताकि समय पर इलाज में काम आ सके, लेकिन किन ठगों ने झांसा देकर चपत लगा दी।.

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ को हैदराबाद से मंगाने के लिए ऑनलाइन आर्डर करने वाले शख्स को यह आर्डर महंगा पड़ा और साइबर ठगों ने अपने बुने जाल में फांसते हुए उसके खाते से पलक झपकते ही 85,300 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित युवक इमामुल अंसारी बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो गांव का रहने वाला है। उसने इसकी एनसीसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बाद साइबर थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है। उसने बताया कि साइबर ठगों ने उसे एक लिंक भेजकर अपने घर का पता अपडेट करने को बोला और जैसे ही उसने लिंक को अपडेट किया, उसके खाते से 85,300 रुपये गायब हो गए। यह रकम फिलिपींस करेंसी के रूप में टपाई गई। फिलिपींस करेंसी के रूप में इसका 55,200 रुपये मूल्य है, जबकि उसकी भारतीय करेंसी में 85,300 रुपये मूल्य है। पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ तो घर पर आया नहीं, लेकिन ठगों ने अपनी करतूत दिखा दी। इंस्टाग्राम के माध्यम से किया था आर्डर इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर आने वाले ऑनलाइन खरीदारी के लिंक पर पवित्र कुरान शरीफ के लिए पहले उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद कुरान शरीफ का आर्डर किया। दूसरी ओर से बात करने वाले ने इमामुल को कोई भी लिंक टच करने के लिए एहतियातन मना किया था, लेकिन उसके ही बुने जाल में वह फंस गया। पता अपडेट करने का दिया झांसा पीड़ित के वाट्सएप नंबर पर इंडियन पोस्टल का एक लिंक भेजा गया और घर का पता अपडेट नहीं रहने का हवाला देते हुए आर्डर की प्राप्ति के लिए पता अपडेट करने बोला गया। अपडेट करने के बाद खाते से राशि टपा ली गई। रिडिलीवर्ड के लिए 25 रुपये चार्ज का दिया चकमा ठगों ने पता अपडेट करने के लिए जो लिंक भेजा उसे अपडेट करने के एवज में 25 रुपये का चार्ज कटने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने लिंक खोलकर उसमें एटीएम कार्ड होल्डर का नाम, कार्ड का नंबर, कार्ड की वैधता व पिन नंबर डाला। इसके बाद जन्मतिथि डालने के लिए कहा तथा ओटीपी आने पर उसे भी डालने के लिए बताया गया। इतना करने के बाद खाते में पड़ी राशि साफ हो गई। इंडियन पोस्टल का भेज था लिंक ठगों ने पीड़ित को जो लिंक भेजा था, वह लिंक इंडियन पोस्टल का बनाया हुआ था। इसमें इंडिया पोस्ट का लोगो भी लगा हुआ था जिससे पीड़ित को विश्वास हो गया था कि वह डाक के लिंक से अपडेट कर रहा है। पैरालाइसिस मरीजों के इलाज को रखा था पैसा इमामुल ने बताया कि घर में दो-दो सदस्यों को पैरालाइसिस अटैक कर गया है जिससे वे बीमार रहते हैं। उनके इलाज के लिए कब पैसे की जरूरत पड़ जाए, इसी को ध्यान में रखकर खाते में उक्त राशि को जमा कर रखे थे ताकि समय पर इलाज में काम आ सके, लेकिन किन ठगों ने झांसा देकर चपत लगा दी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Quran Sharif Order Fraud Cyber Fraud Case Indian Postal Link Scam Online Shopping Fraud ATM Details Theft OTP Fraud Online Quran Order Giridih News Giridih Crime News Jharkhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जब अमेरिका ने वियतनाम में हार मानी और उसे बाहर निकलना पड़ाजब अमेरिका ने वियतनाम में हार मानी और उसे बाहर निकलना पड़ावियतनाम में बीस साल से अधिक समय तक लड़ाई चली जिसमें अमेरिका ने अपने 58 हज़ार से अधिक सैनिकों को गँवाया और उसे हारकर वापस लौटना पड़ा.
Read more »

भारत ने मिसाइल और ड्रोन से तीन एयरबेस को बनाया निशाना, पाकिस्तान का दावाभारत ने मिसाइल और ड्रोन से तीन एयरबेस को बनाया निशाना, पाकिस्तान का दावापाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि भारत ने अपने जेट विमानों से हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल दागीं।
Read more »

सीएम पंक को एक बयान पड़ा भारी, WWE ने Video से उठा फेंक बाहरसीएम पंक को एक बयान पड़ा भारी, WWE ने Video से उठा फेंक बाहरसीएम पंक की WWE में वापसी के बाद नाईट ऑफ चैंपियंस के प्रोमोशनल वीडियो में उनकी उपस्थिति से विवाद हुआ। जिसके बाद उन्हें वीडियो से हटा दिया गया। AEW में रहते हुए उन्होंने सऊदी अरब पर टिप्पणी की थी।
Read more »

बिहार के सारण में मॉब लिंचिंग की घटना, पीड़ित परिवार और पुलिस ने क्या बताया?बिहार के सारण में मॉब लिंचिंग की घटना, पीड़ित परिवार और पुलिस ने क्या बताया?आरोपों के मुताबिक़ ज़ाकिर क़ुरैशी नाम के युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, जिनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार भी कर लिया है.
Read more »

bhopal News: साइबर ठगों ने पूर्व MLA से की 683000 की ठगी, बैंक को भनक लगे बिना खाते से ऐसे उड़ाए पैसेbhopal News: साइबर ठगों ने पूर्व MLA से की 683000 की ठगी, बैंक को भनक लगे बिना खाते से ऐसे उड़ाए पैसेCyber Fruad In Bhopal: एमपी की राजधानी भोपाल से साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने आम जनता तो ठीक राजनेताओं को भी नहीं छोड़ा है। ठगों ने भोजपुर से पूर्व विधायक रामकिशन चौहान से 683000 रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने एटीएम का क्लोन बनाकर वारदात को अंजाम...
Read more »

तमिलनाडु: बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजातमिलनाडु: बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजातमिलनाडु: बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:17:17