Bihar News: बिहार के जमुई से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जहां 10 महीने पहले घर से गायब बेटी अचानक से अपने मां-बाप से संपर्क करती है.
Bihar News : बिहार के जमुई से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 महीने से लापता बेटी अचानक से मां-बाप से संपर्क करती है और फिर उन पर केस करने की धमकी देती है.बिहार के जमुई से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है.
जहां 10 महीने पहले घर से गायब बेटी अचानक से अपने मां-बाप से संपर्क करती है. बेटी को देखकर जब तक मां-बाप राहत की सांस लेते. वीडियो में बेटी ने उन्हें ही धमका दिया. दरअसल, 10 महीने पहले जमुई की किरण घर से यह बोलकर निकली थी कि वह बाजार जा रही है, उसे कुछ काम है. जिसके बाद वह दोबारा घर नहीं लौटी. किरण जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो मां-बाप परेशान हो गए और उसे कॉल करने लगे. बेटी का फोन भी स्विच ऑफ आने लगा.पहले तो बाजार में मां-बाप ने अपनी बेटी की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो थक हारकर मां-बाप पुलिस थाने पहुंचे और बेटी के लापता होने से संबंधित एक आवेदन दर्ज कराया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किरण को काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली और ना ही उसका कुछ भी पता चल पाया. किरण को लापता हुए करीब 10 महीने हो चुके हैं और अब मां-बाप ने भी शायद उम्मीद छोड़ दी थी कि उनकी बेटी दोबारा लौटकर घर आएगी.इस बीच अचानक से किरण ने अपने पिता के नंबर पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर के भेजा. जब पिता ने वीडियो देखा तो वह हैरान रह गए. मांग में सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहने किरण का यह लुक शायद ही उन्होंने कल्पना की होगी. वीडियो में किरण ने अपने मां-बाप को बताया कि उसने रघुनंदन यादव नाम के लड़के से शादी कर ली है. दोनों ने पिछले साल नवंबर महीने में शादी की और रघुनंदन किरण को सिंदूर भी लगाता नजर आ रहा है.जानकारी की मानें तो किरण की शादी उसके मां-बाप ने किसी और लड़के से तय कर दी थी. एक दिन किरण बाजार जाने के बहाने घर से निलकी और ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई और एक मंदिर में जाकर दोनों ने शादी रचा ली. इसके साथ ही किरण ने कहा कि मम्मी-पापा हम दोनों बहुत खुश हैं और अब आपने हमारी शादी की फोटो देख ली है. मेरे पति, सास-ससुर को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, नहीं तो हम आप लोगों पर केस कर देंगे. हम पिछले 10 महीने से इन्हीं के साथ थी और हमेशा रहूंगी. अब हम वापस नहीं आएंगे.
Bihar News Bihar News Breaking Crime News Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Salman Khan Threatening case: सलमान खान को धमकी देने के आरोपी यूट्यूबर को राहत, अदालत ने दी जमानतसलमान खान को कथित तौर जान से मारने की धमकी देने वाले यूट्यूबर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। बनवारीलाल गुज्जर को मुंबई की अदालत ने जमानत दे दी है।
Read more »
परिणीति चोपड़ा की मां ने 'पहले बच्चे' के लिए लिखा इमोशनल नोट, बेटी को किया टैगपरिणीति चोपड़ा की मां ने 'पहले बच्चे' के लिए लिखा इमोशनल नोट, बेटी को किया टैग
Read more »
हत्या की इस दासता से कांपा पूरा प्रतापगढ़, 3 बेटों ने मिलकर की पिता, सौतेली मां और बहन का किया मर्डरRajasthan Crime News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में हत्या की भयानक दसाता देखने को मिली है, जहां तीन पुत्र ने मिलकर की पिता व सौतेली मां व बहन की हत्या कर दी है.
Read more »
स्लोवाकिया के पीएम ने यूक्रेन को डीजल सप्लाई रोकने की दी धमकीस्लोवाकिया के पीएम ने यूक्रेन को डीजल सप्लाई रोकने की दी धमकी
Read more »
तीन महीने से गायब थी बेटी, अचनाक मां-बाप को आया सपना- मैं यहां हूं, आकर ले जाओ, फिर...यूपी के सोनभद्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यूपी के कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह गुप्ता धाम गुफा में एक लड़की मिली है. लड़की झारखंड की रहने वाली है और तीन महीने से लापता थी.
Read more »
'शुक्र है पानी का चालान नहीं काटा': CBI करेगी कोचिंग सेंटर हादसे की जांच, गई थी तीन UPSC अभ्यर्थियों की जानओल्ड राजेंद्र नगर हादसे की जांच दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है। जज ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हम जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर रहे हैं।
Read more »
