सिंगापुर और एशिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भारत में भी मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए भीड़भाड़ वाली या बंद जगहों और निकट संपर्क से दूरी बनाए रखें। इसके अलावा दूसरों से दूरी बनाए रखें हाथों को धोएं और मास्क पहनें। साथ ही इसके कुछ लक्षण नजर आने पर इसे अनदेखा न...
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सिंगापुर और एशिया के कुछ इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब भारत में भी इस वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत देश के कई इलाकों में एक बार फिर कोरोनावायरस पैर पसारने लगा है। ऐसे में जरूरी है कि इस महामारी से बचाव से लिए अभी से कुछ सावधानियां बरती जाएं, ताकि हालात को बिगड़ने से रोका जा सके। साल 2020 में भयंकर महामारी का कारण बनी यह बीमारी आज भी खतरा साबित हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं और इसके कुछ लक्षणों पर नजर बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं कोरोना के कुछ ऐसे ही सामान्य लक्षण और इससे बचान के तरीके- यह भी पढ़ें- सिंगापुर, हॉन्ग कॉन्ग में फिर बढ़ने लगे हैं Covid-19 के मामले, बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान क्या है कोरोना का नया वेरिएंट? मौजूदा समय में कोरोना का जो वेरिएंट चिंता का विषय बना हुआ है, उसका नाम JN.
1 बताया जा रहा है। यह नया स्ट्रेन कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ही एक सब-वेरिएंट है। फिलहाल यह वेरिएंट अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इंडिया, सिंगापुर और हांग कांग में फैल चुका है। इसे लेकर चिंता इस लिए जताई जा रही है, क्योंकि यह तेजी से फैल सकता है और बुजुर्गों या किसी गंभीर बीमारी वाले व्यक्ति को इससे ज्यादा खतरा हो सकता है। नए वेरिएंट के लक्षण बुखार खांसी आना गले में खराश स्वाद और स्मैल न आना सूखी खांसी होना थकान सिरदर्द और शरीर में दर्द कोरोना से बचाव के लिए किन बातों का रखें ध्यान WHO के मुताबिक कोरोना से बचने के लिए 3C से बचना जरूरी है। इनका मतलब closed , crowded और close contact वाली जगहों से दूरी बनाना है। इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। दूसरों से कम से कम 1 मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें, भले ही वे बीमार न दिखें। वायरस को फैलने से रोकने के लिए भीड़भाड़ और नजदीकी संपर्क से बचें। अपने हाथों को लगातार साबुन और पानी से धोएं या फिर अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक कोकोहनी, रूमाल या टिश्यू से ढकें। इ बाहर जाते समय या भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें। ध्यान रखें कि आपका मास्क आपकी नाक, मुंह और ठोड़ी को अच्छी तरह कवर करें। मास्क पहनने से पहले, इसे उतारने से पहले और बाद में, और किसी भी समय इसे छूने के बाद अपने हाथ साफ करें। यह भी पढ़ें- JN.1 वेरिएंट से फिर बढ़ रहा है Covid-19 का खतरा, जानें कितनी असरदार है वैक्सीन?
Coronavirus Symptoms Covid Symptoms Alert Avoid 3 Cs Social Distancing Covid Mask Wearing Tips Hand Hygiene Covid-19 Safety Coronavirus Health Tips Covid Outbreak Prevention Symptoms Of Covid Stay Safe Covid-19
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पसीने से पैरों की उंगुलियों के बीच हो गई है फंग्स, तो इन तरीकों से करें बचावपसीने से पैरों की उंगुलियों के बीच हो गई है फंग्स, तो इन तरीकों से करें बचाव
Read more »
इन 3 तरीकों से खाएं धनिया के बीज, सेहत के लिए साबित हो सकते हैं लाभदायक!इन 3 तरीकों से खाएं धनिया के बीज, सेहत के लिए साबित हो सकते हैं लाभदायक!
Read more »
बच्चों के लिए घर पर बनाएं गुड़ से बना ये टेस्टी केक, बिना ओवन के हो जाता है तैयारबच्चों के लिए घर पर बनाएं गुड़ से बना ये टेस्टी केक, बिना ओवन के हो जाता है तैयार
Read more »
गर्मी में इन कपड़ों से बनाएं दूरी, वरना हो जाएगी घमौरियांगर्मी का मौसम शुरु हो गया है. ऐसे में कपड़ों का फैब्रिक काफी ज्यादा मायने रखता है. आपको गर्मी में कुछ कपड़ों से दूर बना लेनी चाहिए वरना आपको घमौरियां हो सकती है. लाइफ़स्टाइल | Others
Read more »
इस तरीके से घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन, चेहरे के लिए हो सकती है फायदेमंदइस तरीके से घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन, चेहरे के लिए हो सकती है फायदेमंद
Read more »
बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या खाएं, जिससे वे हो जाएं घने-काले?बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या खाएं, जिससे वे हो जाएं घने-काले?
Read more »
