Cough Home Remedies: क्या गुड़ खाने से कफ साफ हो सकता है? गुड़ का सेवन करने से कितने समय में कफ साफ होगा? आइए पूरी जानकारी यहां जानते हैं. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
" Cough Home Remedies : सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को गले में कफ की समस्या होने लगती है. ठंडी हवा, ठंडा-पानी, मौसम में हुए अचानक बदलाव और धूल-मिट्टी की वजह से बार-बार गला भर जाता है और कफ निकल नहीं पाता.
इसकी वजह से बोलने में परेशानी या फिर गला दर्द भी होता है. अच्छी बात यह है कि इस समस्या का घरेलू उपाय हमारे घर में ही मौजूद है. जी हां, हम बात कर रहे हैं गुड़ की. गुड़ एक ऐसा प्राकृतिक खाद्द पदार्थ है, जो शरीर को अंदर से गर्म कर, गले की जकड़ने को कम करता है और गले में जमे कफ को ढीला करने में मदद करता है. इस उपाय को बच्चे भी आसानी से अपना सकते हैं. बस आपको सही तरीके से इसका सेवन करना आना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि गले में जमे कफ को साफ करने के लिए गुड़ का सेवन कैसे करें?Advertisment Winter Cough Causes: क्या आपको भी सुबह-सुबह आ रही है खांसी? तो हो सकती है इस बीमारी का संकेत 1. हल्के गुनगुने पानी के साथ गुड़ का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे हल्के गुनगुने पानी के साथ पीएं. इससे गले को तुरंत गर्माहट मिलेगी और दर्द से भी राहत मिलेगा. गुड़ गले की सूजन कम करता है और इसमें जमे कफ को ढीला करता है. कुछ दिन ऐसा करने से अपने आप धीरे-धीरे गला साफ होने लगेगा. आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सबसे असरदार माना गया है. क्योंकि इस समय शरीर इसे जल्दी अवशोषित करता है. कई लोग सर्दियो में सुबह उठते ही एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा गुड़ घोलकर पीते हैं, जिससे दिनभर गला हल्का और साफ महसूस होता है. 2. गुड़ और अदरक का मिश्रण गुड़ और अदरक का मिश्रण पुराने समय से गले की तकलीफ में इस्तेमाल किया जा रहा है. अदरक की गर्म प्रकृति और गुड़ की मिठास मिलकर कफ को पिघलाने में तेज असर दिखाती है. आप बस एक छोटा अदरक का टुकड़ा और थोड़ा गुड़ साथ में चबा लें. यह मिश्रण गले की खुजली, जलन और हल्की खासी को तुरंत कम करता है. यह तरीका खासकर तब बहुत अच्छा काम करता है, जब गला बार बार चुभे या सूखा-सूखा लगे. 3. गुड़ का काढा बनाकर पीएं अगर गले में दर्द या कफ ज्यादा जमा हो, तो गुड़ का काढा बहुत राहत देता है. इसके लिए पानी में गुड़, थोड़ा अदरक और एक चुटकी अजवाइन डालकर अच्छी तरह उबाल लें. यह काढा गले को गर्म रखता है, कफ को पिघलाता है और बंद गला तुरंत खोल देता है. रात में सोने से पहले इस काढे को पीने से नींद भी आरामदायक आती है. कई लोगो को यह काढा सर्दियो में सर्दी जुकाम होने पर भी बहुत फायदा देता है. Cough home Remedies: सूखी खांसी और गले की खराश से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो शहद में मिला कर खाएं ये चीज, तुरंत मिलेगा आराम 4. गुड़ और काली मिर्च काली मिर्च कफ तोडने में बहुत असरदार मानी जाती है. इसे गुड़ के साथ खाने पर गले में हल्की गर्माहट आती है, जिससे जमाव तेजी से टूटता है और खासी भी कम होती है. अगर सुबह उठते ही गला भारी लगे या आवाज बैठी हुई महसूस हो, तो थोडा गुड़ और एक चुटकी काली मिर्च का सेवन काफी फायदा देता है. यह तरीका उन लोगो के लिए भी अच्छा है, जो ठंड लगने पर तुरंत गले में जमाव महसूस करते है. 5. भाप लेने से पहले गुड़ का छोटा टुकडा भाप लेना गले की जकडन और कफ साफ करने का सबसे पुराना उपाय है. लेकिन अगर भाप लेने से ठीक पहले गुड़ का एक छोटा टुकडा खा लिया जाए, तो इसका असर दोगुना हो जाता है. गुड़ गले को अंदर से नरम करता है और भाप कफ को ढीला करके बाहर निकालने में मदद करती है. यह तरीका खासकर तब बहुत काम आता है, जब कफ गले में अटका हो और निकल न रहा हो. कई लोग इसे ठंड में रात के समय अपनाते है ताकि सुबह तक गला काफी हल्का महसूस हो."
Dry Cough Home Remedy Dry Cough Home Remedies Cough Home Remedies
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में लागू हुआ Work From Home, बढ़ते प्रदूषण के बाद सरकार ने दिया आदेशदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-4 लागू किया गया है। सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50 कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश जारी हुए हैं। पर्यावरण अधिनियम, 1986 के तहत दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में यह नियम लागू होगा। प्रदूषण कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अस्पताल, पुलिस जैसी आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। GRAP-4 में निर्माण...
Read more »
DNA: भ्रष्ट कांस्टेबल के कुबेर लोक का विश्लेषण! Cough Syrup Caseइस समय स्क्रीन पर मेरी बाईं ओर आप एक आलीशान इमारत देख रहे हैं, सोचिए कि ये घर किसका होगा? घर की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
भागवत बोले-हम जहां रहते हैं वो हिंदू घर जैसा दिखे: दीवारों पर विवेकानंद की तस्वीर हो या माइकल जैक्सन की, यह...Bhagwat said – where we live should look like a Hindu home.
Read more »
'बाबरी मस्जिद बनी तो भाजपा को फायदा': लखनऊ में बोले टिकैत- राहुल से ये कभी डिबेट नहीं करेंगे, सिरप में सरका...Rakesh Tikait Exclusive Interview Dainik Bhaskar | Lucknow Mahapanchayat Bhartiya Kisan Union | BJP vs Rakesh Tikait | Codeine Cough syrup smuggling | Rahul Gandhi vs Amit Shah in Loksabha | Murshidabad Babri Masjid updates भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर किसानों के लिए महापंचायत कर...
Read more »
Burdwan Lottery: রাতারাতি ভাগ্যবদল, ৩৫ টাকার লটারিতে কোটিপতি ছাপোষা গৃহবধূ! ডাক্তার দেখাতে গিয়ে...A home maker wins 1 crore rupees in Lottery at Burdwan
Read more »
वायु प्रदूषण से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे...फेफड़े बनेंगे फौलादी...शरीर में भर जाएगी ताकतEffective Home Remedies to Combat Air Pollution: प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच खुद को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ बाहरी सुरक्षा काफी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए हमारे पारंपरिक और आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे बेहद मददगार साबित होते हैं.
Read more »
