RT-PCR is mandatory for minister to meet PM Modi पीएम मोदी से मिलने के लिए अब मंत्रियों को भी करवाना होगा RT-PCR टेस्ट, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फैसला देश
कोरोनावायरस के मामलों में बढ़त होने लगी है. देश भर में कोरोना की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. इसी वदह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आने वाले सभी मंत्रियों को RT-PCR टेस्ट करवाना आवश्यक है. ये खबर विभिन्न मीडिया रिपोर्टों ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है.
देश भर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 7121 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. केरल में सबसे अधिक केस 2,223 केस सामने आए हैं. इसके बाद गुजरात में 1,223, दिल्ली में 757 और पश्चिम बंगाल में 747 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. Advertismentअब तक इतने लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट ने अब तक 74 लोगों को अपने आगोश में ले लिया है. मंगलवार को छह लोगों की जान चली गई थी. छह मृतकों में से तीन मृतक केरल, कर्नाटक से दो और महाराष्ट्र से एक मृतक हैं. पिछले 10 दिनों में 3000 नए मामले सामने आए हैं. 40 मरीजों की मौत हुई है. हर दिन करीब 350 से अधिक नए केस दर्ज हो रहे हैं. केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट बुजुर्गों और दूसरी बीमारियों वाले मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक है. प्रदेश के सभी अस्पतालों को सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत से आने वाले मरीजों का कोविड टेस्ट करने का निर्देश दिया है. JN.1 वैरिएंट इम्यूनिटी कमजोर करता है JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है. इसे पहली बार अगस्त 2023 में देखा गया था. WHO ने दिसंबर 2023 में इसे 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' घोषित किया था. इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं. अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की मानें तो JN.1 अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है. हालांकि ये बहुत गंभीर नहीं है. दुनिया के कई देशों में ये आम वेरिएंट है. इस वैरिएंट के लक्ष्ण कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक रह सकता है.
PM Modi Rt Pcr Test Corona RT PCR Test
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IVF के सक्सेस रेट में ओरल स्वैब टेस्ट का कितना हाथ? नई रिसर्च ने किया ऐसा दावाकोरोना वायरस महामारी के दौरान आपने ओरल स्वैब टेस्ट जरूर कराया होगा, लेकिन अब इसका इस्तेमाल इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के लिए भी किया जा सकता है.
Read more »
रोहित ने सिडनी टेस्ट से हटने के बाद संन्यास लेने का फैसला किया होगा : कैफरोहित ने सिडनी टेस्ट से हटने के बाद संन्यास लेने का फैसला किया होगा : कैफ
Read more »
कोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजारकोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
Read more »
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अलर्ट जारी, जानें क्या बरतें सावधानीकोरोना वायरस एक बार फिर भारत में धीरे धीरे पैर पसार रहा है, हालांकि ज्यादातर मामले सामान्य हैं और मरीजों को कोई खतरा नहीं है. पांच साल पहले कोरोना वायरस के शुरुआती दौर में गंध-स्वाद का पता न चलने को सबसे प्रबल लक्षण माना जाता था
Read more »
भोपाल में पीएम मोदी को सुनने के लिए सिंदूरी कलर की साड़ियों में पहुंची महिलाएंभोपाल में पीएम मोदी को सुनने के लिए सिंदूरी कलर की साड़ियों में पहुंची महिलाएं
Read more »
PM से मिलने वाले मंत्रियों को RT-PCR टेस्ट करवाना होगा: देश में कोरोना के एक्टिव केस 7000 पार, 74 मौतें; रो...Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Follow Kerala Gujarat West Bengal Delhi Maharashtra Latest Coronavirus Counts, Charts And Maps and More on Dainik Bhaskar
Read more »
