Congress SIR Hunkar Rally LIVE: मेसी से मिलने के बाद वोट चोरी की सियासत का फुटबॉल खेलेंगे राहुल गांधी, दिल्...

Congress SIR Hunkar Rally News

Congress SIR Hunkar Rally LIVE: मेसी से मिलने के बाद वोट चोरी की सियासत का फुटबॉल खेलेंगे राहुल गांधी, दिल्...
Congress SIR Hunkar Rally LiveCongress SIR RallyCongress Vote Chori Rally
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

Congress SIR Hunkar Rally LIVE | Rahul Gandhi Live | मेसी से मिलने के बाद वोट चोरी की सियासत का फुटबॉल खेलेंगे राहुल गांधी, दिल्‍ली के रामलीला मैदन में हुंकार रैली आज - Congress SIR Hunkar Rally Ramlila Maidan vote Theft LIVE Rahul Gandhi election commission voter list...

Congress SIR Hunkar Rally LIVE: कांग्रेस के सीनियर लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अर्जेंटिना के लिविंग लीजेंड और पॉपुलर फुटबॉलर लियोनल मेसी से हैदराबाद में मुलाकात की है. इसके बाद वे सियासत के मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए तैयार हो गए हैं.

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्‍ट को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया है. कांग्रेस इसका खुलकर विरोध कर रही है. राहुल गांधी ने कई मौकों पर स्‍पेशल प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर वोट चोरी का आरोप भी लगा चुके हैं. राहुल ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्‍वी यादव के साथ मिलकर प्रदेश में वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली थी. हालांकि, विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस यात्रा या कथित वोट चोरी के आरोपों का कोई खास असर नहीं दिखा. अब वही कांग्रेस SIR के खिलाफ दिल्‍ली के रामलीला मैदान में हुंकार रैली करने जा रही है. पार्टी ने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को आमंत्रित नहीं किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अकेले ही आगे बढ़ने के मूड में है. इसका क्रेड‍िट वह किसी को नहीं देना चाहती है. हुंकार रैली से पहले कांग्रेस सांसद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में चुनाव कराने के लिए अब न्‍यूट्रल अंपायर की कमी महसूस हो रही है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक स्थिति बताया. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रही है. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से की गई तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन कार्यक्रमों में चुनावों के दौरान कथित अनियमितताओं को उजागर किया गया. वेणुगोपाल के अनुसार, चुनावी सूचियों में फर्जी वोट, दोहरे वोट और अन्य गंभीर खामियां सामने आ रही हैं. उन्होंने बताया कि पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया है और अब तक पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे पर आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं. वेणुगोपाल ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा बुनियादी सवाल है. पार्टी इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति को सौंपने की तैयारी में है और इसके लिए समय भी मांगा गया है. चुनाव आयोग पर आरोप कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में चुनाव आयोग ने पार्टी की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है और उल्टा कांग्रेस की आलोचना कर रहा है, जिससे यह संदेश जाता है कि वह सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में खड़ा है. उन्होंने ईवीएम को लेकर भी कई तरह की शिकायतें होने का दावा किया. वेणुगोपाल ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली एक आंतरिक पार्टी कार्यक्रम है, लेकिन इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. कांग्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र में भी ‘वोट चोरी’ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है. उनका कहना है कि राहुल गांधी ने केवल आलोचना ही नहीं की, बल्कि चुनाव सुधारों को लेकर स्पष्ट सुझाव भी दिए हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Congress SIR Hunkar Rally Live Congress SIR Rally Congress Vote Chori Rally Congress Ramlila Maidan Rally कांग्रेस SIR हुंकार रैली Congress Rally Rahul Gandhi Election Commission Voter List Revision Voter Rights Vote Theft Allegations

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR Deadline: ആറ് സംസ്ഥാനങ്ങളിൽ എസ്ഐആർ സമയപരിധി നീട്ടി തെരഞ്ഞെടുപ്പ് കമ്മീഷൻSIR Deadline: ആറ് സംസ്ഥാനങ്ങളിൽ എസ്ഐആർ സമയപരിധി നീട്ടി തെരഞ്ഞെടുപ്പ് കമ്മീഷൻSIR Deadline: അഞ്ച് സംസ്ഥാനങ്ങളിലും ഒരു കേന്ദഭരണ പ്രദേശത്തുമാണ് എസ്ഐആർ നടപടികൾ പൂർത്തിയാക്കാനുള്ള സമയപരിധി ഒരാഴ്ച കൂടി നീട്ടിയത്
Read more »

संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी रहेगी, कल लोकसभा में ई-सिगरेट पीने पर विवाद...संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी रहेगी, कल लोकसभा में ई-सिगरेट पीने पर विवाद...Parliament LIVE Update; amit shah rahul gandhi modi | SIR Vote Chori EC BJP Congress
Read more »

SIR in Bengal: SIR ফর্ম ফিলআপ করেননি মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়! কেন? কমিশন স্পষ্ট জানাল কারণ...SIR in Bengal: SIR ফর্ম ফিলআপ করেননি মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়! কেন? কমিশন স্পষ্ট জানাল কারণ...SIR in Bengal: Why Mamata Banerjee does not fill up SIR form, what election commission explained about marked voters
Read more »

SIR in Bengal: ৫৮ লক্ষেরও বেশি নেই? চিরতরে বাদ? নাম উঠবে না লিস্টে? কমিশন আবিষ্কার করল বাংলায় ঘুরে বেড়াচ্ছে লক্ষ লক্ষ ভূত!SIR in Bengal: ৫৮ লক্ষেরও বেশি নেই? চিরতরে বাদ? নাম উঠবে না লিস্টে? কমিশন আবিষ্কার করল বাংলায় ঘুরে বেড়াচ্ছে লক্ষ লক্ষ ভূত!58 Lakh Voters Bengals SIR Bengal SIR exercise 58 lakh ghost voters in list discovers Election Commission Special Intensive Revision
Read more »

Congress Rally: दिल्ली में कांग्रेस की महारैली आज, 'वोट चोरी' पर होगा प्रहार; कई राज्यों के कार्यकर्ता पहुंचेCongress Rally: दिल्ली में कांग्रेस की महारैली आज, 'वोट चोरी' पर होगा प्रहार; कई राज्यों के कार्यकर्ता पहुंचेदिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली होने वाली है। महारैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि आज होने वाली
Read more »

SIR படிவம் சமர்ப்பிக்க இன்றே கடைசி நாள்!SIR படிவம் சமர்ப்பிக்க இன்றே கடைசி நாள்!SIR படிவம் சமர்ப்பிக்க இன்றே கடைசி நாள்
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:44:52